परिवार में हंसमुख व्यक्तियों की भूमिका होती है महत्वपूर्ण

हास्य का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान हैं | जो व्यक्ति हँसना और हँसाना जनता है वह लोगों का दिल जीत लेता है | हंसमुख व्यक्ति अपने स्वभाव से लोगों को अपने पक्ष में करने की क्षमता रखतें हैं | अपनी बात मनवाने का दम रखतें हैं | अपनी बातों से लोगों को सहमत कर लेते हैं | लोगों को सोच बदलने पर मजबूर कर देतें हैं |

https://goo.gl/images/cuJTY6
जो व्यक्ति हंसमुख होतें हैं वो खुद भी विवादों से दूर रहतें हैं और दूसरों को भी विवादों से दूर रखतें हैं विवादों को सुलझाने में भी हंसमुख व्यक्तियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है | परिवार की एकता बनाये रखने में ऐसे व्यक्ति अपना योगदान देते हैं | हंसमुख व्यक्ति परिवार में अपने हंसमुख स्वभाव की वजह से लोकप्रिये होतें हैं और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ हमेशा अच्छे सम्बन्ध रहतें हैं |

https://goo.gl/images/DWCjAP
आज परिवारों में हास्य विनोद ख़त्म होता जा रहा है इसी के चलते जीवन और भी तनावपूर्ण होता जा रहा है | परिवार की खुशहाली के लिए हंसमुख व्यक्तियों के योगदान को नकारा नहीं जा सकता ऐसे व्यक्तियों का उत्साह वर्धन करना अति आवश्यक है | 

https://goo.gl/images/VJy47V
क्योंकि हंसने और हँसाने की कला हर किसी में नहीं होती परिवार की खुशहाली के लिए, परिवार की एकता के लिए ,परिवार की सुख समृद्धि के लिए हमें हँसमुख व्यक्तियों का आभारी होना चाहिए | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

best hindi movies list dilip kumar | दिलीप कुमार की फिल्मों के नाम | best hindi movies