संदेश

जून, 2018 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

महाराष्ट्र से आगरा आकर किया रक्तदान बचाई महिला की जान

चित्र
लोगों के दिलों में जहाँ नफरत का जहर घुल रहा हैं लोग अपनी की मदद में पीछे हठ जाते हैं वहीँ महाराष्ट्र के विक्रम विश्रांत यादव निवासी तास गांव महाराष्ट्र तथा रविंद्र अशेतकर शिरड़ी महाराष्ट्र ने अपने गांव से 1800 किमी दूर बाई प्लेन आगरा पहुंचकर मथुरा निवासी महिला पूनम शर्मा को रक्त दान कर उनकी जान बचाई |  Third party image reference हुआ यूँ की गर्भवती पूनम शर्मा को OH+ ब्लड ग्रुप की आवश्यकता थी OH+ एक दुर्लभ ब्लड ग्रुप है | इस ब्लड ग्रुप के पूरे भारत में मात्र 226 लोग हैं | लोक हितम ब्लड बैंक के मैनेजर ने इस ग्रुप को लेकर रक्त दान संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदाताओं की तलाश शुरू की | रक्तदान संस्थाओं के सहयोग से रक्तदाताओं से संपर्क शुरू किया गया जिसमे विक्रम विश्रांत यादव तथा रविंद्र अशेतकर रक्तदान के लिए सहमत हो गए | दोनों रक्तदाताओं ने पूनम शर्मा को रक्तदान कर उनकी जान बचाई | दोनों रक्तदाता तो बधाई के पात्र हैं ही साथ ही रक्तदान संस्थाओं के सदस्य भी साधुवात के पात्र हैं जिन्होंने अपना फर्ज बख़ूबी निभाकर एक महिला का जीवन बचाकर प्रेरणादायक काम किया | शाबाश 

नीति आयोग ने किया जल संकट पर गंभीर खुलासा

चित्र
जल संकट भारत में ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है | भारत में पानी की मांग सन 2030 तक मौजूदाआज  आपूर्ति से दुगनी हो सकती है | भारत में 60 करोड़ लोग जल संकट से प्रभावित है | हर साल 2 लाख लोगों की मौत साफ पानी नहीं मिलने की वजह से हो जाती है | ये भयावह आंकड़े पिछले दिनों भारत के नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में प्रस्तुत किये है | Third party image reference पानी की समस्या से सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण विश्व जूझ रहा है | जापान की राजधानी टोकियो चीन की राजधानी बीजिंग दक्षिण अफ्रीका का केपटाउन शहर तथा विश्व के लगभग एक चौथाई शहर पानी की समस्या से जूझ रहे है | यह इस बात का संकेत है की जल संकट अंतर्राष्ट्रीय चुनौती बन गया है | भविष्य वक्ता नास्त्रेदमन की सालो पूर्व की गई भविष्य वाणी के सही होने का संकेत देता है की अगला विश्व युद्ध पानी की वजह से होगा |  Third party image reference इसलिए अब वक्त आ चुका अन्तर्राष्ट्रीय जल नीति तथा पर्यावरण नीति पर सभी राष्ट्रों को पूर्वाग्रह त्याग कर मिल कर काम करना चाहिए | जल विवादों और जल बंटवारे पर मतभेदों को भुला कर

डब्बू अंकल के डांस और बुजुर्ग दम्पति के फुटबाल के प्रति जूनून से ली जा सकती है प्रेरणा

चित्र
यदि सोच सकारात्मक हो तथा किसी भी कार्य को करने का हौसला हो जूनून हो तो दुनिया में असम्भव कुछ भी नहीं है।  Third party image reference विदिशा म. प्र के रहने वाले संजीव श्रीवास्तव का गोविंदा के गानों पर डांस के जूनून ने उन्हें सोशल मिडिया का सुपर स्टार बना दिया। आज डब्बू अंकल के इस जूनून की वजह से उनके कदम टी. वी और फिल्मो की तरफ बढ़ रहे है।  Third party image reference किसी भी कार्य के प्रति दीवानगी और जूनून वृध्दावस्था में भी दिखाया जा सकता है | पेंशन के पैसो में से बचत कर यह साबित कर दिया पन्ना लाल चटर्जी और उनकी पत्नी चेताली चटर्जी ने जिनकी उम्र कोई बाधा नहीं बनी हजारो किलोमीटर दूर पहुंचकर फीफा वर्ल्ड कप देखने में | उम्र के आखरी पड़ाव पर पहुंचे बुजुर्ग दम्पति के इस जूनून से और सकारात्मक सोच से प्रेरणा लेने का हक़ तो बनता है | Third party image reference केरल के किल्फन फ्राँसिस से भी प्रेरणा ली जा सकती है | जो पैसो की तंगी के चलते फीफा वर्ल्ड कप देखने साईकिल से रूस पहुंच गए | साईकिल यात्रा का आनंद नए मित्र बनाने का आनंद प्रकृति का आनंद फुटबाल का आनंद और पैसो की बचत है

जापानी उम्र दराज महिलाओं की उम्र का राज है इकिगई

चित्र
सायोनारा यानी नमस्ते जी हाँ जापानी भाषा में नमस्ते को सायोनारा कहा जाता है | यदि हम सीखना चाहे तो दुनिया में न जाने कितनी ऐसी बातें है जिनसे सीख ली जा सकती है | चाहे फिर वो जापान की बुजुर्ग महिलाये ही क्यों न हो ? Third party image reference जी हाँ इन उम्र दराज महिलाओ से सीखी जा सकती है जीवन जीने की अदभुद ललक | जापान के ओकिनावा टापू की महिलाओ का पॉप बैंड केबीजी 84 जिसने पूरे देश में अपनी अलग पहचान बनाई है |  Third party image reference इस बैंड की खासियत यह है की यह बैंड महिलाओ का है | इस दूसरी बात यह की इनकी उम्र इसे और खास बना देती है | 80 वर्ष से 100 वर्ष तक की महिलाये पूरी ऊर्जा के साथ नाचती और गाती है | इस उम्र में शानदार नाच गाने का राज है ईकिगई |    जापानी भाषा में ईकिगई का मतलब है जीवन जीने की ललक | Third party image reference उचित खान पान और ईकिगई   ही इन   महिलाओ की लम्बी उम्र का राज है | एक खास तथा प्रेरणा दायक बात जापान में बुजुर्गो को बोझ नहीं समझा जाता बल्कि उन्हें धरोहर मान कर सहेज कर रखा जाता है | 

इस वजह से स्वीकार किया रणबीर कपूर ने फिल्म संजू में संजू का किरदार

चित्र
संजय दत्त की बायोपिक पर बनी फिल्म संजू रणबीर कपूर नहीं करना चाहते थे | लेकिन संजू की कहानी सुनने और संजय दत्त के जीवन के कुछ मानवीय पक्ष जब उन्हे पता चले तो वो संजय दत्त से और प्रभावित हुए | Third party image reference और उन्होंने संजू के रोल के लिए अपनी सहमति दे दी | हालाँकि ऋषी कपूर और संजय संजय दत्त की दोस्ती की वजह तथा पारिवारिक सबंधो के चलते रणबीर कपूर संजय दत्त से परिचित हैं | Third party image reference  लेकिन संजय दत्त के जीवन के अनछुए पहलुओं ने उन्हें संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू में अभिनय करने के लिए प्रेरित किया | 

न घोड़ी न कार जेसीबी बनी डोली और कहार

चित्र
मनोरंजन यानी आनंद और आनंद होता है मन की खुशी में | मन को खुश करने के लिए लोग नए- नए तरीके ईजाद करते है | Third party image reference कर्नाटक के पुत्तूर में इन महाशय ने अपने मन की ख़ुशी का नया अंदाज पेश किया | लोग अपनी दुल्हन को कार में बैठा कर विदा करवाते है | कार को सजाने पर हजारो रुपया खर्च करते है | इन्होंने न तो कार सजावट पर फिजूल खर्ची की बल्कि अपनी दुल्हन को जेसीबी के हुक पर बैठा कर विदा करवाया | Third party image reference दुल्हन ने भी इसमें दुल्हे का साथ हँसी ख़ुशी से दिया | यही जिंदगी के यादगार पल होते है | यही जिंदगी की मस्ती होती है | यही असल में जिंदादिली होती है |  Third party image reference  इसी तरह लोग अपनी अलग पहचान बना कर लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाते है | मिसाल बन जाते है | एक जे सी बी ड्राइवर और उनकी दुल्हन का यह निराला अंदाज प्रेरणा दायक तो है ही | 

प्रभास की 5 वर्षों की कड़ी मेहनत और धैर्य का परिणाम है बाहुबली की सफलता

चित्र
प्रभास के पिता सूर्यनारायण दक्षिण भारतीय फिल्मों के निर्माता थे | उनके चाचा कृष्णन राजू साउथ इंडियन फिल्मों के प्रसिद्ध अभनेता रहे हैं | पारिवारिक पृष्ठ भूमि फ़िल्मी होने के बावजूद प्रभास फिल्मों में नहीं आना चाहते थे | लेकिन उनके चाचा ने उन्हें फिल्मो के लिए प्रोत्साहित किया और तभी तमिल फिल्मों के जरिये प्रभास ने अपना एक मुकाम बनाया | उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों में कई अवार्ड प्राप्त कर प्रसिद्धि प्राप्त की |  https://goo.gl/images/K1ACbj एस एस राजामौली के साथ उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्मों मे काम किया और यही से उन्हें एक अच्छे डायरेक्टर रूप में राजामौली का विश्वास प्राप्त हुआ | शायद बहुत कम लोग जानते हैं की प्रभास ने अजय देवगन के साथ जेक्सन फिल्म में केमियो किया था उस समय हिंदी फिल्मों के लिए प्रभास एक अंजाना नाम था | लेकिन 2015 में आई एस राजामौली की फिल्म बाहुबली ने फिल्म उद्योग में इतिहास रच दिया बाहुबली से एस राजमौली तथा प्रभास को बॉलीवुड फिल्मों में पहचान मिली | लोग प्रभास के दीवाने हो गए | https://goo.gl/images/3k2QmL प्रभास की 5 वर्षों की मेहनत रंग लाइ | इन 5 वर्

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें

चित्र
सुंदरता किसे अच्छी नहीं लगती है | व्यक्ति शारीरिक सौंदर्य का दीवाना होता है | कोई किसी की आँखो से प्रभावित होता है | कोई चेहरे की मुस्कान से प्रभावित होता है | तो कोई चाल ढाल से | किसी को बाल आकर्षित करते है तो किसी को गाल | कोई शारीरिक सौंदर्य से प्रभावित होता है | कोई मानसिक सौंदर्य से | शारीरिक सौंदर्य जहाँ शरीर की सुन्दता को प्रकट करता है | मानसिक सौंदर्य मन की | शरीर की सुंदरता के साथ मन की सुन्दता जुडी हुई है | शरीर की सुंदरता के लिए सौन्दर्य प्रसाधनो का इस्तेमाल किया जाता है | हमारा खान पान पहनावा तथा स्वास्थ्य भी हमारे शरीरिक सौंदर्य को प्रभावित करता है |  Third party image reference वहीं मन की सुंदरता की पहचान होती है हमारे विचारो से हमारी सोच से | हमारे तन और मन की सुंदरता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है | और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमे पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशील होना होगा पशु पक्षी जीव जंतुओं के के बारे में सोचना होगा तब कहीं जाकर तन और मन का सौंदर्य बन पायेगा और सौंदर्य प्रतियोगिताओ के आयोजन का उद्देश्य पूर्ण हो पायेगा | अ

ट्रम्प और किम जोंग का विश्व शांति संदेश

चित्र
आज जहां घर परिवार से लेकर देश विदेश हर जगह माहौल में गर्माहट है|| अशांति का माहौल बना हुआ है| आवश्यकता है अमन चैन की बात करने की| शांति स्थापित करने की| और इसके लिए जरूरत होती है हौसले की| जो सबके पास है भी सही लेकिन जैसे ही कोई सीधा सच्चा इंसान अमन चैन सुख शांति की बात करता है उसे अनसुना करके उसे डरपोक और कायर तक की संज्ञा दे दी जाती है|  https://goo.gl/images/aK2dw3 लेकिन यही बात कोई दबंग व्यक्ति के मुँह से निकल जाये तो लोग उसे नायक बना देते है| उसकी बात का अनुसरण करने लगते है| ऐसे ही है दो दबंग महानायक जिन्होंने एक दूसरे के प्रति चाहे कितना ही जहर उगला हो लेकिन आज दोनों ही नेताओ की सूझबूझ शांति के लिए मील का पत्थर साबित होगी |दोनों नेताओ की यह मुलाकात उत्तर कोरिया और अमेरिका के संबंधो के लिए तो जरूरी थी ही विश्व शांति के लिए भी यादगार बन गई |  https://goo.gl/images/Q1ZkSm इस पहल के लिए डोनाल्ड ट्रम्प तथा किम जोंग दोनों ही धन्यवाद के पात्र है| ये दोनों नेता इस बात के लिए भी साधुवाद के पात्र है की उन्होंने दूसरे देशो को भी यह संदेश दिया है कि हथियारों की दौड़ में चाहे कोई

प्रणब मुखर्जी ने क्या कहा आर एस एस के मंच से सभी को हुआ ताज्जुब

चित्र
भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी बहुत ही अनुभवी तथा सुलझे हुए विचारो के व्यक्ति है| उन्होंने आर एस एस के कार्यक्रम में जाकर तथा राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाये और देश की एकता और अखंडता के लिए किये गए प्रयासो को जिस सूझबूझ से अपने उद्बोधन में व्यक्त किया उनके खिलाफ बबाल मचाने वालो को भी अपनी वाणी को विराम देना पड़ा | https://goo.gl/images/foQ5Ay जब हम वोट की राजनीति के लिए किसी भी दल से गठबंधन कर सकते है चाहे वह हमारा विरोधी ही क्यों न हो ऐसे में आर एस एस के कार्यक्रम में शामिल होकर देश की एकता और अखंडता की बात करने की कोई बिरला ही सोच सकता है|  https://goo.gl/images/FijRXT माननीय प्रणब मुखर्जी के इस प्रेरणा दायक संदेश से वो लोग हथ प्रभ रह गए जो राजनैतिक बिसात बिछाए बैठे थे | अब देश के सियासी लोग इस बात से प्रेरणा ले या न ले आम जनता को इस बात से प्रेरित होकर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में सहयोग देना चाहिए | 

रहम दिखाने माफ़ी मांगने माफ़ करने तथा जहनुम से बचने के होते है रमजान के 30 दिन

चित्र
रमजान हमे हंसी ख़ुशी से रहने, बुराइयों से बचने, एक दूसरे का मान सम्मान करने, नेकी के काम करने के लिए प्रेरित करता है | रमजान का समय 30 दिन का होता है | https://goo.gl/images/T1JDxi शुरू के 10 दिन रहमतो का दौर होता है | अगले 10 दिन माफ़ी का दौर होता है | तथा बाद के 10 दिन जहनुम से बचने का दौर होता है | सुबह के समय रोजा शुरू करने से पहले का समय सहरी कहलाता है | शाम को जब रोजा खोलते है उसे इफ्तार कहा जाता है | https://goo.gl/images/Kg3TRt इफ्तार के समय खजूर खा कर रोजा खोला जाता है | ऐसा कहा जाता है की मोहम्मद साहब ने भी अपना रोजा खजूर खा कर ही खोला था |  https://goo.gl/images/2mqAMU रोजेदार को किसी से अभद्रता नहीं करनी चाहिए, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए, दूसरो की भलाई के काम करने चाहिए| ऐसा कहा जाता है यही जन्नत का द्वार है 

जानिए क्या है दुनिया की सबसे कीमती चीज

चित्र
जी हाँ दुनिया की सबसे कीमती चीज है हमारा स्वास्थ जिसकी आज हम बिल्कुल भी कीमत नहीं समझ रहे है | आज हम पैसा, सोना, चांदी, जमीन ,जायदाद को सबसे कीमती चीज मान रहे है | और इन्ही के लिए जीवन भर संघर्ष करते है , भाग दौड़ करते है और इसी भाग दौड़ में जो सबसे कीमती चीज है हमारा स्वास्थ्य उसकी देखभाल करना तक भूल जाते है | https://goo.gl/images/R6LPFo जिसका पता हमे अभी नहीं चलता बल्कि जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है तब हमे इसका एहसास होता है | और तब तक हमारा स्वास्थ्य जवाब देने लग जाता है |जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी सर्विस हमे समय समय पर करवानी पड़ती है | हमारे शरीर के अंग तथा गाड़ियों के पार्ट लगभग एक ही तरह से कार्य करते हैं | https://goo.gl/images/9iM9nC जब हमे गाड़ियों का आयल पानी चेक करना पड़ता है तो हम यह क्यों भूल जाते हैं की हमारे शरीर को भी सर्विस की आवश्यकता है | एक बार यदि हमारा स्वास्थ्य बिगड़ गया तो बीमारियां जीवन भर हमारा पीछा नहीं छोड़ती इसलिए समय समय पर गाड़ी घोड़ों की तरह हमारे शरीर की सर्विस पर भी ध्यान दे | उचित खान पान तथा व्यायाम से दीर्घ आयु प्राप्त की जा सक

शार्ट सर्किट से बचने के लिए बरसात से पहले चेक कराएं घर दुकान गोदाम की बिजली वायरिंग

चित्र
आज के युग में हर घर में बिजली के उपकरणों का उपयोग बढ़ता जा रहा है | बिजली की वजह से करंट लगने तथा शार्ट सर्किट होने के कारण बड़ी बड़ी घटनाएं घटित हो रही है | यदि हम बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी बरत ले तो इन दुर्घटनाओं से होने वाले जान माल के नुकसान से बचा जा सकता है |   https://goo.gl/images/4HC4FU 1 बिजली के उपकरणों यथा कूलर , पंखा, मिक्सी, गीजर, फ्रीज, प्रेस आदि की साफ सफाई और देखभाल करते समय पिन को प्लग से निकाल दे ऐसा करने से करंट से बच सकेंगे | 2 बिजली के उपकरणों में लगे वायर को कभी कभी चेक करते रहे कही वायर कट तो नहीं गया है | चूहों या अन्य जीव जन्तुओ ने क्षतिग्रस्त तो नहीं कर दिया है | यदि ऐसा है तो लापरवाही नहीं करे तुरंत क्षतिग्रस्त जगह पर टेप लगा दे | 3 बरसात के मौसम में एक बार घर दुकान गोदाम की बिजली की वायरिंग को अवश्य चेक करा ले वायरिंग कटी होने से शार्ट सर्किट का खतरा बना रहता है जिसके कारण आग लगने से जान माल का नुकसान होसकता है | https://goo.gl/images/UnnYre 4 कभी भी बच्चों को बिजली के उपकरणों मीटर प्लग आदि से छेड़ छाड़ नहीं करन

जानिए साइकिल चलाने के आर्थिक मानसिक और शारीरिक फायदे

चित्र
आज पहला विश्व साइकिल दिवस है आज लोग साइकिल के उपयोग करने में शर्म महसूस करतें हैं लेकिन साइकिल का उपयोग करना आज के युग में किस तरह फायदेमंद हो सकता है जानिए |  https://goo.gl/images/wxN7Hp साइकिल चलाने का सबसे बड़ा फायदा है की यह पर्यावरण को बिलकुल नुकसान नहीं पहुंचाती है | अन्य वाहनों के धुओं से जहाँ पर्यावरण प्रदूषित होता है वहाँ साइकिल से पर्यावरण बिलकुल प्रदूषित नहीं होता है | आज के युग में पेट्रोल डीज़ल महंगा होता जा रहा है | छोटे मोटे कामों में यदि साइकिल का उपयोग किया जाए तो हम पैसों की बचत कर सकतें हैं | https://goo.gl/images/rhvFYe आज सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है | साइकिल के उपयोग से इस समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है | साइकिल चलाने का बड़ा फायदा हमारे स्वास्थ्य को भी हो सकता है साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम हो जाता है जो कई बिमारियों से हमे बचा सकता है | अन्य वाहनों से जहाँ दुर्घटनाओं का डर बना रहता है वहां साइकिल से दुर्घटना होने की संभावना कम होती है | आज छोटे- छोटे बच्चे भी मोटर साइकिल, स्कूटी का उपयोग करते हैं जो यातायात के नियमों क

फिल्मों से प्रेरणा लेकर जीवन को जीना सीखा जा सकता है

चित्र
फिल्मे चलचित्र सिनेमा हमारे जीवन को प्रतिबिम्बित करते है समाज का आईना दिखाते है समाज को दिशा देने में फिल्मो की अहम भूमिका होती है | फिल्मे मनोरंजन करती ही है पारिवारिक सामाजिक और देश भक्ति से ओत प्रोत फिल्मे लोगों के दिलो को छू जाती है | संदेश छोड़ जाती है प्रेरणा बन जाती है | ये दस फिल्मे जो आपके लिए प्रेरणा दायक हो सकती है 1 अवतार https://goo.gl/images/wv76w3 राजेश खन्ना शबाना आज़मी अभिनीत यह फिल्म एक पारिवारिक फिल्म है एक स्वाभिमानी व्यक्ति की कहानी है जो विपरीत परिस्थितियों में अपने हौसले के दम पर संघर्ष कर झूठी शान और शौकत को चुनौती देकर सफलता की इबारत लिख डालता है | 2 गदर एक प्रेम कथा सन्नी देओल , अमीषा पटेल अभिनीत फिल्म भारत पाकिस्तान के विभाजन के समय लोगो के साथ क्या बीती, सियासत की वजह से एक आम आदमी पर क्या बीतती है और जब जुल्मो की इंतेहा हो जाती है तो एक सीधा साधा आदमी भी अपने प्रेम की खातिर पुरे मुल्क पर भारी पड़ सकता है कथा संवाद और अभिनय की दृष्टि से फिल्म दमदार है 3 बागवान अमिताभ बच्चन , हेमा मालिनी के अभिनय तथा आज की पीढी की बदलती सोच की वजह से युवाओ