सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें

सुंदरता किसे अच्छी नहीं लगती है | व्यक्ति शारीरिक सौंदर्य का दीवाना होता है | कोई किसी की आँखो से प्रभावित होता है | कोई चेहरे की मुस्कान से प्रभावित होता है | तो कोई चाल ढाल से | किसी को बाल आकर्षित करते है तो किसी को गाल | कोई शारीरिक सौंदर्य से प्रभावित होता है | कोई मानसिक सौंदर्य से | शारीरिक सौंदर्य जहाँ शरीर की सुन्दता को प्रकट करता है | मानसिक सौंदर्य मन की | शरीर की सुंदरता के साथ मन की सुन्दता जुडी हुई है | शरीर की सुंदरता के लिए सौन्दर्य प्रसाधनो का इस्तेमाल किया जाता है | हमारा खान पान पहनावा तथा स्वास्थ्य भी हमारे शरीरिक सौंदर्य को प्रभावित करता है | 

Third party image reference
वहीं मन की सुंदरता की पहचान होती है हमारे विचारो से हमारी सोच से | हमारे तन और मन की सुंदरता के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है |
और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए हमे पेड़ पौधों के प्रति संवेदनशील होना होगा पशु पक्षी जीव जंतुओं के के बारे में सोचना होगा तब कहीं जाकर तन और मन का सौंदर्य बन पायेगा और सौंदर्य प्रतियोगिताओ के आयोजन का उद्देश्य पूर्ण हो पायेगा | अन्यथा सौंदर्य प्रतियोगिताएं महज शारीरिक आकर्षण का केन्द्र रह जायेगी | 

Third party image reference


ये है सौंदर्य प्रतियोगिताओ से जुडी हुई 10 बातें जिन्हे जानना जरूरी है
1 पहली सौंदर्य प्रतियोगिता 1854 में पी.टी.बारनूम ने शुरू की थी लेकिन जनता के विरोध के कारण इसे बंद करना पडा | 
2 आधुनिक सौंदर्य प्रतियोगिता 1921 में मिस अमेरिका नाम से शुरू हुई | 
3 मिस वर्ल्ड सौंदर्य प्रतियोगिता 1951 में शुरू हुई | 
4 मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 1952 में शुरू हुई | 
5 मिस अर्थ सौंदर्य प्रतियोगिता 2001 में लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए शुरू की गई | 
6 इन प्रतियोगिताओ में प्रतियोगियों के सौंदर्य के साथ साथ प्रतिभा योग्यता आत्मविश्वास तथा आकर्षण को भी परखा जाता है | 

Third party image reference


7 मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन मिस वर्ल्ड संगठन द्वारा किया जाता है | 
8 मिस यूनिवर्स का आयोजन डोनाल्ड ट्रम्प टायकून तथा एन बी सी ब्रॉड कास्ट के जॉइंट वेंचर द्वारा किया जाता है | 
9 अमेरिका में हर वर्ष 100 के करीब सौंदर्य प्रतियोगिताये आयोजित की जाती है | 
10 सौंदर्य प्रतियोगिता प्रतियोगी के लिए फ़िल्म उद्दोग तक पहुंचने का एक जरिया हो सकती है 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है

action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस