हर काम आसान बनाते हैं ये उपाय नहीं जानेंगे तो बहुत बड़े लाभ से रह जाएंगे वंचित


लोग हर चीज़ को आसान बनाने के उपाय ढूंढते हैं | कोई पैसा कमाने का आसान उपाय ढूंढता है | कोई ज़िंदगी को जीने के सरल उपाय ढूंढता है | कोई स्वस्थ रहने के आसान उपाय ढूंढ रहा है |बच्चे पढाई करने के आसान तरीकों की तलाश करतें हैं |कोई तनाव मुक्त होने के आसान उपाय खोज रहा है|

https://goo.gl/images/XSh4SU
इसका मतलब यह है की हर चीज़ कठिन लगने लगी है | पैसा कमाना कठिन हो गया है| ज़िंदगीजीना कठिन हो गया है | स्वस्थ रहने में भी कठिनाई महसूस की जा रही है| पढ़ना लिखना और भी कठिन होता जा रहा है | यही वजह है की हर कोई आसान तरीके ढूंढ रहा है | आसान तरीके मिल भी जातें हैं | सलाह भी आसानी से मिल जाती है | लेकिन सवाल यह है की आसान तरीके ढूंढ लेने के बाद भी हम उस पर अमल नहीं कर पा रहें हैं |

https://goo.gl/images/6cdGA1
 कभी- कभी पैसा कमाना हमें बहुत आसान लगता है लेकिन कमाने के तरीके कठिन लगने लगतें हैं| एक पल के लिए ज़िंदगी हमें बहुत आसान लगने लग जाती है लेकिन अगले ही पल कठिनाइयां ,परेशानियां, समस्याएं सामने नज़र आने लगती हैं | ऐसा इसलिए लगने लगता है की तरीके आसान होतें हैं लेकिन उन्हें अपनाना कठिन लगता है | आसान तरीकों को हम आसानी से स्वीकार नहीं करतें हैं | काम हम आसान और कठिन दोनों ही नहीं कर पाते हैं| आसान काम यह सोचकर नहीं कर पाते हैं की ये तो बहुत आसान है| और कठिन काम यह सोचकर नहीं कर पाते हैं की ये बहुत कठिन हे|

https://goo.gl/images/4VwjRg

 जो लोग किसी भी काम को आसानी से स्वीकार करके अमल करना शुरू कर देतें हैं उनके लिए हर चीज़ आसान होती चली जाती है | जो लोग तरीके आसान ढूंढ लेते हैं लेकिन उन पर अमल आसानी से नहीं करतें हैं उनके लिए आसान तरीके भी मुश्किल बन जातें हैं | धैर्य, लगन ,मेहनत ,ईमानदारी और प्रसन्नचित मन से किया गया हर काम धीरे धीरे आसान हो जाता है | इसके विपरीत तनाव,गुस्सा ,आलस,चापलूसी और बिना परिश्रम के किये गए काम आसान तरीके अपनाने के बावजूद हमें लाभ से वंचित कर देतें हैं |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

best hindi movies list dilip kumar | दिलीप कुमार की फिल्मों के नाम | best hindi movies