मुनमुन दत्ता Munmun Datta(Babita) Real Life Story || Biography || TMKOC | |

Munmun Datta(Babita) Real Life Story || Biography || TMKOC | |

आज हम आपको बताने जा रहे हैं मुनमुन दत्ता के बारे में जो सब टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबिता अय्यर का किरदार निभा रहीं हैं | मुनमुन दत्ता जी का जन्म 28 सितम्बर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था |

इनके पिता जी  सिंगर थे जो की अब इस दुनिया में नहीं है और उनकी माँ भी सिंगर ही हैं |  मुनमुन दत्ता की स्कूली शिक्षा ऑक्सफ़ोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कानपूर में हुई थी | इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो पुणे चली गयी वहाँ उन्होंने इंग्लिश से M. A. किया |

 वैसे तो मुनमुन दत्ता का सपना एक डॉक्टर बनने का था लेकिन अपनी माँ के जर्नलिज्म में इंटरेस्ट को देखते हुए उन्होंने जर्नलिज्म की ओर अपना कदम बढ़ाया | लेकिन ग्लैमर की दुनिया में अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने जर्नलिज्म को बिच में ही छोड़ दिया |

M unmun Datta(Babita) Real Life Story || Biography || TMKOC | |

https://images.app.goo.gl/oT3kN9WqZPZvThUy7

 पुणे में उन्होंने कई सारे फैशन शोज भी किये इसी दौरान वो मुंबई आई और सन 2004 में जी टीवी के धारावाहिक हम सब बाराती से अपने अभिनय की शुरुआत की इसके अलावा उन्होंने टीवी  advertisements में भी मॉडलिंग की है | यही नहीं मुनमुन जी ने फिल्मो में भी अपने हुनर को आजमाया है| 

 सन 2005 में उन्होंने कमल हसन की फिल्म  मुंबई एक्सप्रेस में काम किया यह उनकी पहली फिल्म थी | 2006 में हॉलिडे फिल्म में काम किया तथा 2015 में dhinchak express में भी काम किया है | फ़िलहाल  सन 2008 से लेकर अब तक तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में  बबिता अय्यर  का   रोल निभा  रही है |

  इसी शो से मुनमुन दत्ता को सबसे ज़्यादा पहचान मिली है और इस शो में भी  ये बंगाली लड़की का ही किरदार निभा रही हैं | मुनमुन जी एक सोशल वर्कर भी है जो की बाल शिक्षा के लिए काम करती हैं तथा अपनी नौकरानी की बेटी को पढ़ाने के लिए सारा खर्चा वो खुद देती हैं |

M unmun Datta(Babita) Real Life Story || Biography || TMKOC | | 

वो पशु प्रेमी भी है और स्ट्रीट डॉग्स के लिए काम करती हैं | उन्हें डांस करना पसंद है , उनके पसंदीदा कलाकार अमिताभ बच्चन , शाहरुख़ खान , रानी मुखर्जी और माधुरी दीक्षित हैं | पसंदीदा क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं | मुनमुन दत्ता को ट्रैवेलिंग का भी काफी शौक है वो दुनिया के हर हिस्से को देखना चाहती हैं |

https://images.app.goo.gl/wF2SUTsCcKFdztb99

 उन्हें सफ़ेद , नीला  और काला रंग पसंद है | तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोकुलधाम सोसाइटी में बबिता जी अपनी ब्यूटी के लिए काफी चर्चित हैं उन्हें ब्यूटी queen कहा जाता है |  उनकी ड्रेसेस और स्टाइल्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं |

शो में कृष्णन सुब्रमण्यम अय्यर और बबीता कृष्णन अय्यर की बेमेल जोड़ी तो आप अच्छी तरह जानते हैं. जेठालाल और बबीता जी के बीच चलने वाली प्यार भरी नोंक-झोंक दर्शकों को खूब भाती है.|

  वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुनमुन दत्ता को एक एपिसोड के लिए 60 हजार तक की फीस मिल जाती है. अधिकांश रूप से शो में हम सभी उन्हें वेस्टर्न कल्चर को फॉलो करते हुए देखते हैं लेकिन इन सब के साथ साथ वो भारतीय परम्पराओ को भी बखूबी  निभाती है और पूरा सम्मान देती हैं | आपकी जानकारी के लिए बता दे की मुनमुन दत्ता ने शाहरुख़ खान के साथ एक पेन के विज्ञापन में भी काम किया है | मुनमुन दत्ता Munmun Datta(Babita) Real Life Story || Biography || TMKOC | |










टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है