जानिए साइकिल चलाने के आर्थिक मानसिक और शारीरिक फायदे

आज पहला विश्व साइकिल दिवस है आज लोग साइकिल के उपयोग करने में शर्म महसूस करतें हैं लेकिन साइकिल का उपयोग करना आज के युग में किस तरह फायदेमंद हो सकता है जानिए | 

https://goo.gl/images/wxN7Hp
साइकिल चलाने का सबसे बड़ा फायदा है की यह पर्यावरण को बिलकुल नुकसान नहीं पहुंचाती है | अन्य वाहनों के धुओं से जहाँ पर्यावरण प्रदूषित होता है वहाँ साइकिल से पर्यावरण बिलकुल प्रदूषित नहीं होता है | आज के युग में पेट्रोल डीज़ल महंगा होता जा रहा है | छोटे मोटे कामों में यदि साइकिल का उपयोग किया जाए तो हम पैसों की बचत कर सकतें हैं |

https://goo.gl/images/rhvFYe
आज सड़कों पर ट्रैफिक जाम की समस्या हो जाती है | साइकिल के उपयोग से इस समस्या का काफी हद तक समाधान किया जा सकता है | साइकिल चलाने का बड़ा फायदा हमारे स्वास्थ्य को भी हो सकता है साइकिल चलाने से शारीरिक व्यायाम हो जाता है जो कई बिमारियों से हमे बचा सकता है | अन्य वाहनों से जहाँ दुर्घटनाओं का डर बना रहता है वहां साइकिल से दुर्घटना होने की संभावना कम होती है | आज छोटे- छोटे बच्चे भी मोटर साइकिल, स्कूटी का उपयोग करते हैं जो यातायात के नियमों का उल्लंघन है | बच्चों के लिए साइकिल का उपयोग उन्हें यातायात के नियमों के उल्लंघन से बचा सकता है |

https://goo.gl/images/Xtkcx9
साइकिल का उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण के लिए तथा हमारी जेब के लिए लाभदायक हो सकता है | वहीँ दुर्घटनाओं में कमी ला सकता है | बच्चों को यातायात के नियमों के उल्लंघन से रोक सकता है | ट्रैफिक जाम की समस्या से बचा जा सकता है | इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए हमारा यह नैतिक कर्तव्य बनता है की खुद भी कभी कभी साइकिल का उपयोग करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें |

यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो like , comment , follow , share अवश्य करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है