ये है सेलेब्स की तस्वीरें इस अंदाज में मनाये करवा चौथ

ये है सेलेब्स की तस्वीरें इस अंदाज में मना करवा चौथ


https://images.app.goo.gl/JjVj3TKCnni5ZB168

 उत्सुकता से हमेशा खुशियाँ  दुगनी हो जाती है 

कोई भी पर्व हो या  त्यौहार हो  हमारे जीवन में खुशियों भरी सौगात ले कर  आते है |  त्यौहार हमारी परम्पराये होते है जिन में  हमारी संस्कृति की झलक मिलती है |  परिवार रिश्तेदार या यार दोस्तों के साथ मनाये गए  त्यौहार  जीवन के निराले अंदाज को प्रस्तुत करते है |   आज त्योहारों को मनाने के पारम्परिक तरीको में बदलाव जरूर देखा जा रहा है |  फिर भी इन्हे मनाने के लिए उत्सुकता और माहौल की जरूरत होती है  | उत्सुकता से हमेशा खुशियाँ  दुगनी हो जाती है  | आज हम आपके लिए लाये है शिल्पा शेट्ठी और उनके परिवार की यादगार तस्वीरें जो करवा चौथ मनाने का संकेत दे रही है  | 

https://images.app.goo.gl/pgMqSTHkPkCWVSMr8

  हँसते मुस्कुराते अपने पति  का दिल जीते मकसद सिर्फ करवा चौथ मना लेना ही ना हो       

  शिल्पा शेट्टी  करवा चौथ   ये तस्वीरें बता रही है की शिल्पा शेट्टी में भी कितना उत्साह है करवा चौथ के प्रति इस लहरियेदार साड़ी  में अपनी मुस्कुराहट बिखेरते हुए कितनी खूबसूरत दिखाई दे रही है शिल्पाशेट्टी |आज करवा चौथ के दिन आप भी इसी तरह हँसते मुस्कुराते अपने पति  का दिल जीते मकसद सिर्फ करवा चौथ मना लेना ही ना हो बल्कि बल्कि घर गृहस्थी  की गाडी को पटरी पर लाकर तनाव मुक्त जीवन जीना हो | पति पत्नी की जायज समस्याओं  को समझे पत्नी पति  की एक दूसरे का मान सम्मान सिर्फ आज के दिन के लिए ही ना हो बल्कि ता उम्र हो एक दूसरे की चिंता फ़िक्र एक दूसरे के दुःख दर्द बिना कहे सुलझाने की क्षमता आपके जीवन को खुशहाल बना देगी | 


https://images.app.goo.gl/EBzpSqvb24mF5whk6

सिर  पर पल्ला भारतीय नारी के  अदब , सुशील , सौम्यता का परिचय देता है |  पति  राज कुंद्रा को पिछली करवा चौथ पर चलनी से निहारती शिल्पा शेट्टी  सुंदर सुशील भारतीय नारी की छवि प्रस्तुत कर रही है  | हर पति  ऐसी ही मुस्कुराती पत्नी की कल्पना करता है | 


https://images.app.goo.gl/hmJkNDMFeowKbkhC7

करवा चौथ पर परिवार और यार दोस्तों के साथ सेलेब्स जिस तरह से मिल कर खुशियाँ  बटोर रहे है  | आम लोगो को भी अपने परिवार और यार दोस्तों के साथ मिल कर इसी तरह त्योहारों का आनंद उठाना चाहिए, मजा लेना चाहिए |  ये छोटी सी जिंदगी है इसके पल - पल का आनंद लेना सीखना चाहिए  | इस तस्वीर को गौर से देखे बड़े- बड़े सेलेब्रेटीज कितने खुश नजर आ रहे है सभी के चेहरे कितने ख़ुशी से चमक रहे ही  | 


https://images.app.goo.gl/8FvUSHphBoWMqMvz6

हंसी ख़ुशी से त्यौहार मनाने तथा अथितियो को विदा करने के बाद चेहरे पर मुस्कुराहट लिए पति  पत्नी का यह जोड़ा कितना खुश नजर आ रहा है |  इस तरह के रिश्ते इस तरह की मुस्कुराहट करवा चौथ की असल परिभाषा तो यही है | बाकि कितने भी त्यौहार मना लो कितना भी पैसा कमा लो अमीर हो या गरीब  हो |  यदि पति  पत्नी  के चेहरे पर मुस्कान नहीं है तो जीवन की सार्थकता ही नहीं है | करवा चौथ पर महिलाये अपने पति  की लम्बी आयु  कामना करती है |  परन्तु लम्बी  आयु की कामना के साथ -साथ  खुशहाल जीवन की कामना भी जरूरी है  | जो एक समझदार स्त्री अपने पति को  प्यार मोहब्बत, अपनापन  देकर  तनाव मुक्त रख कर कर सकती है |  ऐसा करने के लिए एक पत्नी के लिए यह बहुत जरूरी है की वो रोजमर्रा की होने वाली किचकिच से दूर रहे |  तभी  पति  पत्नी दोनों खुशहाल और सकून  भरा जीवन जी सकते है | वरना मजबूरी का नाम तो  कुछ भी दिया जा सकता है | 


लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है

action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस