संदेश

जनवरी, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कैसे करें जीवन में परिवर्तन

चित्र
                        परिवर्तन  यदि आप किसी से कहें कि बिल्कुल नाक की सीध में सीधा जाना है| इसका अर्थ यह है, कि हमें बताई गई दिशा में जाना है| इसका यह अर्थ बिल्कुल नहीं है, कि आपको दाईं ओर जाना है, अथवा बाईं और सड़क पर चलना है या फुटपाथ पर ऊपर देखकर चलना है या नीचे देखकर| कहने का अर्थ यह है कि किसी को रास्ता दिखाते समय अंदाजा दिशा का बताया जाता है| रास्ते में आने वाले कंकड़-पत्थर, थोड़ा बहुत घुमाव , गड्ढे , सामने से गलत दिशा में आ रहे लोगों के बारे में नहीं बताया जाता है| ठीक यही बात हमारे जीवन के साथ है| यदि हमें कोई जीवन में सफलता का रास्ता बता रहा है तो उस रास्ते पर आने वाली कठिनाइयों और परेशानियों की जानकारी हमें ही जुटानी पड़ेगी|  और कोई भी सड़क या रास्ता बिल्कुल सीधा नहीं होता है|  रास्ते में गड्ढे भी आते हैं उनसे बचना पड़ता है|  रास्ते में मोड़ भी आते हैं उन पर मुड़ना भी पड़ता है|  रास्ते में गति अवरोध ( speed breaker ) भी आते हैं उन पर धीरे चलना होता है|  रास्ते में गलत दिशा में आने वाले वाहनों से भी सावधान होना पड़ता है|  यद