संदेश

जुलाई, 2017 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में खुशी का महत्व्

चित्र
                                              खुशी जीवन में खुशी का बड़ा महत्व है | खुश रहने का संबंध हमारे स्वास्थ्य से होता है | जिस तरह  से हरियाली या प्राकृतिक दृश्यों को देखकर मन प्रसन्न होता है, खिले हुए फूलों को देख कर खुशी मिलती है, उसी तरह लोगों के प्रसन्न  और खिले हुए चेहरों को देख कर खुशी मिलती है |  कई लोग अपने उन मित्रों से सिर्फ इसलिए मिलना पसंद करते हैं कि उनके चेहरे हमेशा फूलों  की तरह खिले नजर आते हैं | उनमें उत्साह नज़र आता है उमंग होती है | जिन चेहरों पर हमेशा उदासी झलकती है , चिंता की लकीर हमेशा नजर आती है, जो लोग चेहरे से ही दुख प्रकट कर देते हैं, ऐसे लोगों से लोग कम मेलजोल रखते हैं और उनके दुखों में लोग दिल से शामिल नहीं होना चाहते | ऐसे लोगों का असली दुःख कभी पता ही  नहीं चल पाता है|  जिन लोगों के चेहरे पर हमेशा प्रसन्नता रहती है उनका दुख तुरंत पता चल जाता है | और ऐसे लोगों के दुख दर्द में लोग तुरंत और दिल से शामिल होते हैं|    जो लोग खुश मिजाज नहीं होते हैं उनके लहजे  हमेशा शिकायत भरे होते हैं|  जबकि एक खुशमिजाज व्यक्ति की शिकायत भी स्वादिष्ट लगती है | सु

मन की बात का महत्व

चित्र
                                     कहें अपने मन की बात अधिकतर लोग अपने जीवन में यह गलती करते हैं कि न जाने किस वजह से वह अपने मन की बात किसी से कह नहीं पाते हैं |  और इस वजह से अपने मन के अंदर ही अंदर घुट-घुट कर जहर बनाते रहते हैं |  सोचो जब जहर अपना असर दिखाता है तो क्या होता है ? यह जहर किसी न किसी के लिए  अवश्य नुकसानदायक होगा इसलिए किसी ना किसी से अपने मन की बात जरुर शेयर करें कभी कभी आपको ऐसा लगता है कि मन की बात कहें किससे |  माँ  से कहेंगे तो समस्या पिता से कहेंगे तो हिम्मत नहीं पति से कहेंगे तो परिवार में क्या पता क्या बवाल खड़ा हो जाएगा |  पत्नी से कहा तो ओर मुसीबत हो जाएगी बच्चों से तो यह बात कर ही नहीं सकते|  दोस्तों को बताएंगे तो इंसल्ट होने का डर रहता है | |  यही सोचकर कई बार हम छोटी छोटी बातों को मन में रखकर जहर बनाते रहते हैं और जब मन में वह बात घर कर जाती है तो हमारा मन किसी भी काम में नहीं लगता |   हम गलतियों पर गलतियां करते जाते हैं और बीमारी पालते रहते हैं| यहां तक कि किसी को आपकी मानसिकता का आभास होने पर भी आप अपनी समस्या बताने से इनकार करते रहते हैं और को