संदेश

अक्तूबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दिवाली पर आवश्यकता प्रकाश को समझने कि नहीं बल्कि आवश्यकता तो अन्धकार को समझने की है

चित्र
दीपावली प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता है इसे बताने या समझने और समझाने  की शायद इतनी आवश्यकता नहीं है  | दिवाली पर   आवश्यकता प्रकाश  को समझने कि नहीं  बल्कि आवश्यकता तो अन्धकार को समझने की है  | क्योंकि   जिस अन्धकार को दूर करने के लिए हम प्रकाश की बात करते है उसे समझना कोई नहीं चाहता |  दिवाली पर हम हमारे घरो की साफ़ सफाई करते है, घरों  को रोशन करते है, परन्तु जो अन्धेरा  हमारे मन में है उसके उजलेपन  के लिए  हम मन की सफाई तक करने को तैयार नहीं है |  हम चाहे कितने ही दीये  जला लें घरों  को कितना ही साफ़ सुथरा रख लें  परन्तु यदि हमारे मन की गंदगी को दूर करने में असमर्थ है तो बाहरी  साफ़ सफाई और रोशनी  की सार्थकता पर प्रश्न चिन्ह लगना  स्वावाभिक है  |   अक्सर हम एक ही पहलू  पर विचार करते है दूसरे पहलू  पर हमारी नजर तब पड़ती है  जब तक कि  हम एक पहलू  से उपजी समस्या से पूरी तरह  घिर  नहीं   जाते है |  इसी वजह से  दुनिया की दौड़ में अधिकतर लोग हाँफते - काँपते   निराश, मायूस,  हताश होकर थक  हार कर बैठ  जाते है |  जो हमारे जीवन की सबसे बड़ी विडंबना है |  

सड़क पर होने लगी पैसो की बारिश

चित्र
कई  बार सड़कों पर दुर्घटना वश वस्तुए बिखर जाती है कभी कभी  गलती किसी की भी  नहीं  होती है  |   अक्सर  आम जनता उन वस्तुओं  को यह सोच कर घर ले जाती है की हमने चोरी थोड़ी की  है ? हमे  तो सड़क  पर मिली  है |   परन्तु यह  तर्क कानूनी रूप से  सही नहीं  है कई बार लोग गुड़ फेथ में कानूनी कार्यवाही से  बच जाते  है  कई  बार  फंस भी  जाते है  | जब लोग  बच जाते है तो अक्सर वो इस बात की ख़ुशी मनाते देखे जा सकते है की आज तो बड़ा फायदा कमा लिया परन्तु वो इस बात से अनजान रहते है की इस छोटे से फायदे ने  परिवार के संस्कारो को  कितना गिरा दिया ? इस तरह की  घटनाऐ   हमारे बच्चों  पर क्या प्रभाव डालती है ? रिश्ते नातो  पर इनका क्या असर पड़ता है ? जानने  के लिए इस लेख को पूरा पढ़े  आज हम आपको  ऐसी ही घटनाओ के बारे में बताने जा   है जो  सड़कों  पर  घटित हुई  है | https://images.app.goo.gl/EeGfzEUpgBSLYKZh7 यह तस्वीर जर्मनी के वेस्टोनन   शहर की है  14  दिसंबर 2018  को  जब वहां की एक चॉकलेट कम्पनी का टेंकर   लिक्विड चॉकलेट ले कर जा रहा था वो   किसी कारण से वो ओवर फ्लो हो गया  |  सर्दी की वजह से चॉकलेट सड़क पर

कार ने बनाया बाल काटने वाले को अरबपति

चित्र
                                             कार ने बनाया  बाल काटने वाले  को   अरबपति  अधिकतर लोग तुरंत कामयाबी चाहते है इंसान यदि चाहे तो क्या नहीं कर सकता |  इंसान की लगन, मेहनत और धैर्य उसे कामयाबी दिलाने में  महत्व पूर्ण भूमिका निभाती है |  सब्र का फल हमेशा मीठा होता है |  परन्तु दुनिया में बहुत कम लोग है जो धैर्य रख पाते है |  अधिकतर लोग तुरंत कामयाबी चाहते है |  परन्तु ये उनकी गलत फहमी होती है |  कामयाबी हमेशा कई  दिनों की मेहनत के बाद दिखाई देती है |  कई  बार तुरंत कामयाबी मिल भी जाती है |  परन्तु ऐसी सफलता कुछ दिनों में असफलता में भी बदल जाती है, जो स्थाई  नहीं कही  जा सकती | https://images.app.goo.gl/DsyjdZa8xG5vHYYv6  समस्याएं परेशानियाँ  आएगी लेकिन उनसे घबरायें नहीं स्थाई सफलता हमेशा लम्बे समय में ही प्राप्त होती है |   किसी का लक साथ दे जाये  या किस्मत मेहरबान हो जाये  ये अलग बात है |  परन्तु यह भी बहुत कम लोगो के साथ होता है |  इसलिए  बड़ी कामयाबी के लिए किस्मत के भरोसे रहने या ख्याली पुलाव पकाने  के बजाय मेहनत, लगन, ईमानदारी से अपने लक्ष्य की तरफ बढ़त

कंघी, चूड़ी, छलनी से बनायें शानदार रंगोली

चित्र
कंघी, चूड़ी, छलनी से बनायें  शानदार रंगोली  वैसे तो महिलाएं रंगोली बनाने में माहिर  होती  होती है और फिर वीडिओ देखकर  भी रंगोली बनाई जा सकती  है एक से एक रंगोली की डिजाइने  मिल जायेगीं  लेकिन हम आपको बताने जा रहे है बहुत ही आसान तरीके  से घरेलू चीजों से आप किस तरह कम समय में अच्छी रंगोली  बना सकते है | बोतल की सहायता से आप बहुत ही  आसानी से अलग अलग रंगो का प्रयोग करके बिंदी बना कर  बिंदियो को ऊँगली से फैलाकर बहुत ही शानदार रंगोली नबना सकते है ये खूबसूरत  रंगोली  इसी तरह से बनाई गई है | छलनी  सहायता से भी आप छोटी- छोटी बिंदी वाली सुंदर रंगोली बहुत   समय में बना सकते  है  उसमे  चाहे तो हाथ से या माचिस की तीलियों से भी  अपनी कला दिखा कर अलग -अलग डिजाइन बना सकते है |   अलग अलग कलर्स से कंघी की सहायता से भी सुन्दर रंगोली बनाई जा सकती है आप भी अपने  आइडियों  से घरेलू वस्तुओं  की हेल्प से नई और  रंगोली बनाने की कोशिश करें  |  बोतल कंघी चूड़ी माचिस  तिली  चम्मच चाकू मददगार  सकते है सुंदर रंगोली बनाने में  इस दीपावली पर  घर  आंगन को रंगो से सजाएं | लेख आपको कैसा

ये साधारण चीज़ सेहत रखती है दुरुस्त फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान

चित्र
ये साधारण चीज़ सेहत रखती है दुरुस्त फायदे जानकार रह जाएंगे हैरान   दलिया एक साधारण सी चीज़  है | परन्तु इसके फायदे से लोग अनजान है |   इसलिए  दलिये को बीमारों का भोजन कहा  जाता है |   और अक्सर  लोग बीमार पड़ने के बाद  इसका सेवन  करते है  | जबकि दलिये का नियमित सेवन हमें  कई  बीमारियों से बचा सकता है |  पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से ही इसे बीमार लोगो को आहार के रूप में दिया जाता है |  इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर तथा आइरन पाया  जाता है |  जो सुपाच्य होता है हाजमे को भी सही रखता है | https://images.app.goo.gl/7fHppEMscDukYCyp6  ये है दलिया खाने के फायदे  1  आइरन की वजह से खून की कमी की भी पूर्ति करता  है | 2  पौष्टिक तत्वों से भरपूर होने की वजह से दिन भर की ऊर्जा की पूर्ति  करता है | 3 इसमें मेग्नीज  पाया जाता है जो डाइबिटीज से पीड़ित लोगो के लिए फायदेमंद हो  सकता है | 4  फाइबर का अच्छा स्त्रोत होने की वजह से यह मोटापे को कम करने में सहायक हो सकता है | 5 इसने केल्सियम भी पाया जाता है जो बच्चों  के शारीरिक विकास के लिए  जरूरी होता  है |  साथ ही  बुढ़ापे

ये है सेलेब्स की तस्वीरें इस अंदाज में मनाये करवा चौथ

चित्र
ये है सेलेब्स की तस्वीरें इस अंदाज में मना करवा चौथ https://images.app.goo.gl/JjVj3TKCnni5ZB168  उत्सुकता से हमेशा खुशियाँ  दुगनी हो जाती है  कोई भी पर्व हो या  त्यौहार हो  हमारे जीवन में खुशियों भरी सौगात ले कर  आते है |  त्यौहार हमारी परम्पराये होते है जिन में  हमारी संस्कृति की झलक मिलती है |  परिवार रिश्तेदार या यार दोस्तों के साथ मनाये गए  त्यौहार  जीवन के निराले अंदाज को प्रस्तुत करते है |   आज त्योहारों को मनाने के पारम्परिक तरीको में बदलाव जरूर देखा जा रहा है |  फिर भी इन्हे मनाने के लिए उत्सुकता और माहौल की जरूरत होती है  | उत्सुकता से हमेशा खुशियाँ  दुगनी हो जाती है  | आज हम आपके लिए लाये है शिल्पा शेट्ठी और उनके परिवार की यादगार तस्वीरें जो करवा चौथ मनाने का संकेत दे रही है  |  https://images.app.goo.gl/pgMqSTHkPkCWVSMr8   हँसते मुस्कुराते अपने पति  का दिल जीते मकसद सिर्फ करवा चौथ मना लेना ही ना हो          शिल्पा शेट्टी  करवा चौथ   ये तस्वीरें बता रही है की शिल्पा शेट्टी में भी कितना उत्साह है करवा चौथ के प्रति इस लहरियेदार साड़ी  में अपनी मुस्कुराहट ब

इन्ही बातो से तय होता है आप की कथनी और कहनी का फर्क

चित्र
जैसा हम चाह  रहे है वो सम्भव भी है या नहीं कोई भी काम जितना आसान लगता  है  उतना होता नहीं है |  जब  हम उसे खुद  करके  देखते  तब हमे हकीकत पता चलती है  | ऐस लिए हम किसी को भी कोई सलाह बहुत आसानी से दे देते है |  हम उसे कर पाए या नहीं लेकिन दूसरो से हम अपेक्षा रखते है ये तो बहुत आसान सा काम था ? इसलिए कोई भी बात मुँह से निकालने से पहले ये अवश्य देखें  की जो कुछ हम कह रहे है वो व्यवहारिक भी है या नहीं  |  जैसा हम चाह  रहे है वो सम्भव भी है या नहीं |  जो अपेक्षा हम दूसरो से रख  रहे है उस पर हम भी खरे उतरेंगे या नहीं | इन्ही बातो से आप की कथनी और कहनी का फर्क तय होता है  |   ये कथनी  और करनी का फर्क इंसान की असफलता तय करता है इंसान की कथनी और करनी का फर्क नजर तब आता  है जब वह  करता कुछ है कहता कुछ है |  चाहता कुछ है और मन में कुछ और छुपा के रखता है |  ये कथनी  और करनी का फर्क इंसान की असफलता तय करता है | जो लोग अपनी कथनी और करनी के फर्क को नहीं समझ पाते है वो जीवन में कभी किसी का भरोसा नहीं जीत पाते है |   उसका यही स्वभाव लोगों के बीच  प्रतिष्ठा बनाने में बाधक होता है  | उस इंसान

इन कटु सत्यों को लोग मानने और समझने को तैयार नहीं है

चित्र
कोई स्वास्थ्य को बड़ी दौलत  मानता है कोई  मुस्कान को आज लोग बड़े कंफ्यूज  है  पैसे को महत्वपूर्ण माने या सोच को, रिश्तो को महत्व दे या पैसो को , अमीर को महत्व दे या गरीब को, इंसान को महत्व दे या इंसानियत  को, छोटे को महत्व दे या बड़े को, स्त्री को महत्व दे या पुरुष को,  कोई स्वास्थ्य को बड़ी दौलत  मानता है कोई  मुस्कान को |  किसी के लिए  घर जमीन जायदाद ही सब कुछ है  | किसी के लिए प्यार मोहब्बत ही सबसे बड़ी दोलत है  |  लेकिन कोई सही नतीजे पर पहुंच ही नहीं पा रहा है  की असल में दौलत  कहें  किसे ?   किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है  लेकिन हम आपके लिए लाये है इस कन्फ्यूजन का एक हल जो आपको नए अंदाज में जीवन जीने की प्रेरणा देगा जीवन के लिए  नए रस्ते खोजेगा | इन कटु सत्यों  को लोग मानने और समझने को तैयार नहीं है |  https://images.app.goo.gl/fj9yVoeeuPRLBmNY6 यह सोच ही अमीर इंसान को गरीब भी  साबित कर  देती है  जीवन जीने के लिए दो चीजों का होना महत्व पूर्ण है पैसा और सोच  |   लेकिन दोनों में से यदि एक को चुनना पड़े तो पैसे की बनिस्पत सोच जीवन जीने के लिए महत्वपूर्ण होती है |  क्योकि पै

जानिये भारत में है सोना उगलने वाली नदी

चित्र
किसी जमाने में भारत में दूध दही की नदियाँ बहा करती थी  हर कोई सोने चाँदी  का दीवाना होता है |   सोना चाँदी  बहुत ही बहुमूल्य धातु होती है |  सोने की फ़िराक में लोग  पहाड़ो को खोद डालते है  |  पुराने खजाने और सोने के लालच में लोग पुराने  खंडहरों मंदिरो को निशाना बना देते है  |  किसी जमाने में  भारत को सोने की चिड़िया कहा  जाता था |    भारत के सोने को लूटने के लिए ही  मुगलो से लेकर की विदेशी राजाओं  ने भारत पर आक्रमण किये  |  अंत में ईस्ट इंडिया कम्पनी भारत के स्वर्ण भण्डारो को ले जाने में सक्षम रही  |  और भारत जिसे  सोने की चिड़िया कहा  जाता था उसे कंगाल कर गई |  यहां के लोगो को गरीबी में जीवन जीने पर मजबूर कर गई | कहा  जाता है की किसी जमाने में भारत में दूध दही की नदियाँ  बहा  करती थी | ये  कितना सच है इसके प्रमाण तो हमारे पास नहीं है  | परन्तु  आज भी भारत में सोने की नदी बहती है इस बात के प्रमाण जरूर है  |   आज हम आपको बताने जा रहे है ऐसी ही नदी के बारे में  जो सोना उगलती है पर्दा उठाने जा रहे है इसके  रहस्य से |        जानिये भारत में भी  है सोना उगलने वाली नदी https://images.

इस वजह से होने लगी सड़क पर पैसो की बारिश

चित्र
कई  बार सड़कों पर दुर्घटना वश वस्तुए बिखर जाती है कभी कभी  गलती किसी की भी  नहीं  होती है  |   अक्सर  आम जनता उन वस्तुओं  को यह सोच कर घर ले जाती है की हमने चोरी थोड़ी की  है ? हमे  तो सड़क  पर मिली  है |   परन्तु यह  तर्क कानूनी रूप से  सही नहीं  है कई बार लोग गुड़ फेथ में कानूनी कार्यवाही से  बच जाते  है  कई  बार  फंस भी  जाते है  | जब लोग  बच जाते है तो अक्सर वो इस बात की ख़ुशी मनाते देखे जा सकते है की आज तो बड़ा फायदा कमा लिया |  परन्तु वो इस बात से अनजान रहते है की इस छोटे से फायदे ने  परिवार के संस्कारो को  कितना गिरा दिया |  इस तरह की  घटनाऐ   हमारे बच्चों  पर क्या प्रभाव डालती है |  रिश्ते नातो  पर इनका क्या असर पड़ता है |   जानने  के लिए इस लेख को पूरा पढ़े  आज हम आपको  ऐसी ही घटनाओ के बारे में बताने जा   है जो  सड़कों  पर  घटित हुई  है | https://images.app.goo.gl/EeGfzEUpgBSLYKZh7 यह तस्वीर जर्मनी के वेस्टोनन   शहर की है  14  दिसंबर 2018  को  जब वहां की एक चॉकलेट कम्पनी का टेंकर   लिक्विड चॉकलेट ले कर जा रहा था   वो   किसी कारण से वो ओवर फ्लो हो गया  |  सर्दी की वजह से चॉकल

ज्यों ही पत्नी ने मांगी सोने की चीज पति ने थमा दी ये चीज

चित्र
ये है मजेदार जोक्स    कई  बार किसी भी बात के दो अर्थ निकल जाते है  |और दो अर्थों  वाले संवाद लोगो के सोचने और समझने के अंदाज से बात का अर्थ बदल देते है |  और उसी से  निकल जाती है कोई हंसी मजाक की बात जो ठहाके लगाने पर मजबूर कर देती है  |  ये बाते  हमारी दैनिक जीवन की छोटी छोटी बातो से निकलती है |  जो लोग इन को मनोरंजन का माध्यम मान लेते है वो अपने जीवन को हंसी ख़ुशी जी लेते है |  जो लोग इन्हे दिल पे ले लेते है वो अपने आप को  दुखी कर लेते है | वो ये नहीं समझ पाते है की ये दो दिन की जिंदगानी है इसे हंसी ख़ुशी से जी कर जीवन को सफल बनाना चाहिए  |  आज हम इसी आपके लिए मजेदार चुटकले जिनको   पढ़  कर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे | पति  पत्नी और बेलन का एक अनोखा रिश्ता है यदि पति  पत्नी के बीच  में बेलन को लेकर कोई बात आ जाये तो निश्चित रूप से पति  को पत्नी पीड़ित माना  जाता है |  चाहे बेचारी पत्नी अपने पति  को गर्म रोटी खिलाने के लिए ही बेलन का उपयोग करे  |  क्या करें  बेचारी पत्नियों?  आखिर क्यों बेलन को पत्नियों का हथियार माना जाता है ? इन दो महिलाओं  की बात चीत के  ये अंश  बेलन को हथियार

क्रोध और कुंठा का स्वभाव, मनुष्य को जिन्दा लाश बना कर रख देते है

चित्र
आज हर व्यक्ति के जीवन में तनाव ने अपनी गहरी पेठ  बना ली है |  लोगो के जीवन में तनाव का मुख्य कारण समस्याएं, परेशानियाँ नहीं है बल्कि लोगो का अपना स्वभाव है जो उन समस्याओ के हल नहीं निकालने देता है  | विनम्रता , सहनशीलता का अभाव, क्रोध और कुंठा का स्वभाव मनुष्य को जिन्दा लाश बना कर रख देते है |   और यही तनाव का मुख्य कारण होता है |  यही वजह है की आज अधिकतर लोग जीवन तो जी रहे है परन्तु जिन्दा लाश बन कर |   कोई खुद  जिन्दा लाश बन कर घूम रहा है तो कोई किसी के द्वारा बना हुआ है |  रिश्तो की डोर कमजोर हो चुकी है,  समय का लोगो के पास आभाव हो चुका है, हर इंसान चकरी की तरह घूम रहा है  |  जिंदगी जीने के लिए नए- नए जतन कर रहा है परन्तु एक पल की जिंदगी भी नहीं जी पा  रहा है |   जो समस्याएं आज है ही नहीं उनके डर से जीते जी मर रहा है  | जो है  उन्हें नजरंदाज कर रहा है |  यही वजह है कि  जिन्दा दिल इंसानो का आभाव साफ़ दिखाई देने लगा है  | https://images.app.goo.gl/TZJnEBtAazZBXeXN6 जीवन में समस्याएं कितनी भी आ जाये जीवन जीना कभी बंद नहीं करना चाहिए |   जो लोग समस्याओ की वजह से हंसना मुस्कुराना

क्या आज हर घर में पैसो की तंगी महसूस नहीं की जा रही है

चित्र
अमीरी गरीबी जीवन के साथ चलती है ये जीवन का हिस्सा है |  हम आज आपके लिए लाये है कुछ पुरानी  तस्वीरें जो लोगो के जीवन स्तर को दर्शाती है |  लोगो के पास पुराने समय में पैसा भी हुआ करता था परन्तु जीवन स्तर ऊँचा नहीं था |  एक पड़ा लिखा  इंसान भी  साधारण पहनावा पहनता था  |  परन्तु पहनावे और बोलचाल से पढ़े  लिखे और अनपढ़ का पता लगाया जा सकता था  |  लेकिन इंसान चाहे पढ़ा  लिखा होता था या अनपढ़ इंसानियत हर व्यक्ति में दिखाई देती थी  |  इतना स्वार्थ और लालच नहीं दिखाई देता था  जितना आज के इस आधुनिक युग में दिखी देता है  |  आज शिक्षा का स्तर भी ऊँचा उठा है, लोगो का जीवन स्तर  भी ऊँचा उठा है, परन्तु फिर भी  इंसानियत का स्तर ऊंचा नहीं उठा है  |  आज लोगो के  पहनावे बोलचाल से  ना पढ़े  लिखे होने का  का अंतर् पता चलता है ना इंसानियत का |  ना अमीरी पता चलती है ना गरीबी  |  कौन व्यक्ति कैसा  होगा इसका पता भी बहुत देर से चल पाता है |  अब तो धोखा खाने के बाद ही इंसान की फितरत पता चल पाती है  | अच्छे इंसानो को हर कोई ढूढ़ता  फिर रहा है परन्तु उसकी यह खोज ही पूरी नहीं हो पाती है |   ये  कुछ  तस्वीरें बयान  करत

ममता ,प्यार मोहब्बत, स्नेह महिलाओं को गॉड गिफ्ट मिला है

चित्र
 महिलाये  अपनी   गॉड  गिफ्ट  का सदुपयोग करें  एक अच्छी माँ ही नहीं, एक अच्छी पत्नी ही नहीं, एक अच्छी बहू  ही नहीं , एक अच्छी बेटी ही नहीं ,बल्कि अपने आप को  एक अच्छी  स्त्री साबित करें  | और यह सब सम्भव होगा जब आप परिवार के हर सदस्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी दिल से निभएगी न की दबाव से  | चाहे आप काम काजी महिला हो  परिवार के लोगो के साथ प्रेम मोहब्बत से पेश आना उनके बीच  अपनी सकारात्मक छवि प्रस्तुत करता  है | महिलाओं  का मुस्कुराता चेहरा हर किसी को सुकून देता है  वहीं  चिड़चिड़ाहट और हताशा  नकारात्मक माहौल बनाती है  माना की आज के इस आधुनिक यग में महिलाये कंधे से कंधा  मिलाकर सहयोग कर रही है |  अपनी योग्यता अनुसार घर गृहस्थी को संभाल रही है | परन्तु फिर भी महिलाओ के सामने आज भी चुनोतिया बनी हुई है | इन चुनोतियो से हताश और निराश होने के बजाय उनका उचित समाधान निकाले  |    https://images.app.goo.gl/uUUsJbgudXX465JC6     ममता ,प्यार मोहब्बत, स्नेह महिलाओं  को गॉड गिफ्ट मिला है   इसका उचित उपयोग   घर गृहस्थी में खुशहाली लाने का सबसे महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है | घर गृहस्थी मे