संदेश

जून, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पैसा प्रतिष्ठा इज्जत रिश्ते नाते ही इंसान के जीवन को बनाते और बिगाड़ते है

चित्र
   पैसा  प्रतिष्ठा इज्जत रिश्ते नाते ही इंसान के  जीवन को बनाते और बिगाड़ते    है |  यह सच है की इनके बनने और बिगड़ने से इंसान का जीवन प्रभावित होता है |  इसलिए किसी की भी प्रतिष्ठा इज्जत को बिगाड़ने    का   प्रयास कभी नहीं करना चाहिए  | क्योंकि इन्हे बिगाड़ना बड़ा आसान होता है परन्तु इन्हे बनाना   मुश्किल होता है |  https://images.app.goo.gl/gjxxL2HYDqdUTDJp7   इन्हे बनाने में इंसान की पीढ़ियां  गुजर जाती है |  उसकी कई  पीढ़ियों  का खून पसीना इसमें शामिल होता है |  कई  लोगो की मेहनत, अनुभव उतर-, चढ़ाव, दुःख दर्द  इसमें शामिल होते है |   कुछ लोग इन्ही के घमंड में चूर हो जाते है वे अहम वहम पाल कर इनकी अहमियत भूल जाते है और इन पर गर्व करने के बजाय इन पर घमंड करने लग जाते है  |अधिकतर लोग गर्व और घमंड का अंतर नहीं समझ पाते है|   इसलिए हमे गर्व और घमंड का अंतर समझना निहायत आवश्यक है |     पैसा, प्रतिष्ठा ,इज्जत, रिश्ते- नातो  का जब तक हम सही यूज करते रहते है तब तक ये हमे गर्व का एहसास कराते  है |  जब हम इन्ही चीजों का मिस यूज करने लगते है ये लोगो को हमारे घमंडी होने का एहसास करा  देते

खुशियाँ परिवार को प्राकृतिक एनर्जी देती है जीवन का भी विटामिन होती है

चित्र
ख़ुशी परिवार को प्राकृतिक एनर्जी देती  है |  खुशियाँ जहाँ परिवार कि सुख शांति बनये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है वहीँ  शारीरिक क्रियाओं  को भी प्रभावित करती है  |  जो  व्यक्ति खुश रहना जानते है उनके चेहरे पर प्राकृतिक सौंदर्य होता है  |  दिल की बीमारियों से निजात पाने का सबसे सस्ता साधन और सबसे सस्ती दवा खुश रहना ही है |  परिवार का खुशनुमा माहौल अनेको समस्याओं  में विटामिन का काम करता है | खुश रहने से न सिर्फ हमारा स्वास्थ्य सही रहता है बल्कि आपसी रिश्ते भी मजबूत होते है |  खुश रहने वाले व्यक्ति रिश्तों  में समन्वय बना कर रिश्तो को जीवित रखते है |   परिवार में उपजी रोजमर्रा की परेशानियों के हल निकालने और निर्णय लेने में दक्षता  हासिल करने के लिए खुश  रहना बहुत ही जरूरी है | खुशियाँ  जीवन का  विटामिन होती है  https://images.app.goo.gl/k6gSAcV28a3QAtSg8  यही वजह है की खुश मिजाज व्यक्ति को हर जगह तवज्जो दी जाती है |   मान सम्मान दिया जाता है |     क्योंकि  उनके पास समस्याओं  के समाधान खोजने और निर्णय लेने के अनेको विकल्प होते है |  कुंठा, नफ़रत,  हिंसा  ,द्वेषता जो आज के य

जीवन के रिश्तो में तालमेल बनाने के लिए मन के दरवाजे खोल कर रखें

चित्र
आज हर एक रिश्तो में एक  समस्या आम  हो चुकी है |   वह है   तालमेल का आभाव |  जो आधुनिक जीवन शैली की वजह से हो सकता है |  परम्पराओं  और रूढ़ियों की वजह से हो सकता है ,सकारात्मक और नकारात्मक  सोच का हो सकता है, बुजुर्गो और बच्चों  की सोच के विचारो का हो सकता है, अमीरी गरीबी का हो सकता है ,जिंदगी जीने के नजरिये का हो सकता है  वजह और भी हो सकती है | लेकिन यह सच है कि  इन्ही वजहो  के  बिगड़े तालमेल ने हर रिश्ते  को उलझा कर रख दिया है | https://images.app.goo.gl/9bsVDirm83gEZJZS6  कुछ लोग  हठधर्मिता, कुंठा ,जिद ,अहंकार पाल कर बेवजह  रिश्तो को बिगाड़  लेते है | अपने आप में थोड़ा भी परिवर्तन नहीं  लाना चाहते  है और दूसरो  की आदतों में परिवर्तन की हजारो अपेक्षाएं पाले रखते है  |   ऐसे लोगों  के साथ चाहकर भी   तालमेल बना पाना सम्भव नहीं हो पाता है |  उन लोगो के साथ तालमेल बना पाना बहुत ही आसान होता है जो अहम और वहम  को पाल कर नहीं रखते |  दृष्टिकोण सकारात्मक रखते है |   मन के खिड़की दरवाजों को खुला रखते है | जो    लोग मन के दरवाजे पर ताला लगा कर रखते है उनके लिए तालमेल बना पाना बहुत ही

हर व्यक्ति के जीवन में दुख और खुशियां आती है और दोनों को बांटना जरूरी होता है

चित्र
हर व्यक्ति के जीवन में दुख और खुशियां आती है | और दोनों को बांटना जरूरी होता है | खुशियां बाटेंगे तो दुगनी होगी वही दुख बाँटेंगे तो आधे रह जाएंगे | लेकिन सवाल यह उठता है कि इन्हें किस तरह से बांटे की खुशियां दुगनी यानी बढ़ जाए और दुख बांटे तो आधे रह जाऐ| जब हम खुश होते हैं तो हम हमारी खुशियों में सभी को शामिल करना चाहते हैं | लेकिन हम भूल जाते हैं कि कितने लोग हमारी खुशी को बर्दाश्त कर रहे हैं | खुशियां हर किसी को बर्दाश्त नहीं होती है खुशियां बांटे अवश्य लेकिन ऐसे लोगों से सतर्क रहें जो चापलूस हो ,जो वक्त के साथ पलड़ा बदलते हो ,जो मनभेद रखते हो , जो बदले की भावना रखते हैं दुःख और खुशियों से रिश्ते प्रभावित होते है  https://goo.gl/images/iQwgqd  ऐसे लोग हर राष्ट्र, समाज और परिवार में मिलते हैं ऐसे लोगों का तिरस्कार नहीं करें | उनके मान सम्मान में उन्हें कमी महसूस नहीं होने दें | उन्हें कभी महसूस नहीं होने दे कि खुशियां उनके जले पर नमक छिड़कने के लिए मनाई जा रही है| खुशियां बांट कर दुगनी करने के लिए हर ईमानदाराना प्रयास करें | ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिसमें खुशियां गम में

पहचान बनाने और लम्बी रेस का घोडा बनने के लिए इन बातों पर अमल करें

चित्र
यदि आपको अपनी  पहचान बनानी  है लम्बी रेस  का घोडा बनना है तो बात चाहे मित्र की हो या शत्रु की, बच्चों की हो या बड़ों, की पारिवारिक हो या   सामाजिक, छोटी हो या बड़ी कभी भी हवा में तीर नहीं चलाएं न खुद संदिग्ध बने न किसी को संदिग्ध बनाने का प्रयास करें | एक हँसते मुस्कुराते इंसान की पहचान  बने https://goo.gl/images/7rW2Zr   फिजूल की बहस न करके मुद्दे की बात करे |  सिर्फ अपनी बात नहीं   कहे दूसरों की बात को भी गौर से सुने |  तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत  नहीं करें  क्योंकि सच्चाई सिर्फ आप की बात में  ही नहीं दूसरों की बात में भी हो सकती है | सच सिर्फ आप ही नहीं दूसरा भी बोल सकता है |  गुस्सा सिर्फ आपको ही नहीं दूसरे को भी आ सकता है |  दुखी सिर्फ आप ही नहीं दूसरे भी हो सकते है | वक्त आपका ही नहीं दूसरों  का भी बुरा हो सकता है |गलतियां दूसरों से ही नहीं आपसे भी हो सकती है | कमियां दूसरों  में ही नहीं आप में भी हो सकती है | विनम्र व्यक्ति की गलतियां भी माफ़ की जा सकती है कठोर की नहीं | https://images.app.goo.gl/RsnpQVaxEwWLxaD1A     गाडी चाहे सड़क पर चले या पटरी पर बिना पहियों

क्या आप जानते है दुनिया की सबसे कीमती चीज क्या है ? यदि हाँ तो इसे अवश्य पढ़े

चित्र
 क्या आप जानते है दुनिया की   सबसे कीमती चीज क्या है ? आपका उत्तर बिलकुल सही है यह  हम जानते जरूर है लेकिन मानते नहीं है |  जी हाँ बिल्कुल ठीक फ़रमाया आपने  दुनिया की सबसे कीमती चीज है हमारा स्वास्थ्य  हमारे रिश्ते  जिसकी  आज हम बिल्कुल भी कीमत नहीं समझ रहे है |  आज हम पैसा, सोना, चांदी, जमीन, जायदाद को सबसे कीमती चीज मान रहे है और इन्ही के लिए जीवन भर संघर्ष करते है, भाग दौड़ करते है, और इसी भाग दौड़ में हमारी  सबसे  कीमती चीज  हमारे  शरीर  की देखभाल करना और हमारे रिश्तों  तक  को भूल जाते है |   जिसका पता हमे अभी नहीं चलता बल्कि जैसे- जैसे हमारी उम्र बढ़ती है तब हमे इसका एहसास होता है |  और तब तक हमारा स्वास्थ्य जवाब देने लग जाता है |बहुत काम लोग इस बात को समझ पाते है की स्वास्थ्य के बनने बिगड़ने से रिश्ते भी बनते बिगड़ते है |  https://images.app.goo.gl/j7Q7L1q5ah53q4ie9   हमारे शरीर  के अंग तथा गाड़ियों के पार्ट लगभग एक ही तरह से कार्य करते हैं |  जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी सर्विस हमे समय- समय पर करवानी पड़ती है |  जब हमे गाड़ियों का आयल पानी चेक करना पड़ता है तो हम यह क्यों

जीवन जीने के लिए जरूरी है रिश्तो का संग और शरीर के अंग

चित्र
जिस  तरह हमारे शरीर में अंगो का योगदान होता है ठीक वैसे ही    हमारे जीवन में रिश्तों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है |  इसलिए  जीवन जीने के लिए जरूरी है रिश्तो का संग और शरीर के अंग |    बिना अंगों के हमारे शरीर का संचालन मुश्किल  होता है |  ठीक  उसी प्रकार बिना रिश्तों के हमारे जीवन का संचालन  मुश्किल होता है |  हमारे स्वास्थ्य को सही रखने के लिए हमारे शरीर के अंगो का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है  | उसी प्रकार हमारे जीवन को स्वस्थ रखने, खुशहाल रखने के लिए  रिश्तो का स्वस्थ होना बहुत ही आवश्यक है  | https://images.app.goo.gl/pQUpwvqQSyBMCis56 |    हमारे शरीर का हर अंग हमे कुछ न कुछ संकेत देता है, आभास कराता है |  ठीक उसी प्रकार हमारे  रिश्ते नाते भी  व्यक्ति के व्यक्तित्व ,अच्छाई , बुराई, गलतियों और कमियों का आभास करा कर जीवन को जिन्दा रखने में हमारी मदद करते है |  हमे उत्साहित रखने, हमारी उम्मीदों को पंख लगाने ,उमंग भरने , और हमे तरो ताजा रखने में  रिश्तों  के महत्व को कम  नहीं आँका जा सकता   |    इसलिए रिश्तो की बुनियाद इतनी मजबूत होनी चाहिए की छोटी- मोटी लहरे भी   बड़े बड़े 

औरत की स्थिति बदलने में स्त्री व पुरुष दोनों का योगदान महत्वपूर्ण होता है

चित्र
आज के इस डिजिटल युग में महिलाओ की दशा सुधार कर ही हम पारिवारिक ओर  सामाजिक खुशहाली ला सकते है |  स्त्री  पुरुष एक दूसरे के विरोधी भी रहें हैं तो पर्याय भी है |  जहाँ तक स्त्री पुरुषों के संबंधों की बात की जाए तो संबंधों में कहीं खटास है तो कहीं मिठास भी है |  कहीं दोष पुरुष का है  तो कहीं स्त्री का भी है |परन्तु  एक दूसरे के साथ तालमेल बना कर स्त्री पुरुष जीवन के रास्तो को आसान बना सकते है |  कठिन से कठिन परिस्थिति से भी बाहर  निकल सकते है |  विपत्तियों  का मुकाबला एक दूसरे के   सहयोग से ही किया जा सकता है | https://images.app.goo.gl/9LiJciNSazUWvfLS7  आज स्त्री को आगे बढ़ने के  अवसर दिए जा रहें हैं |  बेटियों को पढ़ाने में कोई  कसर नहीं छोड़ी जा रही है |  बेटी के जन्म पर बेटों की तरह उत्सव मानाने की शुरुआत हो चुकी है |   पुरुषों की विकृत मानसिकता को बदलने के लिए महिलाओं के पक्ष में   कानून बनाये जा रहें हैं |  महिलाओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सामाज में जागरूकता   लाई   जा रही है | कई  एन.  जी.  ओ .कई  महिला संघठन महिला शक्तिकरण  के प्रयास में जुटे हुए है |

ओरिओ बिस्किट केक रेसिपी ओरिओ बिस्किट से बनाये मुहँ में घुल जाने वाला शानदार केक

चित्र
                                                         ओरिओ बिस्किट केक रेसिपी     ओरिओ बिस्किट से बनाये मुहँ  में घुल जाने वाला शानदार केक  https://images.app.goo.gl/WnuNcPHK2B2hUhFV7     सामग्री        2 पेकेट छोटे ओरिओ बिस्किट ,2 पेकेट पारले MAGXI चॉकलेट बिस्किट ,मिल्क पाउडर 4 छोटे चम्मच, दूध 2  कप ,आधा   टी स्पून बेकिंग सोडा, 1  टी स्पून बेकिंग पाउडर, 4  चम्मच चीनी ,4 टी स्पून तेल या बटर https://images.app.goo.gl/tSCgi34DQZgKsuXF9 विधि        ओरिओ  और पारले  बिस्किट को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना ले |  दूध को गर्म करे उबाल आने  पर चीनी  डाल दे |  मिल्क पाउडर को मिला कर चलाते रहे ध्यान रखे  गुठलियां न पड़े |  थोड़ा गाढ़ा होने दे   |    अन्य गैस पर कुकर या बड़ा सा ढक्कन दार बर्तन प्री  हीट  करे  प्री  हीट  करने के लिए नमक का उपयोग किया जा सकता है  |  नमक पर केक पेन के स्टेण्ड के रूप में किसी कटोरी को रख दे   गाढ़ा  होने पर दूध  उतार ले |                                                           jeevan amrat image  बिस्किट का पाउडर इस में मिला दे केक का बेट

ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है

चित्र
"Honesty is the best policy"    ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है |  आज के युग में यह क़ोटेशन मात्र एक जुमला बनकर रह गया है ईमानदार होना , ईमानदारी की बात करना, ईमानदारी सीखना, ईमानदारी सिखाना  ,बहुत बड़ी मुसीबत लेना हो गया है |  ईमानदारी दूध घी की  नदियों की तरह   लुप्त हो गयी है ऐसा प्रतीत होने लगा है | वास्तव में हमारी धारणा  और सोच गलत बन   गयी है ईमानदार होकर मुसीबतें मोल लेना  कोई नहीं चाहता बेईमानी चालाकी लालच के दम पर किये गए काम हमे आसान सरल और बिन मुसीबत के लगते ज़रूर हैं लेकिन होते नहीं है | https://images.app.goo.gl/o4kpdmp1FSBYXqbRA   यह बात हमारे मन का वहम  है  |   हम किसी  बेईमान लालची और चालक व्यक्ति से प्रभावित होकर कुछ समय के लिए अवश्य ऐसा महसूस कर सकते हैं |  परन्तु बेईमान और लालची व्यक्तियों से यदि दिल खोलकर पूछा जाये तो उनकी  अंतरात्मा यही गवाही  देगी की बेईमानी और लालच की चकाचोंध में सम्पन्नता और सुख सुविधाओं   से भरी ज़िंदगी भी काँटों भरा ताज है |  जिसमे सब कुछ होते हुए भी सुकून नहीं  है |  पैसा है  परन्तु अपने लिए नहीं |  अपने ही जैसे दूसरे बेईमानो ला

त्याग मनुष्य का बहुत बड़ा गुण है |

चित्र
त्याग मनुष्य का बहुत बड़ा गुण  है |  त्याग करना यानि छोड़ना |  बुराइयों  को छोड़ना, बुरी बातों को छोड़ना , बुरे कर्मो को छोड़ना, बुरी आदतों को छोड़ना , अपने स्वार्थ  को  छोड़ना |  आज हम त्याग का सही अर्थ ही भूल चुके हैं और  हर व्यक्ति के जीवन में दुःख आने और समस्याएँ  बढ़ने का मूल कारण भी  यही है |   हम त्याग उन चीज़ो का कर रहे है  जिनका  त्याग हमे  नहीं करना चाहिए | https://images.app.goo.gl/SpuF9Qb6riRWXZ4c8                              मसलन हम त्याग कर रहे है  अच्छाईयों  का |  हम त्याग कर रहे है अच्छी बातों का, हम त्याग कर रहे है अच्छे कर्मो का, हम त्याग कर रहे है अच्छी आदतों का |  सबसे महत्वपूर्ण है हमारे स्वार्थ का त्याग करना |  जिसका हम त्याग नहीं कर  रहे है क्योकि हम कोई त्याग भी तभी करने  को तैयार  होते है जब हमारा उस त्याग से कोई स्वार्थ पूरा होता हो |  यह सच है की हर इंसान का किसी न  किसी काम में स्वार्थ होता है लेकिन जिस त्याग को आप अपनी स्वार्थ पूर्ति के  लिए कर रहे है  वह त्याग नहीं कहलाता है | https://images.app.goo.gl/y4TvMip3UxsE56pz8                       यदि

ओरिओ बिस्किट के स्वादिष्ट लड्डू रिश्तेदार कहेंगे हमे भी बताओ रेसिपी

चित्र
   ओरिओ बिस्किट के  स्वादिष्ट लड्डू    वैसे तो आजकल हर चीज बाजारों में उपलब्ध है घर पर मेहमान या रिश्तेदार आने पर अथवा  त्योहारों के समय  हम तुरंत बाजार से मिठाईया खरीदने के लिए भागते है | कौन  इतनी झंझट मोल  ले ? इतना टाईम  किसके पास है ?  यह सोच कर ही आज की पीढ़ी घरों  पर मिठाइयाँ  बनाने का रिवाज ही लगभग समाप्त कर चुकी है | परन्तु शायद आप नहीं जानते  रिश्तो की  मिठास आज भी बाजार की मिठाइयों से ज्यादा घर पर बनी मिठाइयों से बढ़ती है | दूसरा  बाजार की मिठाइयाँ स्वादिष्ट होती है परन्तु महंगी भी होती है | इसलिए हम आपके लिए ले कर आये है सस्ती सुन्दर रेसिपी  झटपट बनाए  ओरिओ बिस्किट के  स्वादिष्ट लड्डू रिश्तेदार कहेंगे  कहेंगे  हमे भी बताओ रेसिपी  खुशहाल  रिश्ते                                                               jeevan amrat image    सामग्री - {10 लड्डू बनाने हेतु }    4  छोटे ओरिओ बिस्किट के पैकेट , दूध आधा कप , मिल्क  पाउडर - 4 छोटे चम्मच , चीनी चार चम्मच , बटर    50 ग्राम  सामग्री - {10 लड्डू बनाने हेतु }    4  छोटे ओरिओ बिस्किट के पैकेट , दूध आधा कप , मिल्क  पाउड

नैतिक मूल्यों के गिरते स्तर को ऊपर उठाने में बहुत महत्वपूर्ण हो सकता है यह कदम

चित्र
                                बुजुर्ग हमारी अनमोल  धरोहर है इन्हे सहेज कर  रखें  बुजुर्गो के साथ आज हालात  इस कदर बिगड़ चुके है की कुछ कहा  नहीं जा सकता |   यह आधुनिक  समाज में खास कर युवाओ के लिए बड़ी चुनौती भी है और शर्मिंदगी की बात भी है |  बुजुर्गो को मान सम्मान देना जहां हमारी नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए उनका अधिकार  होना चाहिए वहीं  आज के माहौल में बुजुर्ग मान सम्मान पाने के लिए  मुहँ  ताकते नजर आने लगे है |  मान सम्मान भी उनकी धन दोलत का आकार देख कर ही दिया जाने लगा है   बुजुर्ग हमारी अनमोल  धरोहर है इन्हे सहेज कर  रखें https://images.app.goo.gl/XA5Y3vcrW9AFbFAD9   कानूनों का सहारा लेना आज बुजुर्गो की मजबूरी बन गया है |  कानूनों के सदुपयोग और दुरूपयोग से परिवारों में विवाद और ज्यादा बढ़ गए है |  धन सम्पत्ति   होना और न होना दोनों ही बुजुर्गो के लिए अपराध बन गए है |  पैसा और सम्पत्ति  हो तो बंटवारे का झंझट न हो तो दूसरो पर बोझ कहलाने की समस्या | दोनों ने ही बेचारे बुजुर्गो का सुख चैन छीन लिया है |  कोई आज बुजुर्गो की सम्पत्ति अपने नाम करवाने  के लिए दांव पेंच खेल रहा

फटे कपडे पहनना फैशन के अलावा सामाजिक सोच को दर्शाता है

चित्र
                  फटे कपडे पहनना फैशन के अलावा सामाजिक सोच की झलक दिखता है कपडे हमेशा फैशन का माध्यम रहे हैं  | कपड़ों से व्यक्ति  का व्यक्तित्व तो झलकता ही है |  साथ ही कपडे व्यक्ति की   सुंदरता   भी बढ़ाते हैं |  इसलिये कपड़ों के  चयन में सावधानी बरती जाती है |  आज कल फटी जींस का फैशन  और कपड़ों में पेबंद लगाने का चलन जोरो पर है  | यह फैशन का नया ट्रेंड बन कर उभरा है |  लेकिन जिसने भी इस ट्रेंड को फैशन का रूप दिया है हमे उसे धन्यवाद् देना चाहिए  | क्योंकि इससे उस व्यक्ति की सामाजिक सोच झलकती है | https://images.app.goo.gl/HhTTSmtDD7ebqHgw7   फटे कपडे अक्सर गरीबी का परिचायक होते हैं |  पुराने समय में फटे कपडे पहनने पर लोग उपहास और मजाक का शिकार हो  जाया करते थे  | लेकिन  आज के ज़माने में अच्छे अच्छे लोग इसे फैशन के  नाम पर स्वीकार कर चुके हैं  | न जाने कितने पेबंद कपड़ों में देखे जा सकते  हैं |  लेकिन गरीब लोग पेबंद लगाने को अच्छा नहीं समझ  रहे हैं क्योंकि यदि वे फ़टे कपड़े फैशन के नाम पर पहन भी ले तो समाज को  उनके फैशन में  भी गरीबी की झलक दिखेगी | https://images.app.goo.gl/d

बेटी हिंदुस्तान की

चित्र
                                                        बेटी हिंदुस्तान की    आज लोगों  की सोच बदल रही है जमाना बदल रहा है |  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का श्लोगन लोग अमल  में लाने  लगे है |   बहुओ  को भी बेटी का दर्जा देकर इस श्लोगन की सार्थकता में चार चाँद लगाए                 जा सकते है  |  इसी क्रम  में एक  बेटी के ये उद्द्गार आप तक पहुंचने का एक प्रयास है      पढ़े  ----------                                                         मत बांधो बंधन में मुझको                                                      तुमको सबक सीखा जाऊँगी                                                           जो बंधन खोलेगा मेंरे                                                          उसको पार लगा जाऊँगी https://images.app.goo.gl/BLG4s1ZshrMT3AXa7                                                          सूरज से पहले उठ जाती                                                     सबको खिला के फिर में खाती                                                           बचे खुचे में मेरी पाँति