bollywood clebs birthday in august बॉलीवुड हस्तियों का जन्म 1अगस्त के दिन

 bollywood clebs birthday in august 

 बॉलीवुड हस्तियों का जन्म 1अगस्त के दिन

इस आर्टिकल  में  हम  बताने जा रहे है किन  किन बॉलीवुड हस्तियों और टीवी कलाकारों का आज यानि 1  अगस्त के  दिन बर्थ   डे आता है   है | यदि आप भी अपने प्रिय कलाकार को बधाई देना चाहते है ,बर्थ  डे  विश  करना चाहते है तो पढ़ते  रहिये हमारा यह लेख  और दीजिये अपने चहेते कलाकारों को उनके जन्म दिन की शुभकामनाये

आइये करते है लेख  शुरू | देखते है  किन किन बॉलीवुड हस्तियों का है बर्थ  डे    १अगस्त  के दिन है  ? तापसी पन्नू   , भगवान दादा , मीना   कुमारी  का जन्म  आज ही के दिन हुआ था |  ये सभी बॉलीवुड हस्तियां  अपने अपने अभिनय के लिए लोगो के बीच  लोकप्रिय रही है |  आइये बात करते  है  इन सभी बॉलीवुड कलाकारों के बारे में  |


google image

तापसी पन्नू  tapsi pannu birthday
 
सबसे पहले बात करते है तापसी पन्नू के बारे  में  |  तापसी नाम कुछ अटपटा लग रहा है |  तो आइये पहले इसका अर्थ बता देते है |  तापसी का अर्थ होता है तपस्या करने वाली स्त्री  यानि परिश्रम और मेहनती स्त्री |  तापसी पन्नू  ने अपनी तपस्या से अपने परिश्रम से  बॉलीवुड में  अपनी एक अलग पहचान बनाई है | 

 इनका जन्म  1  अगस्त 1987  को नई दिल्ली में हुआ था |   2018  की फ़ोर्ब्स इण्डिया में १०० लोगो की सूचि में तापसी का नाम शामिल किया गया था  | आज  तापसी एक प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेत्री है |  इनकी प्रमुख फिल्मे है  मिशन मंगल , गेम ओवर , बदला , सांड  की आँख  , पिंक, मनमर्जिया , मुल्क , सुरमा  और 2020  में रिलीज हुई फिल्म थप्पड़  |



भगवान दादा bhgvan dada birthday

  बात करते है भगवान दादा के बारे में |  भगवन दादा   का  जन्म 1  अगस्त 1913  को महाराष्ट के अमरावती में हुआ था |  आज भगवान दादा हमारे बीच  नहीं है |  4  फरवरी 2 0 0 2  को उनका निधन हो गया था |  बॉलीवुड में भगवान ददा ने  कॉमेडियन के रूप में लोकप्रियता हासिल की | 

 पुरानी  हिंदी फिल्मों  में  दादा की कॉमेडी देखी  जा सकती है |  भगवान दादा की प्रमुख फिल्मे थी  चोरी चोरी , बुलंदी   कच्चे धागे , हिरा मोती ,तराना आशा , डाकू मंगल सिंह , चम्बल की कसम |

google image
मीना  कुमारी meena kumari birthday

मीना  कुमारी का जन्म 1  अगस्त 1933  को मुंबई के दादर में हुआ था  | यह हिंदी सिनेमा की  पुरानी मशहूर अभिनेत्री थी |  उनकी मृत्यु 31  मार्च 1972  को बहुत ही कम उम्र में हो गयी थी |  मीना  कुमारी की प्रमुख फिल्मे थी पाकीजा , बैजू बावरा , साहब बीबी और गुलाम ,  दिल अपना और प्रीत पराई , कोहिनूर,  मैं  चुप रहूंगी , बहू  बेगम , दो बीघा  जमीन |  मीणा कुमारी को बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन  के नाम से भी जाना जाता था | 

 बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों के जन्म दिन के  बारे में ये पोस्ट  यदि आई हो तो LIKE  , SHARE  FOLLOW  करे | अन्य जानकारी के लिए कमेंट बॉक्स में लिखें | 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है