पहचान बनाने और लम्बी रेस का घोडा बनने के लिए इन बातों पर अमल करें
यदि आपको अपनी पहचान बनानी है लम्बी रेस का घोडा बनना है तो बात चाहे मित्र की हो या शत्रु की, बच्चों की हो या बड़ों, की पारिवारिक हो या सामाजिक, छोटी हो या बड़ी कभी भी हवा में तीर नहीं चलाएं न खुद संदिग्ध बने न किसी को संदिग्ध बनाने का प्रयास करें | एक हँसते मुस्कुराते इंसान की पहचान बने https://goo.gl/images/7rW2Zr फिजूल की बहस न करके मुद्दे की बात करे | सिर्फ अपनी बात नहीं कहे दूसरों की बात को भी गौर से सुने | तथ्यों को तोड़ मरोड़कर प्रस्तुत नहीं करें क्योंकि सच्चाई सिर्फ आप की बात में ही नहीं दूसरों की बात में भी हो सकती है | सच सिर्फ आप ही नहीं दूसरा भी बोल सकता है | गुस्सा सिर्फ आपको ही नहीं दूसरे को भी आ सकता है | दुखी सिर्फ आप ही नहीं दूसरे भी हो सकते है | वक्त आपका ही नहीं दूसरों का भी बुरा हो सकता है |गलतियां दूसरों से ही नहीं आपसे भी हो सकती है | कमियां दूसरों में ही नहीं आप में भी हो सकती है | विनम्र व्यक्ति की गलतियां भी माफ़ की जा सकती है कठोर की नहीं | ...