kranti manoj kumar dilip kumar movie देश भक्ति : मनोज कुमार दिलीप कुमार क्रांति हिंदी फिल्म


kranti manoj-kumar-dilip-kumar-movie

देश भक्ति : मनोज कुमार दिलीप कुमार की फिल्म क्रांति 
 
आज हम आपके लिए लाये है  देश भक्ति से ओतप्रोत भारत कुमार यानि मनोज कुमार दिलीप कुमार की  क्रांति हिंदी फिल्म   |  जी  हाँ बहनो भाइयों मनोज कुमार जो देश भक्ति फिल्मो के लिए  जाने  जाते है उन्होंने  कई फिल्मो का   निर्माण किया जिसमे उन्होंने हमारे  भारत देश,  की संस्कृति ,भारत  के लोगो तथा हमारी मातृ  भूमि  भारत माता को  दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बताया  |  
 उन्होंने पूरब पश्चिम, उपकार तथा क्रांति जैसी फिल्मे बना  करअपने आप   को भारत कुमार के नाम से फेमस कर दिया मनोज कुमार सिर्फ फिल्मो में ही नही बल्कि  हकीकत  में भी देशभक्ति के लिए  जाने जाते है | 

                                        
                                                             google  image 

इस बार  कोरोना से भयभीत होकर  लोकडाउन में पहला अवसर था जब हमारा देश  स्वतंत्रता दिवस नहीं मना सका   |  1947  के बाद शायद यह पहला अवसर होगा जब कोरोना के चलते  स्कूल्ज में स्वतंत्रता दिवस  की  रोनक  फीकी रही |  

 स्कूली बच्चो के बिना आजादी का यह दिवस अधूरा सा लगना  स्वाभाविक था  |   परन्तु इससे निराश होने  जरूरत नहीं   है |   क्योकिं  हम लाये है देश भक्ति फिल्म  क्रांति के बारे में  बहुत कुछ जो आपके देश  भक्ति के जज्बे को बरकरार रखेगी | 

मनोज कुमार की मूवी क्रांति जिसने लोगों के दिलो में  देशभक्तो पर हुए अत्यचारों के  अंग्रेजो के जुल्म से लड़ने के   लिए देश  में क्रांति का  बिगुल  बजाया |  कुर्बानियो और अत्याचारों  के मार्मिक दृश्यो  से भरी फिल्म को देखने के बाद  वास्तव में आज भी  देशभक्ति का वैसा ही जज्बा पैदा हो जाता है | देश पर आये  संकट और किसी भी भारतीय की दुर्दशा देख कर खून खोल उठता है | 

Kranti movie Review |Manoj kumar Dilip kumar Hema malini 1981 movies| Happy Independence Day|--- Watch on youtube

ऐसी ही कहानी है फिल्म क्रांति  की जिसे देख कर आजादी का असली अर्थ समझा  जा सकता है |  इस फिल्म को वास्तव में इस लिए देखना चाहिए की आज हम  स्वतंत्रता के मायने भूल  चुके है |  इस फिल्म को देखकर  शायद स्वतंत्रता का  कुछ मतलब समझ आ जाये |


                                         

                                                  google  image 

 कितनी  मुश्किल से हम स्वतंत्र हुए आज हम हमारी स्वतंत्रता में  परिवार ,पड़ौसी , समाज  यहाँ  तक देश के  कानूनों का  दखल भी  बर्दाश्त नहीं कर पाते   है |   क्या  यही असली स्वतंत्रता है जरा सोचिये ?

बात करते है फिल्म क्रांति  के बारे में |  क्रांति एक ब्लाक बस्टर सुपर हिट मूवी है |   मल्टी स्टारर क्रांति   फिल्म रिलीज हुई थी ३ फरवरी १९८१ को फिल्म को 7. २  imdb  रेटिंग मिली हुई   है |

  बॉलीवुड के  दिगज्ज स्टार इस फिल्म में नजर आएंगे     मनोज कुमार , दिलीप कुमार , शशि कपूर,  शत्रुघ्न सिन्हा , प्रेम चोपड़ा , हेमा मालिनी ,परवीन बॉबी  निरुपा रॉय , सारिका ,टॉम अल्टर  सभी ने अपनी भूमिका के साथ जबरदस्त न्याय किया है |

   फिल्म के निर्माता,  निर्देशन  स्वयं मनोज कुमार है | लेखक  सलीम जावेद , संगीत दिया है लक्ष्मीकांत प्यारे लाल ने  , गीतकार है संतोष  आनंद,  गीतों को स्वर दिया है ळतामंगेश्कर , मन्नाडे, महेंद्र कपूर , किशोर कुमार, मो ० रफ़ी    नितिन मुकेश, शैलेन्द्र ने  | 

 इस फिल्म में सात गाने रखे गए थे जो आज भी  सुपर हिट है  |  फिल्म का गीत जिंदगी की न टूटे लड़ी  लता मंगेशकर तथा नितिन मुकेश ने गया है |  अब के बरस तुझे  धरती की  रानी कर देंगे  महेंद्र कपूर, लता मंगेशकर|  

लुइ शमशा लुइ  नितिन मुकेश लता मंगेशकर तथा चना जोर गर्म बाबू,  किशोर कुमार मो रफ़ि ,  महेंद्र कपूर,  मन्ना डे , लता मंगेशकर ने गया है  वहीं  फिल्म के टाइटल सांग क्रांति क्रांति में महेंद्र कपूर ,नितिन मुकेश, शैलेन्द्र  के साथ  मनोज कुमार  ने भी अपनी  आवाज दी है |   मारा ठुमका में लता मंगेशकर  ने अपना स्वर देकर फिल्म के गीतों को सुपर हिट बना दिया था |


                                                   google  image 

Kranti movie Review |Manoj kumar Dilip kumar Hema malini 1981 movies| Happy Independence Day|--- Watch on youtube

  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाये तो फिल्म का बजट था 3   करोड़ रूपये  इंडिया में कलेक्शन हुआ था 1 ० करोड़ रूपये वर्ल्ड वाइड कलेक्शन था २०करोड़   रूपये  | 

 कमाई के मामले में 1981   में फिल्म क्रांति नंबर 1  पर थी  इसने अमिताभ बच्चन की 1981  में आई  फिल्मे  नसीब, सिलसिला , कालिया को पीछे छोड़ दिया था |   ऐसा कहा  जाता इस  फिल्म को बनाने के लिए  मनोज  कुमार ने अपनी कुछ सम्पति को  बेच दिया था | 

बात करते है फिल्म क्रांति से जुड़े un  known  facts  के बारे में ----

 1 दिलीप  कुमार के लिए यह फिल्म यादगार थी क्योकि 1975  के बाद  5 वर्षो तक दिलीप कुमार बॉलीवुड की फिल्मो में नजर नहीं आये थे  | 

2 मनोज कुमार दिलीप कुमार को अपना आदर्श मानते थे दिलीप  कुमार की  फिल्म से प्रभावित होकर  ही मनोज कुमार ने अपना  नाम बदल कर मनोज कुमार रख  लिया था   मनोज कुमार का असली नाम हरिकृष्ण गिरी गोस्वामी  है  | 

3 फिल्म क्रांति में दिलीप कुमार को डायरेक्ट करना मनोज कुमार के लिए बड़े गर्व की   बात थी | 

4 हेमामालिनी की शादी धर्मेंद्र से इसी फिल्म के दौरान हुई थी  | 



                                                    google  image 

 5  फिल्म क्रांति की  कहानी उन भारतीयों पर आधरित है जो 1825  से 1875  के बिच अपनी स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजो के अत्याचार सह कर आजादी के लिए  संघर्ष कर रहे थे | 

6 इस फिल्म में  आपको  शशि कपूर और  शत्रुघ्न सिन्हा के अपोजिट कोई अभनेत्री नहीं दिखाई  देगी | 

7 शत्रुघ्न सिन्हा वाले रोल के लिए अमिताभ बच्चन को तथा शशि कपूर वाले रोल लिए विनोद खन्ना को लिया  जाना था | परन्तु अपने बीजी शिड्यूल की वजह से दोनों ही इस ब्लाक बस्टर   सुपर हिट फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाए  | 

8 अपनी हर फिल्म में मनोज कुमार महेंद्र कपूर  या  मुकेश का गाना जरूर रखते है |  परन्तु क्रांति फिल्म से पूर्व मुकेश की  डेथ  हो जाने की वजह से मनोज कुमार ने  मुकेश के बेटे नितिन मुकेश को उनका  स्थान  दिया  |  

मनोज कुमार दिलीप कुमार की मल्टी स्टारर और देश भक्ति  फिल्म क्रांति के बारे में हमारी  पोस्ट पसंद आई हो तो इसे LIKE,  SHARE,  COMMENT  करें | 
 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है