action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

 action movie  jodha  akbar  review in hindi 
ऐतिहासिक एक्शन फिल्म जोधा अकबर



                                                              google image

दोस्तों फिल्में  सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं  है बल्कि फिल्में  समाज में पल रही बुराइयों को सामने लाने  और  समाधान देने का एक माध्यम भी है | फिल्मों  के पॉजिटिव  संदेश हमारे परिवारिक और सामाजिक जीवन में  बदलाव  लाने  का  एक सशक्त जरिया भी है  | 

इस लिए फिल्में  सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से ही नहीं देखनी चाहिए  बल्कि  इनमे दिए गए संदेशो को सकारात्मक रूप से समझ कर जीवन में बदलाव  लाना चाहिए |  इसीलिए जीवन में बदलाव सिनेमा से  लाओ का संदेश देकर आज हम बताने  जा  रहे  है  2008 में आई ऐतिहासिक एक्शन  फिल्म जोधा अकबर के बारे में  | 

  इस   फिल्म  की गिनती हिंदी सिनेमा की   बेहतरीन फिल्मो में  की जाती है  इस वीडियो में  बताएंगे   फिल्म के  unknown facts | cast | awards | songs | box office collection | कहानी | संदेश | के बारे में साथ ही बताएंगे 2008     में कमाई के मामले में कौन - कौन सी फिल्म थी  टॉप थ्री में  | 2008     में और भी कौन- कौन  सी प्रमुख हिट फिल्मे हुई थी रिलीज |  किस फिल्म ने जीता था 2009 में   बेस्ट फिल्म का फिल्म फेयर  अवार्ड | यदि जानना चाहते है तो बने रहिये हमारे साथ 


                                                               google image

रिलीज डेट          15  फरवरी 2008

निर्माता               रोनी स्क्रू वाला  आशुतोष गोविरकर  |

  निर्देशक           आशुतोष गोविरकर

 लेखक                के पी  सक्सेना

 पटकथा              हैदर अली और आशुतोष गोविरकर   

 कलाकार           ऋतिक  रोशन, ऐश्वर्या राय,  कुलभूषण ,  खरबंदा , 

                          सोनू सूद,  रजा मुराद , इला  अरुण , दिशा वकानी 

संगीतकार           ए  आर रहमान

  गायक              सोनू निगम ,जावेद अली,  मधु श्री  



                                                           google  image 

realease movies in 2008   


  गजनी ,  रब ने बना  दी जोड़ी ,    सिंह इस किंग ,  रेस,   गोलमाल रिटन्स  ,

  जोधा अकबर,    फैशन ,    भूतनाथ,     वेडनेसडे  

  top highest grossing movies in 2008


 कमाई के मामले में नंबर 3   पर थी  सिंह इस किंग फिल्म ने कमाए थे 67  करोड़ 90  लाख रूपये फिल्म सुपर हिट रही थी | नंबर 2  पर थी रब ने बना दी जोड़ी फिल्म ने कमाए थे 84  करोड़ 68 लाख रूपये फिल्म ब्लॉक बस्टर  रही थी |

नंबर एक पर रही थी आमिर खान की फिल्म गजनी | फिल्म की कमाई थी 114  करोड़ 10  लाख रूपये  फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी |  56  करोड़ 4  लाख की कमाई के साथ कमाई  मामले में साल 2008  में नंबर 5  पर  जोधा अकबर | 


 action movie  jodha  akbar review in  hindi


बात करते है जोधा अकबर  फिल्म  की  कहानी की |  जोधा अकबर 1600  सदी की   ऐतिहासिक प्रेम  कहानी है |   धार्मिक एकता बनाये रखने  और अपनी प्रजा की भलाई के लिए आमेर के  राजा भारमल, मुगलो से दोस्ती  करने का फैसला करते है | 

 राजा भारमल की बेटी कि  शादी  अकबर  से तय हो जाती  है  | परन्तु उसके  लिए अकबर को कटटर पंथियों  कि  नाराजगी झेलनी पड़ती है | उधर जोधा ने अपनी राजपूती आन - बान  के साथ आत्म सम्मान के गुणों से ओतप्रोत होकर  सम्राट अकबर  के   सामने   कुछ शर्तें  रखी और उन्हें मनवाने में भी कामयाब  रही | 

अकबर खुद न्याय प्रिय और सभी धर्मों  को मानने  वाला शासक था | वह सभी धर्मों  का सम्मान करता था और साम्प्रदायिकता फ़ैलाने वाले लोगों  के हमेशा खिलाफत करता था चाहे वो उसके अपने ही क्यों ना हो | इसीलिए  वह जोधा  की शर्तो और उसके व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित  था  |
 
फिल्म  में  जहां युद्ध के  दृश्यों की   भव्यता देखकर रोमांच पैदा  होता है एक्शन दृश्यों  के स्टंट शानदार है |  एक्शन फिल्मे पसंद करने वाले लोगों के लिए यह एक जबरदस्त मूवी है |  वहीं जोधा अकबर फिल्म में   रोमांस तथा राजनैतिक षडयंत्रो  से कहानी की रोचकता बनाये रखने का सराहनीय प्रयास किया गया है | 

 परन्तु  संवाद अदायगी  जरूर खल  सकती है |  ऐश्वर्या राय जोधा की भूमिका में जबरदस्त  है  वहीं  ऋतिक रोशन अपने अभिनय में सुधार  कर सकते थे |  बाकि सभी कलाकारों ने अपनी   भूमिकाओं  के साथ न्याय किया है 1600  सदी की प्रेम कहानी की दृष्टि से जोधा अकबर  एक अच्छी फिल्म कही  जा   सकती है | 



1  ऐश्वर्या  राय की अभिषेक बच्चन से  शादी के बाद उनकी यह  पहली फिल्म थी | 

2  फिल्म जोधा अकबर के   लिए 80 हाथी  100  घोड़े तथा 55  ऊँटो  का उपयोग किया गया | 

3 इस ऐतिहासिक फिल्म को बनाने के लिए आशुतोष गोविरकर ने दिल्ली आगरा लखनऊ तथा जयपुर के  इतिहास कारों  को हायर किया था | 

4  फिल्म के कस्टूम  प्रसिद्द ड्रेस डिजाइनर  नीता लुल्ला ने डिजाईन  किये थे जो तारीफ के  काबिल थे | 

5  फिल्म में लगभग 300  किलोग्राम ज्वेलरी का उपयोग किया था  जिसे बनाने में 200  कारीगरों  को 300  दिन का समय लगा था  | 

6 फिल्म की  पोशाकों  को  तैयार करने के लिए नीता लुल्ला ने बड़ी बारीकी से उस समय  उपयोग किये जाने का  वाले फेब्रिक्स  का जयपुर जाकर बारीकी से अध्ययन किया था  | 

 7   54  वे फिल्म फेयर समारोह में फिल्म जोधा  अकबर को 11  केटेगिरी में नॉमिनेट किया गया  था जिसमे बेस्ट फिल्म बेस्ट डायरेक्टर बेस्ट गीत कार  आलावा ऋतिक रोशन को  बेस्ट एक्टर  के  फिल्म  फेयर अवार्ड से नवाजा गया था  | 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है