जानिए क्या है दुनिया की सबसे कीमती चीज

जी हाँ दुनिया की सबसे कीमती चीज है हमारा स्वास्थ जिसकी आज हम बिल्कुल भी कीमत नहीं समझ रहे है | आज हम पैसा, सोना, चांदी, जमीन ,जायदाद को सबसे कीमती चीज मान रहे है | और इन्ही के लिए जीवन भर संघर्ष करते है , भाग दौड़ करते है और इसी भाग दौड़ में जो सबसे कीमती चीज है हमारा स्वास्थ्य उसकी देखभाल करना तक भूल जाते है |

https://goo.gl/images/R6LPFo
जिसका पता हमे अभी नहीं चलता बल्कि जैसे जैसे हमारी उम्र बढ़ती है तब हमे इसका एहसास होता है | और तब तक हमारा स्वास्थ्य जवाब देने लग जाता है |जब हम कोई गाड़ी खरीदते हैं तो उसकी सर्विस हमे समय समय पर करवानी पड़ती है | हमारे शरीर के अंग तथा गाड़ियों के पार्ट लगभग एक ही तरह से कार्य करते हैं |

https://goo.gl/images/9iM9nC
जब हमे गाड़ियों का आयल पानी चेक करना पड़ता है तो हम यह क्यों भूल जाते हैं की हमारे शरीर को भी सर्विस की आवश्यकता है | एक बार यदि हमारा स्वास्थ्य बिगड़ गया तो बीमारियां जीवन भर हमारा पीछा नहीं छोड़ती इसलिए समय समय पर गाड़ी घोड़ों की तरह हमारे शरीर की सर्विस पर भी ध्यान दे | उचित खान पान तथा व्यायाम से दीर्घ आयु प्राप्त की जा सकती है | शरीर को समय समय पर आराम की भी आवश्यकता होती है | मानसिक तनाव कम करके भी शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें