क्रोध और कुंठा का स्वभाव, मनुष्य को जिन्दा लाश बना कर रख देते है

आज हर व्यक्ति के जीवन में तनाव ने अपनी गहरी पेठ  बना ली है |  लोगो के जीवन में तनाव का मुख्य कारण समस्याएं, परेशानियाँ नहीं है बल्कि लोगो का अपना स्वभाव है जो उन समस्याओ के हल नहीं निकालने देता है  | विनम्रता , सहनशीलता का अभाव, क्रोध और कुंठा का स्वभाव मनुष्य को जिन्दा लाश बना कर रख देते है |   और यही तनाव का मुख्य कारण होता है |  यही वजह है की आज अधिकतर लोग जीवन तो जी रहे है परन्तु जिन्दा लाश बन कर |   कोई खुद  जिन्दा लाश बन कर घूम रहा है तो कोई किसी के द्वारा बना हुआ है |  रिश्तो की डोर कमजोर हो चुकी है,  समय का लोगो के पास आभाव हो चुका है, हर इंसान चकरी की तरह घूम रहा है  |  जिंदगी जीने के लिए नए- नए जतन कर रहा है परन्तु एक पल की जिंदगी भी नहीं जी पा  रहा है |   जो समस्याएं आज है ही नहीं उनके डर से जीते जी मर रहा है  | जो है  उन्हें नजरंदाज कर रहा है |  यही वजह है कि  जिन्दा दिल इंसानो का आभाव साफ़ दिखाई देने लगा है  |
https://images.app.goo.gl/TZJnEBtAazZBXeXN6



जीवन में समस्याएं कितनी भी आ जाये जीवन जीना कभी बंद नहीं करना चाहिए |   जो लोग समस्याओ की वजह से हंसना मुस्कुराना छोड़ देते है वो अपने रिश्ते नाते बिगड़ कर अपना और दूसरो के  जीवन का  आनंद खत्म कर लेते है |  और अपने आप[ को एक जिन्दा लाश बना देते है | मरे हुए व्यक्ति को लाश कहा जाता है  |  और उसका अंतिम संस्कार बड़े दुःख के साथ किया जाता है  |  उसके नहीं रहने का दुःख भी झेलना पड़ता है |  उसकी यादो को भुलाया भी नहीं जा सकता  | परन्तु एक जिन्दा व्यक्ति  हंसना मुस्कुराना छोड  दे ,  गुमसुम उदास और परेशान रहे , तो दूसरे लोग भी उसकी उदासी से परेशान होते है  |  किसी भी व्यक्ति के चेहरे से उसकी हताशा, निराशा,  कुंठा साफ़ जाहिर हो जाती है |   जो परिवार के अन्य लोगो को भी दुखी करती है |  रिश्तो में खटास पैदा करती है , नकारात्मक ऊर्जा देती है,  दूसरो के हौसले को पस्त  करती है |
https://images.app.goo.gl/8uPkePgEjBEjtzCL9


 इसलिए जीवन को जिन्दा लाश बन कर नहीं  जिए |  यह जीवन गॉड गिफ्ट है भूत,  भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर वर्तमान में किस तरह से खुश रहा जा सकता है उस पर मनन करने की आवश्यकता है |  खुश न रहकर इंसान खुद तो तनाव  और अवसाद का शिकार होता ही है दूसरो के  तनाव और अवसाद का कारण भी बन जाता हैं |  जीवन की  अधिकतर  समस्याओ के हल आपकी मुस्कुराहट में   छिपे है | जो लोग मुस्कुराना जानते है उनमे अपनी समस्याओं  के हल तो निकालने की काबिलियत तो होती ही है |  वो दूसरो की समस्याओ के हल भी बहुत ही विनम्रता और सहजता से निकाल  देते है |
https://images.app.goo.gl/KMyF2cyo6L4arU8R9

  जो लोग  मुस्कुराना नहीं न जानते उनकी दुविधा देखकर भगवान भी दुविधा में पड़  जाते है  तो फिर इंसान के तो बस की बात ही कहाँ  होगी ? इंसान के जीवन की सबसे बड़ी सफलता तब होती है जब उसने अपने  आस पास  के माहौल को खुशनुमा बना रखा हो | उसके साथ उठने बैठने वालो को  उसका चेहरा देखने मात्र से ख़ुशी मिलती हो | और यह माहौल  बनाना पड़ता है यह किसी को भी बना बनाया नहीं मिलता है |  इसे अपने व्यवहार,  स्नेह, प्रेम, प्यार ,मोहब्बत से  बनाया जाता है | जीवन को यदि सफल बनाना चाहते है तो  अपने आप को जिन्दा दिल बनाये  जिन्दा लाश नहीं |  फिर देखें आपकी किस्मत, सुख शांति के साथ साथ धन दोलत  के रस्ते भी खोल देगी |

 लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है