life changing idea सादा जीवन उच्च विचार simple living high thinking


               life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking


आज अधिकतर लोग आधुनिकता का सही अर्थ नहीं समझ रहे है | लोग आज फैशन और शौक को आधुनिकता समझ रहे है |  अपने आप  को स्टाइलिश लुक में ढालने  को हम आधुनिकता समझ रहे है | अंग्रेजी का ज्ञान लेकर अंग्रेजी झाड़ लेने  को भी हम आधुनिक होना मान रहे है |  life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking

 फैशन शौक और अंग्रेजियत के आधार पर हम लोगो के आधुनिक होने और ना होने का अंदाजा लगा रहे है | जो बिलकुल गलत आंकलन हो गया है | फैशनेबल होना ना होना, स्टाइलिश होना ना होना, पाश्चात्य संस्कृति को अपनाना ना अपनाना किसी का शौक हो सकता हैं, किसी की पसंद हो सकती हैं, किसी की रूचि हो सकती है | इसका यह भी अर्थ नहीं कि  फैशनेबल या स्टाइलिश होना ही नहीं चाहिए | फैशन करें  लेकिन अपनी जेब के अनुसार  |

 परन्तु यह हमारी सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक नहीं हो सकता | क्योकि सभ्यता फैशन और स्टाइल के द्वारा भी झलक सकती है और बिना फैशन स्टाइल के भी |  फैशन और स्टाइल के माध्यम से भले ही कोई अपने  आप को सुंदर दिखाने की कोशिश कर ले, अपने आप को आधुनिक मान ले परन्तु जो प्राकृतिक सुंदरता है वह कभी भी पहनावे के फैशन से नहीं झलकती बल्कि उसके प्राकृतिक हाव- भाव से, उसके प्राकृतिक  स्वभाव से झलकती है | life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking


https://images.app.goo.gl/PmcdazLkLzt5ExFv8


  फैशन और स्टाइल की  सुंदरता मात्र दिखावा होती है  जो दूसरो को तब तक ही प्रभावित करती है जब तक आप उसे चोले  के रूप में पहन कर रखेंगे |  लेकिन प्रकृति द्वारा दी गई सुंदरता सदैव एक जैसी दिखती है और सदैव प्रभावित करती है |

  फैशनेबल होना और अपने  अंग्रेजी  ज्ञान का रौब  झाड़ लेना कभी भी आधुनिकता नहीं हो सकती | इसका जीता जागता उदाहरण थे स्वामी विवेकानंद, महात्मा गाँधी  जिन्हें शायद बहुत अच्छी अंग्रेजी आती थी परन्तु उन्होंने कभी अंग्रेजी का रौब झाड़ने की कोशिश नहीं की | ज्ञान किसी एक भाषा का मोहताज नहीं है | भाषा तो ज्ञान प्राप्ति का साधन मात्र है |  life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking

  फैशन की यदि बात करें तो स्वामी विवेकानंद के सादा  कपड़ो में भी उनके चेहरे का तेज साफ झलकता था | जो  यह साबित करता है की ज्ञान न तो अंग्रेजी सीखने  से प्राप्त होता है ना फैशनेबल कपड़ो से ज्ञान तो सिर्फ और सिर्फ किसी के सोचने और समझने का सार  होता है |  महात्मा गाँधी जो पेन्ट कोट पहन कर नहीं कर सके वो उन्होंने एक धोती और साधारण लाठी के दम पर कर दिखाया |

वास्तव में आधुनिकता का सही अर्थ हैं बदलाव ,उस वक्त का बदलाव जब हमारे जीवन में  दुविधा हो,  परेशानी हो, सामाजिक विकृतियों को दूर करने की आवश्यकता हो | आधुनिकता तो वास्तव में एक जागरूकता होती है  जिसे हम सिर्फ फैशन और स्टाइल के माध्यम से ही नहीं बल्कि सोच समझ और विचारो के परिवर्तन  द्वारा,  देश, काल, परिस्थिति के अनुरूप अपने आप को ढाल  कर आधुनिक कहलवा सकते है |  life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking


कहा जाता है कि फैशन के इस दौर  में गारंटी की  इच्छा न रखे क्योकि फैशन मात्र कुछ समय का दौर  होता है जो समय के  साथ बदलना ही  पड़ता है |   जिस तरह फैशन और स्टाइल में समय के साथ बदलाव  लाना आवश्यक है उसी तरह समय के साथ अपने विचारो में बदलाव व  परिवर्तन ला कर  हम समाज को नई दिशा दे पाएंगे वरना  फैशन और स्टाइल के आधुनिकरण से तो हम लुटते रहेंगे, पिटते रहेंगे और महंगाई को भी रोते  रहेंगे |

  निष्कर्ष यह है कि  अंधी  आधुनिकता के बजाय अपनी परिस्थिति के अनुसार निर्णय ले |  दो पैसा बचाये|  फैशन के  चक्कर में महंगी चीजे खरीदने से बचे |  अनावश्यक खर्चे रोके |  सोच को बदले |  क्रोध, गुस्सा ,नफरत का त्याग कर प्यार- मोहब्बत, धैर्य ,सहनशीलता ,विनम्रता से जीवन जीने का प्रयास करें | समय विपरीत आने वाला है | कोरोना महामारी ने आर्थिक मंदी के संकेत दे दिए है |  विपरीत समय में ही आपके धैर्य और सहनशीलता की परीक्षा है | इस परीक्षा को फैशन से नहीं बल्कि पैशन passion यानि धैर्य से पास करें | समय की मांग है life changing idea  सादा जीवन उच्च विचार  simple living high thinking



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है