होली का अर्थ सिर्फ रंगो से खेलना ही नहीं है

रंगो में छुपी है जीवन की सुरक्षा 


रंगो का हमारे जीवन से गहरा नाता है |  यदि हमारे जीवन में रंग नहीं हो तो जीवन ही बदरंग हो जायगा |  कुछ रंग  हमे प्रिय  होते है ,कुछ रंग हमे आकर्षित करते है |  रंग हमारी भावनाओं को भी प्रदर्शित करते है होली जैसा त्यौहार हमारी संस्कृति की  इसी सोच को प्रदर्शित करता है  |  होली का अर्थ सिर्फ रंगो से खेलना ही नहीं है बल्कि रंगो के महत्व को समझना भी जरूरी  है |   यही वजह है की सुरक्षा की दृष्टि से भी रंग हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण होते है | कही  हमारे बच्चो की सुरक्षा के लिए तथा कही  हमारी सुरक्षा , एहतियात , चेतावनी देने के लिए तथा वस्तुओ की उम्र बढ़ाने के लिए भी किया जाता है रंगो का इस्तेमाल |

https://images.app.goo.gl/NuREVJwXj2vRNmoo6



क्यों किया जाता है स्कूल बसों का रंग पीला
https://images.app.goo.gl/d5pziz1D1P7wEQrNA


पीला रंग तुरंत आकर्षित करता है था इसे कोहरे में या  अँधेरे में भी देखा जा सकता है  | सुरक्षा की दृष्टि से स्कूली वाहन का रंग पीला रखा जाता है | एक खास बात और दुनिया के अधिकतर देशो में स्कूली वाहनों का रंग पीला ही है | 

टायर का रंग काला क्यों होता है 
https://images.app.goo.gl/5kkqXSBMRfdVAWi19

गाड़ियों के टायर रबर के बने होते है रबर जल्द ना  घिसे  टायर की उम्र लम्बी हो इस लिए उसमे काला कार्बन मिलाया जाता है |  इसी वजह से गाड़ियों के टायर का रंग काला होता है |



एल  पी  जी गैस सिलेंडर का रंग लाल क्यों होता है 
https://images.app.goo.gl/a5UsxEUpvahKzG1D8


लाल रंग खतरे का सूचक होता है और एल पी  जी गैस ज्वलनशील होती है  |  दूसरा कारण गैस सिलेंडर एल पी  जी  के आलावा ऑक्सीजन   ,कार्बन डाई ऑक्साइड तथा नाइट्रोजन के भी होते है सभी की अलग अलग पहचान के लिए अलग अलग रंगो का प्रयोग किया जाता है |


  एल पी  जी    --                   लाल रंग 

  आक्सीजन --                    सफेद रंग 

  कार्बन डाई ऑक्साइड --- ग्रे रंग 

   नाइट्रोजन --                       काला रंग 

मस्ती करें  होली खेलें  परन्तु अपनी तथा दूसरों  की सुरक्षा का भी ध्यान रखें  | हाँ एक बात और होली खेल कर ही इस रंगो के त्यौहार की इति  श्री नहीं करें  बल्कि होली खेलने के पीछे छुपे रंगो के असली मकसद को भी समझने का प्रयत्न  अवश्य करें  |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

best hindi movies list dilip kumar | दिलीप कुमार की फिल्मों के नाम | best hindi movies