सामाजिक जागरूकता से ला सकतें है बच्चों के प्रति अपराध में कमी

बच्चों के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए कठोर दंड देना आवश्यक है | ऐसे अपराधियों के लिए चाहे सजा- ऐ - मौत ही क्यों न हो ? लेकिन ऐसे अपराध न हो उसके लिए नैतिक शिक्षा के माध्यम से सामाजिक जागरूकता लाकर लोगों को प्रेरित करके भी ऐसे अपराधों में कमी लाइ जा सकती है| कानून के द्वारा स्थिति नियंत्रित करना आवश्यक होता है | कानून अपना काम करेगा लेकिन किसी भी समस्या के समाधान के लिए सामाजिक जागरूकता और सावधानियां बरतना बहुत जरूरी होता है | 

https://goo.gl/images/GKeAJL
आज हम बच्चो की शिक्षा पर जोर दे रहे है लेकिन नैतिक शिक्षा को हम नजरंदाज कर रहे है | नैतिक शिक्षा को हम सिर्फ स्कूलों के भरोसे नहीं छोड़ सकते | नैतिक शिक्षा को हमे राष्ट्रीय कार्यक्रम बनाना होगा | अनैतिकता उन्मूलन कार्यक्रम चलाना होगा |

https://goo.gl/images/Nbq2J2

कानून अपना काम करे, स्कूल अपना काम करें, सरकार अपना काम करे | लेकिन जब तक समाज का हर वर्ग , परिवार का हर सदस्य, नैतिक शिक्षा को अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेगा तब तक सभ्यता और संस्कृति का पतन होता रहेगा |

https://goo.gl/images/m8NvDj
 नैतिक शिक्षा सिर्फ बच्चो के लिए ही नही बड़ों के लिए भी आवश्यक है | उदेश्य हमारा सिर्फ सजा दिलाना न हो बल्कि किसी को अपराधी होने से रोकना भी हो | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

best hindi movies list dilip kumar | दिलीप कुमार की फिल्मों के नाम | best hindi movies