संदेश

नवंबर, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली का सस्ता इलाज

चित्र
आपका दिन आपके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है |  उसे कैसे जीना है यह आप  पर निर्भर करता है |  सुख दुःख नफा नुक्सान बहुत कुछ   स्वयं पर निर्भर करता है |  अक्सर हम दबाव बनाकर कोई काम करवाना चाहते हैं | जब भी  हम किसी से दबाव बना कर  कोई काम करवाना चाहते   है तो उस काम को  कोई भी खुश होकर नहीं  करता है | इसलिए किसी से कोई काम करवाना हो बात मनवानी हो तो बिना दबाव के प्रेम प्यार से विनम्रता पूर्वक तर्क संगत बात करें |     परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली का इससे सस्ता इलाज  कही  नहीं मिलेगा | https://images.app.goo.gl/J6KWhHyS6iPQLSQn7 खुशियां बाटोगे तो यह आपको दुगनी होकर मिलेगी      जब हम  किसी को मजबूर करके कोई काम करवाना चाहते हैं तो इंसान झूठ सच का  सहारा लेता है और जब कोई भी काम दुखी मन से किया जाता है तो उसमे भला किसी का नहीं होता  |  इसलिए आपने स्वभाव  को इस तरह का   बनाये की लोग आपके काम को बिना मजबूरी  के बिना दबाव के खुश होकर प्राथमिकता से करें धन दौलत आप लोगों को कितनी भी बाँट दें लेकिन फिर भी वह लोगों को थोड़ी ही लगेगी और एक न एक दिन बाँटते बाँटते ख़त्म हो जाएगी | 

सत्य अपने आप में खुद जीवन का बहुत बड़ा आनंद होता है

चित्र
  सत्य कभी छुपता नहीं है चाहे आप उसे कितना ही छुपा लें   कभी ना कभी सामने आ ही जाता है  | ख़ास कर जब हम अपनों से सच्चाई छुपाते  है |  और वह  सामने आ जाती है तब हमे झूठ बोलने का मलाल भी  होता है  | और सत्य ना बताने का दुःख |  कभी- कभी हम सत्य को भी लड़ाई झगड़े की तरह चीख- चीख कर बोलते है |   जीवन को यदि सुख शांति से जीना चाहते है तनाव मुक्त रहना चाहते है मान सम्मान पाना चाहते है तो इन बिन्दुओ का रखे ख्याल   | 1   किसी  के प्रति मन में बैर भाव नहीं रखें      जीवन में कई क्षण  ऐसे  आते है जब हम किसी का बुरा करने की सोचते है |  यह एक कटु सत्य है परन्तु इसे स्वीकारने के लिए बहुत बड़ा कलेजा चाहिए |  अपना कलेजा बड़ा करे और यदि  किस के प्रति भी मन में बैर हो ,कुंठा हो सही गलत को भूल कर बैर भाव त्यागे |   जीवन तनाव मुक्त और आसान हो जायेगा | जीवन का आनंद आ जाएगा   https://images.app.goo.gl/LQYZKNMSys1Yeno29 2 जीवन को आसान बनाकर लें आनंद     अक्सर लोग परम्पराओं  और आदर्शो की  बेड़ियों में अपने आप को जकड़े होते है |   कसावट इतनी हो जाती है की दर्द से रिश्ते तिलमिल

प्रोटीन, विटामिन, मिनरल ,फाइबर्स जैसे पौष्टिक तत्वो से भरपूर है ये आहार

चित्र
 सेहत का ध्यान रखना जरूरी होता है  |  और सेहत का सीधा संबंध होता है खान- पान से |  यदि व्यक्ति का खान- पान सही है तो उसकी सेहत भी सही रहती है |  सही  आहार  के लिए जरूरी है की  भोजन में आवश्यक पौष्टिक तत्व मौजूद हो |   प्रोटीन, विटामिन, मिनरल ,फाइबर्स जैसे पौष्टिक तत्वो  से  भरपूर है ये  आहार |   इनसे व्यक्ति को भरपूर ऊर्जा मिलती है |  आज हम आपको कुछ फलों तथा खाद्य पदार्थों  में पाए जाने वाले पोषक तत्वों  के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन आपको दिन भर की ऊर्जा देगा |                                                                                     https://images.app.goo.gl/BUSP6yD1JG1ue6kp7 खजूर  खजूर हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हो सकते है  खजूर में प्रोटीन, विटामिन तथा मिनरल्स पाए जाते है  जो शरीर में एनर्जी बनाये रखते है | केला  केले में ग्लूकोस सुक्रोज़  तथा  पोटेशियम  प्रचुर मात्रा में पाया जाता है केला ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करता है | दही     दही में कैल्शियम मैग्नीशियम  पोटेशियम बहुतायत में पाया जाता है  जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता ह

ये है कुछ मजेदार चुटकले करें जोरदार मनोरंजन

चित्र
  ये है कुछ मजेदार चुटकले  करें  जोरदार मनोरंजन   यदि पसंद आये दो शेयर अवश्य करें  कमेंट करके बतायें  हमे पूर्ण उम्मीद है आज के इस तनाव पूर्ण माहौल में हर व्यक्ति तनाव दूर करने के लिए हंसना चाहता है और हंसने के लिए  या तो आज कल के लड़के लड़कियों की हरकते होती है जिन्हे चुटकले   के  अंदाज में पेश करके  मनोरंजक बनाया जा सकता है  या पति  पत्नी की नोक झोक होती है जो लोगो को हंसने पर मजबूर कर  देती है चाहे किरकिरी महिलाओ की हो या पुरुषो की आम आदमी  के चेहरे पर तो मुस्कान आ ही जाती है इसलिए जब भी हँसने और हँसाने का मौका मिले बिलकुल नहीं गंवाना चाहिए  बल्कि दूसरो को भी बताना चाहिए जिससे उनका भी   mnornjan हो     ये है कुछ मजेदार चुटकले  करें  जोरदार मनोरंजन  https://images.app.goo.gl/KoNgGMnkvoW3RT747 मजेदार चुटकले क्यों पागल हो रिया  है चलेगा थोड़ी  ? तेरी नियत से साफ़ जाहिर हो रिया है ?  ना..........  ना.. ..........अब इतना भी .. ..........  तू छोड़ यार  .. ..........  मेडिकल का सपना देखना छोड़   .. .......... पंचर  बना पंचर  बाबूजी बहुत देर से खड़े है |  https:/

आज हमारा पैसा और समय जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा है

चित्र
  आज  हमारा पैसा  और समय जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा है आज लोगो का जीवन इतना बदल  चुका है कि   उन्हें  अपना और अपने बच्चों के अलावा किसी  का ख्याल ही नहीं  रहता है |  रिश्ते नाते का ख्याल ,रिश्ते नातो  की जिम्मेदारियां  निभाना एक मजबूरी हो गई है |   आज चाहते हुए भी रिश्ते नातों को निभा पाना  सम्भव नहीं हो पा रहा है |  इसके कई  प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कारण है  सबसे पहली तो हमारी महत्वाकांक्षाए दूसरी हमारी जीवन शैली |  दोनों वजहों से आज  हमारा पैसा  और समय जरूरत से ज्यादा खर्च हो रहा है  | इसी ने हमारे रिश्तों  के गणित को बिगाड़ रखा है |   जिस तरह से आज हम जीवन जी  रहे है वो इस तरह का हो गया है की बिना सुख सुविधा के हम एक कदम भी आगे नहीं बड़ा पाते है  |  सुख सुविधा को   हम कर्जा करके भी  पाना चाहते है  इसे हम चाहे मजबूरी कह लें   सामाजिक प्रतिष्ठा  कह लें या  इज्जत का सवाल |   https://images.app.goo.gl/a6YgQXqs4XNCiZCw9   प्राचीन समय में  लोगो की हैसियत  स्वर्ण रजत  आभूषण, जमीन, जायदाद ,   रिश्तेनातों में मिलन सारिता उनकी बात के वजन  उनके कार्य करने की क्षमता से 

क्या ये नित नए फैशन आपको भी प्रभावित करते है

चित्र
  क्या ये नित नए फैशन आपको भी प्रभावित करते है       वैसे तो कपड़े इंसान को सर्दी गर्मी बरसात से बचाते  है  हमारे शरीर के अंगों  को ढ़कने  और और शरीर को सर्दी गर्मी से बचाने  के लिए ही  कपड़ो की आवश्यकता महसूस की गई थी परन्तु आज शरीर को ढंकने के लिए नहीं बल्कि फैशन के तोर पर कपड़ों  का चयन किया जाता है  क्या ये नित नए फैशन आपको भी प्रभावित करते है  |  https://images.app.goo.gl/qGcqcLefhziwB3i98 फैशन के तोर पर भी कपड़े पहनना कोई बुरा नहीं है परन्तु अजब गजब तरीके के ये फैशन बेहूदा नहीं लगते है https://images.app.goo.gl/pDMYyJk4y4ybEYFr8 फैशन के नाम पर कैसा भी कुछ भी पहन लेना अजीब सा नहीं लगता है https://images.app.goo.gl/ELLUkQ6pTkDsNv949 इस फैशन को कितने लोग पसंद करेंगे क्या आप भी ऐसे कपड़े पहनना पसंद करते है ? https://images.app.goo.gl/UScgRG43QTYNvXr7A   क्या फैशन है  ? यह कोट तो फिर भी समझ आ रहा है पर कोट के नीचे  जो पहना है उसे धोती कहा  जाये या कुछ और  यदि आप समझ सके तो हमे भी बताये https://images.app.goo.gl/b5SWM9WSDHQEruc47 ये ट्रां

यदि life को खुशहाल बनाना चाहते है तो ये करें

चित्र
 अपना जीवन सुखी बनाना चाहते है तो दूसरो के जीवन को सुखी बनाने का प्रयत्न  करे यदि life को खुशहाल बनाना चाहते है तो   उन बातो पर यकीन ही नहीं अमल  भी करना चाहिए जिनकी वजह से दूसरे लोग दुखी होते हुए भी खुश नजर आते है | उसके लिए jeevan में जितना हो सके वाणी पर संयम रखे  आप यदि अपना जीवन सुखी बनाना चाहते है तो दूसरो के जीवन को सुखी बनाने का प्रयत्न  करे आपका  जीवन स्वतः ही सुखमय हो जायेगा | अक्सर hum यह  सोच कर किसी का भला करने से  पीछे हट  जाते है की हम तो भला कर   दे परन्तु दूसरा  हमारा  करेगा इस बात की क्या   गारंटी है तो दोस्तों वास्तव में इस बात की कोई guarantee  नहीं है   की जिसका आपने भला किया है वो आपका भला करेगा ही   परन्तु इस बात की जरूर गारंटी है की आपको भी कभी ना कभी किसी ना किसी मोड़ पर  कोई ना कोई व्यक्ति अवश्य ऐसा मिला होगा जिसने आपकी madad की होगी परन्तु इस बात को  कोई भी स्वीकारने लिए तैयार नहीं   होता हर  व्यक्ति यही दुःख व्यक्त करता रहता है की उसने ही दूसरों  की मदद  की होगी परन्तु उसकी किसी ने आज तक मदद नहीं की जरा सोच के  देखें की क्या ऐसा possible है | यह गल

बाल दिवस मनाने के पीछे मूल मकसद

चित्र
बाल दिवस मनाने के पीछे मूल  मकसद बाल दिवस यानी बच्चों  का दिन जिसे हम प्रति वर्ष 14  नवम्बर को कई  वर्षो से मनाते आये है |  इस दिवस को हम बाल  दिवस के रूप में मनाते जरूर है परन्तु जिस मकसद को लेकर इस दिवस की शुरुआत की गई  थी उस मकसद को हम भूल चुके है | बाल दिवस मनाने के पीछे मूल मकसद बच्चों  को निर्भीक और  तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है | जबकि आज  आधुनिक युग में तीन साल के   बच्चे की शिक्षा के लिए माता पिता जिस कदर चिंतित है उससे साफ़ जाहिर होता है की  बाल दिवस मनाना मात्र औपचारिकता  करना है  |  आज  इस एजुकेशन ने बच्चों  का बचपन छीन लिया  छोटे- छोटे   बच्चे ना  ठीक से सो  पा रहे है ना ठीक से खा पा है ना खुल कर हँस  पा रहे है ना रो  रहे है |  खेल कूद भी स्कूलों के भरोसे पर रह गया है |  पारम्परिक खेलों  से  दूरी  बनाने  की  वजह से   इंटरनेट के गेम्स ही बच्चो  के  दोस्त बन गए है  | https://images.app.goo.gl/SprMMSfdXXGCbfn48  प्यार मोहब्बत नहीं मिल पाने से बच्चे अकेलापन के शिकार हो  जाते है    पढ़ाई  लिखाई  का दबाव बच्चों  पर इस  कदर  होता है   की माता पिता 

दिसंबर 2019 में आने वाली नई हिंदी फ़ीचर फिल्में

चित्र
      आने वाली नई फिल्मों  का इन्तजार सभी को रहता है |  आज हम आपके लिए लाये है दिसंबर 2019  में आने वाली कुछ नई फिल्में | दिसंबर माह में आप संजय दत्त, अक्षय कुमार ,सलमान खान , अर्जुन कपूर जैसे अभिनेताओं की फिल्मों  का आनंद ले सकेंगे  वहीं  अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, रानी मुखर्जी, सोनाक्षी सिन्हा,  करीना कपूर ,    किआरा आडवाणी जैसी तारिकाओं  की अदाकारी का लुफ्त भी  ले सकेंगे |                                                                                                                                                           दिसंबर  2019  में  आने वाली नई  हिंदी फ़ीचर  फिल्में             तारीख                             नाम फिल्म                  निर्देशक                               कलाकार    1       दिसंबर  06                       पानीपत             आशुतोष गोविरकर           संजय दत्त   ,अर्जुन कपूर                                                                                                                                                                        

मनोरंजन के तोर पर जीवन के अलग अलग अंदाज , जीना सीखो

चित्र
 मनोरंजन के तोर पर  जीवन के अलग अलग अंदा ज ये कुछ तस्वीरें है जो हंसाएगी भी जीवन के अलग अलग अंदाज भी   दिखाएगी कहीं किसी की कला दिखेगी तो कही किसी की भावनाये कोई तस्वीरें मिसाल के तोर पर देखी  जाएंगी  तो  कोई   मनोरंजन के तोर पर  |  https://images.app.goo.gl/x1dsX2npzN7Bk6Uy8   लाइफ    दाढ़ी  बनाने और बनवाने का ये अंदाज गजब है | आज की  इस भागती  दौड़ती लाइफ में  फुरसत किसे है ?कितना भी तेज दौड़ लो जिंदगी आगे नहीं निकलने देगी | https://images.app.goo.gl/1ktNy25Tfq4fCs7VA   हर एक हर भारतीय का दिमाग जुगाड़ है एक छोटा मोटा इंजीनियर तो हर भारतीय है ही नहाने का इससे शानदार जुगाड़ क्या होगा | https://images.app.goo.gl/Br97KMiksLrkay6j6  जानवर  यह समझदारी इंसान की नहीं बल्कि जानवर की है जो टू व्हीलर पर भी इत्मीनान से बैठा है | https://images.app.goo.gl/xaYC7FDLEFroKr8S6 https://images.app.goo.gl/9PHnwP2zS8cqo4bh9 जीना सीखो किसी के भरोसे पर नहीं अपनी मेहनत के दम  पर जीवन जीना चाहिये घर  बैठे कोई आपको 15  लाख देने नहीं आएगा इसलिए ख्वाब देखना

भगवान ने हमे मनुष्य जन्म गिफ्ट में दिया है

चित्र
हकीकत में जीवन इतना कठिन नहीं है   भगवान ने हमे मनुष्य जन्म गिफ्ट में  दिया है |  फिर भी यह कैसी विडंबना है कि  जीवन के  रहस्य  को इंसान आज तक नहीं समझ पाया है |  विज्ञानं ने चाहे आज कितनी भी तरक्की कर ली हो ,किसी के आर्थिक  हालत  चाहे कितने  ही अनुकूल हो, किताबी ज्ञान चाहे दुनिया भर का भरा हो,  जब तक  हम जीवन के रहस्यों में उलझे रहेंगे किस्मत नहीं बदल पाएंगे |  क्योंकि  जीवन के सुकून और तनाव मुक्त होने का इलाज ना किसी डॉक्टर  के पास है ,न किसी अध्यापक के पास,  ना किसी संत महात्मा के पास | इसके  उपाय हमारे मन के अंदर होते  है  जिन को हम समझ नहीं पाते है | हकीकत में जीवन इतना कठिन नहीं है कठिन तो इसे हमारी महत्वकांक्षाये बनाती है, हमारा स्वार्थ और लालच बनाता है, हमारी लालसा बनाती है | https://images.app.goo.gl/XPdm9yAme4Hxv6fq8 जीवन   नहीं हो सकता  एक जैसा  हम इन बातो को सोचे समझे बिना जीवन का बोझ उठाते नहीं है बल्कि ढ़ोते है  |  हमें  यह तो अच्छी तरह से पता होता है   कि  जब  मौसम प्रकृति ने अलग अलग बनाये है, खाना हम अलग अलग प्रकार का खाते  है ,पहनावा हमारा अलग अलग होता

दूसरों को दोष देकर कभी जीवन का लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता

चित्र
जीवन में हर व्यक्ति के अलग अलग उद्देश्य होते है  उन उद्देश्यो   की पूर्ति के लिए हर व्यक्ति अपनी ताकत लगा देता है | उद्देश्यो की पूर्ति के लिए  परेशानिया भी उठानी पड़ती है, सच झूठ भी करना पड़ता है, कुछ   गलतिया स्वयं से भी होती  है, कुछ दूसरों  की सहनी  भी पड़ती है , धोका भी खाना पड़ता है, नफे नुकसान भी उठाने पड़ते है | जीत  हार का सामना भी करना पड़ता है |   बिना इनके कोई इंसान जीवन में लक्ष्य प्राप्ति  की कल्पना नहीं कर सकता |  ये सब जीवन की प्रक्रिया होती है परन्तु इंसान इसे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं होता है |  वो चाहता है इन सबके हुए  बिना वह  अपना जीवन आसान तरीके से  जीए |  परन्तु  उसे  जीवन भर आभास नहीं हो पाता की दुनिया में ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसने धोका नहीं खाया हो, कोई इंसान नहीं है जिसने झूठ  सच नहीं बोला  हो,  कोई इंसान नहीं जो गलती नहीं करता हो, कोई इंसान नहीं जो अपनी हर बात पर अडिग रह पाता हो, कोई इंसान नहीं जो किसी को नुकसान नहीं देता हो, वह खुद  भी इन बातो से अछूता नहीं होता परन्तु स्वीकारने  के लिए तैयार नहीं होता | https://images.app.goo.gl/aFoSArcs8AvZ7XRp9

इस तरह का व्यवहार मानसिक रोगों के लक्षण हो सकते है

चित्र
मानसिक संतुलन बिगड़ने के ये हो सकते है संकेत  आज हर व्यक्ति के जीवन में तनाव ने बहुत बड़ा स्थान बना लिया है |  हर परिवार में कुछ न कुछ समस्याएं बनी रहती है |  समस्याओं  के  समाधान नहीं  निकल पाने से व्यक्ति हताश, निराश ,परेशान और कुंठित हो जाता है |  और यही वजह उसे खुश होने से रोके रहती है |  व्यक्ति अपने आप को इतना कमजोर कर लेता है की उसका मानसिक और वैचारिक  संतुलन बिगड़  जाता है | इसी के  चलते वह अवसाद का शिकार हो जाता है |  अपने मन की बात वह  किसी से शेयर नहीं कर पाता  है | बात - बात में गुस्सा  अपने आप को दूसरो से  या तो बहुत कम आंकना या बहुत ज्यादा आंकना  दोनों ही बाते अवसाद का कारण बन सकती है |  दूसरा हमेशा अपने आप को चिंताओं से घिरा रखना , बात  मनवाने के लिए कुछ भी करने  को तैयार हो जाना , मानसिक संतुलन बिगड़ने के संकेत है | किसी भी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचा विचारी करना | सारा ध्यान एक ही  पहलू  पर लगा कर रखना | किसी की बात को तवज्जु नही देना | हमेशा अपने आप को सही साबित करने की कोशिश करना  | https://images.app.goo.gl/qfLwjAzn53UceLon9    इस तरह का व्यवहार मानसिक रोगों