Life mantra | success mantra | happiness ही life की सबसे बड़ी success है |



सफलता  का लाजवाब मंत्र |  इसी मंत्र में छिपी है जीवन की सफलता 

 आप life  में  success होना चाहते है तो फॉलो करें  life mantra  और success  mantra

   happiness  ही  life की सबसे  बड़ी success है|  

https://images.app.goo.gl/aVXaRFz6YydkSJKT7
क्योकिं जीवन की सबसे बड़ी सफलता इसी में छिपी हुई है और सफलता तो हर कोई चाहता ही है | परन्तु यह बात बहुत कम लोग जानते है कि   happiness  ही  life की सबसे  बड़ी success है | यदि जीवन में सफलता पाना चाहते है तो खुश रहना सीख  लें |   यही सफलता का लाजवाब मंत्र है, life  mantra  है, success  mantra है |  

कैसे रहें  खुश  

1.   पर निंदा से बचे    2.   दूसरों  की खुशियों का भी ध्यान रखें  3.   दूसरों  को बेवजह दुखी नहीं करें

वैसे तो खुश रहने के बहुत सारे उपाय आप जानते है |  वो सभी उपाय अक्सर हम सभी  कर भी लेते है | लेकिन ये सारे उपाय हम अपनी ख़ुशी के लिए करते है जिस दिन हम अपनी ख़ुशी के साथ दूसरो की ख़ुशी, दूसरों  के दर्द का आभास करना सीख लेंगे उसी दिन life की सबसे बड़ी success  हासिल कर लेंगे | दूसरे भी यदि success  life  चाहते  है तो  उन्हें भी यही करना होगा क्योकिं  happiness  ही  life की सबसे  बड़ी success है  | 

आप  ही की तरह हर कोई दुखी है |  हर कोई सुखी होना चाहता है, हर कोई सफल होना चाहता है | फिर दिक्क्त क्या है ? दिक्क्त है भाई!! दिक्क्त बहुत बड़ी है |  हम अपना सुख चाहते है परन्तु  दूसरो को दुखी करके |  हम अपनी सफलता चाहते है दूसरों  को असफल करके |  यही तो सबसे बड़ी दिक्क्त है |  यही बात ना  हमे happy  रहने देती है ना  दूसरों  को फिर आप कितना ही पैसा कमा लो, एक  success  life  नहीं जी सकते|  


  Life mantra सुख और दुख हर व्यक्ति की जिंदगी में होते हैं |  कोई  व्यक्ति खुश नज़र आता हैं इसका अर्थ यह नहीं कि उसके जीवन में दुख नहीं है या जो व्यक्ति दुखी है उसके जीवन में सुख नहीं है |

 फर्क सिर्फ सोच का होता है|  अपनी सोच से कई बार व्यक्ति खुशी को भी गम में बदल देता है और कोई गम में डूबे व्यक्ति को भी सहारा देकर ख़ुशी प्रदान कर देता है |

 काम हमेशा वह करें जिसमें हमेशा खुशी मिले|  ऐसा कोई कार्य नहीं करें जिससे खुद को भी दुखी होना पड़े और दूसरों को भी |   Life mantra दूसरों को  दुखी करके आज तक कोई खुश नहीं रह सका  है |

  हाँ, थोड़ी देर के लिए जरूर हम दूसरों  को दुःख पहुंचा कर अपने मन को खुश रख सकते हैं |  परंतु जब उसके परिणाम सामने आते हैं तब कई बार बड़ा पछतावा होता है कि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए था |  क्योंकि जाने -अनजाने में हम अपनी खुशी के लिए उसके होने वाले परिणाम को नजरअंदाज कर देते हैं और बाद में पछताने के सिवा कुछ नहीं बचता है |

आज हर व्यक्ति ख़ुशी की तलाश में भटक रहा है|   इसी भटकाव में वो न जाने कितने दुःख और मोल लेता जाता है  लेकिन संतुष्टि उसे  फिर भी नहीं  मिल पाती  है |  दुःख हम खुद मोल ले ले कर समस्या, परेशानी बढ़ाते रहते है, दुखों  के अम्बार  खड़े कर लेते है और  ढूंढ़ते ख़ुशी को है ,तलाश ख़ुशी की  करते रहते है |

 अक्सर लोग यह success mantra भूल जाते हैं  कि  बोये पेड़ बबूल का तो आम कहां से होय |    इसलिए दूसरों को दुख देकर हम कभी खुश नहीं रह सकते और यही वजह है कि दुनिया में हर व्यक्ति खुशी की तलाश में है लेकिन असली खुशी किसी को मिल नहीं रही है |

https://images.app.goo.gl/jBtG8Rf6y5qDjbHG9
  क्योंकि हम अपनी खुशी के लिए दूसरों को दुखी करते आ रहे हैं | अक्सर घर - परिवार, पड़ोस में देखने में आता है; किसी के आंसू निकलते देख लोग मुस्कुराते नजर आते है |

किसी को  मुस्कुराता  देख लोग आंसू बहाते नजर आते है |  जबकि   मेरी आंखों में आंसू देख कर आपके चेहरे से मुस्कुराहट गायब होनी चाहिए |

  आपकी मुस्कुराहट देखकर मेरे आंसू रुक जाना चाहिए |  जबकि हो इसका  उल्टा रहा है, मेरी आंखों में आंसू देख कर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ रही है और आपको खुश  देखकर मेरी आंखों में आंसू आ रहे हैं |

  success mantra यह है कि हमें दूसरों की खुशियों और गम में  तहे दिल से शामिल होना पड़ेगा |  तब कहीं जाकर दुखों के साम्राज्य का अंत संभव हो पाएगा | वरना  ये जीवन  शिकायते, समस्याएं, परेशानी के पहाड़  तले दबते- दबते ही दुखी होकर  गुजर जायेगा  |

 जिंदगी का असली मजा तब है जब आपके आंसू देखकर दूसरो के चेहरे से  मुस्कान गायब हो जाये  और दूसरों  की मुस्कान देखकर आपकी आँखो के आंसू गायब हो जाये |   success mantra यदि आम खाने है तो आम का ही पेड़ लगाइये  बबूल मत बोइये | 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है