ट्रम्प और किम जोंग का विश्व शांति संदेश

आज जहां घर परिवार से लेकर देश विदेश हर जगह माहौल में गर्माहट है|| अशांति का माहौल बना हुआ है| आवश्यकता है अमन चैन की बात करने की| शांति स्थापित करने की| और इसके लिए जरूरत होती है हौसले की| जो सबके पास है भी सही लेकिन जैसे ही कोई सीधा सच्चा इंसान अमन चैन सुख शांति की बात करता है उसे अनसुना करके उसे डरपोक और कायर तक की संज्ञा दे दी जाती है| 

https://goo.gl/images/aK2dw3
लेकिन यही बात कोई दबंग व्यक्ति के मुँह से निकल जाये तो लोग उसे नायक बना देते है| उसकी बात का अनुसरण करने लगते है| ऐसे ही है दो दबंग महानायक जिन्होंने एक दूसरे के प्रति चाहे कितना ही जहर उगला हो लेकिन आज दोनों ही नेताओ की सूझबूझ शांति के लिए मील का पत्थर साबित होगी |दोनों नेताओ की यह मुलाकात उत्तर कोरिया और अमेरिका के संबंधो के लिए तो जरूरी थी ही विश्व शांति के लिए भी यादगार बन गई | 

https://goo.gl/images/Q1ZkSm
इस पहल के लिए डोनाल्ड ट्रम्प तथा किम जोंग दोनों ही धन्यवाद के पात्र है| ये दोनों नेता इस बात के लिए भी साधुवाद के पात्र है की उन्होंने दूसरे देशो को भी यह संदेश दिया है कि हथियारों की दौड़ में चाहे कोई कितना ही सक्षम क्यों न हो जाये हथियार पेट को तो मिटा सकते है पेट की भूख नहीं मिटा सकते| कोई भी दूसरो को तबाह करके दूसरो का बुरा चाह कर कभी सुख चैन से नहीं रह सकता | 

https://goo.gl/images/hnJh3h
सुख चैन से रहने के लिए लोगो का होना जरूरी है, समुदाय का होना जरूरी है, समाज जरूरी है| ट्रम्प और किम जोंग दोनों ने चाहे कितने ही कटु शब्दों का प्रयोग किया हो लेकिन आज उन्होंने यह साबित कर दिया की अंत भला तो सब भला| यही प्रेरणा हमे भी लेनी चाहिये घर परिवार मोहल्लो में हथियारों की होड़ खत्म कर सुख शांति स्थापित करनी चाहिए ताकि लोग आज के इस तनाव पूर्ण माहौल से निकल कर बैखोफ हो कर जीवन जी सके | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है