be positive think positive | negative चीजों को कैसे positive बनाया जाता है | इस कला में भी माहिर होना पड़ेगा |
be positive think positive negative चीजों को कैसे positive बनाया जाता है इस कला में भी माहिर होना पड़ेगा positive सोच जहाँ हौसला बढ़ाती है खुशहाली लाती है प्यार मोहब्बत, अपनेपन का एहसास कराती है | वहीं negative सोच नफरत , कुंठा , घृणा पैदा करती है | ऐसा नहीं है की पॉजिटिव सोच रखने वाले लोग दुनिया में बचे ही नहीं है | positive सोचने वालो से आज भी दुनिया भरी पड़ी है | लेकिन काम सिर्फ पोसेटिव सोचने भर से नहीं चलेगा | बल्कि negative सोच को भी पोसेटिव सोचने के लिए मजबूर करना पड़ेगा | ऐसा नहीं है की पोसेटिव सोचने वाले लोग घर परिवार समाज में है ही नहीं | या हर व्यक्ति सिर्फ नेगेटिव ही सोचता है | दुनिया में आज हर व्यक्ति तनाव ग्रस्त जीवन जी रहा है कहीँ अपनों की वजह से कहीं परायो की वजह से | परेशानियाँ समस्याएं हर कहीं अम्बार लगाए हुए खड़ी है | कोई व्यक्ति ऐसा नहीं है ज...