vidhata hindi movie dilip kumar review cast box office collection story unknown facts

vidhata hindi movie dilip kumar 

cast box  office  collection story unknown facts 

आज हम आपको बताने जा  है 1982 में  रिलीज हुई  ब्लॉक बस्टर  मूवी विधाता के बारे में  |  बॉलीवुड के नामी कलाकारों  यानि मल्टी स्टारर  फिल्म  विधाता अभिनय की जबरदस्त मिसाल है |  हाथो की चंद लकीरो का यह खेल है बस तकदीरों का |  विधाता द्वारा रचित यह खेल तकदीरों  का है , मेहनत का या और कुछ |  इंसान करना बहुत  कुछ चाहता  है परन्तु  जो वह चाहता है वो हो जाये   इसकी कोई  गारंटी नहीं है |  कोई इसे नसीब कहता है, कोई स्वार्थ, कोई बेईमानी आप इसे क्या  नाम   देना चाहेंगे  ये तो आप फिल्म देखकर ही बता पाएंगे |  परन्तु सुपर हिट ब्लाक बस्टर मूवी  विधाता  देखने से पहले कुछ जरूरी  जानकारी  इस फिल्म के बारे में जरूर देख ले  | 

vidhaata movie cast box  office  collection 


एक्शन ड्रामा फिल्म  विधाता फिल्म रिलीज हुई थी 3  दिसंबर 1982  को बात करते है फिल्म विधाता की स्टार कास्ट की   विधाता फिल्म एक मल्टी  स्टारर फिल्म है इसमें मुख्य भूमिका में नजर आये थे दिलीप कुमार, संजीव कुमार ,शम्मी कपूर,  संजय दत्त, पद्मनी कोल्हापुरे, अमरीश पूरी  , सुरेश ओबेराय,  सारिका  फिल्म के डाइरेक्टर है सुभाष घई  म्यूजिक  दिया है कल्याण जी आनंद जी ने  | 
 
फिल्म  ने इण्डिया में कमाए थे 8  करोड़ रूपये  वर्ल्ड वाइड कलेक्शन था 16  करोड़ रूपये 

                
                                       

vidhaata  movie dilip kumar story


कहानी एक ऐसे शख्स की है जो  अपने इंस्पेक्टर बेटे का कत्ल अपने ही सामने होते हुए देख लेता है  |  कुछ और उपाय न पा कर वह खुद  अपने बेटे के कातिलों से बदला लेने के लिए  दिलीप कुमार  एक शक्तिशाली स्मगलर    बन जाता है नाम शोहरत और पैसा कमाता  है |  अपने पोते को पालने के लिए वह एक  ईमानदारऔर नेक  वयक्ति संजीव कुमार  को चुनता है |  वह चाहता है की  उसकी  आपराधिक छवि  की भनक उसके पोते संजय दत्त  ना लगे क्या दिलीप कुमार  वैसा कर  पाते   है | शम्मी कपूर, अमरीश पूरी का फिल्म में क्या रोल है ? संजीव कुमार और संजय दत्त का दिलीप कुमार के जीवन में क्या रोल है ? जानने  के लिए आपको मूवी देखनी पड़ेगी  लेकिन मूवी देखने के बाद आपको जरूर महसूस होगा  कि  भावनाओं का  जीवन में बड़ा  महत्व होता   है |  गलती चाहे कोई भी करे उसके परिणाम परिवार के सभी सदस्यों को भुगतने ही पड़ते है | इसलिए हमे अपने जीवन के साथ  दूसरों  के जीवन को भी बचाने का हर सम्भव प्रयास  चाहिए |  दूसरों  के लिए मुसीबत पैदा करने वाले कभी खुद सुखी नहीं रह सकते |  एक्टिंग की बात की जाए तो दिलीप साहब  एक्टिंग किंग है  वहीं  संजीव कुमार भी  सदाबहार भूमिका में हमेशा छाप छोड़ते  ही  है  |  संजय दत्त, शम्मी कपूर ने भी शानदार अभिनय से फिल्म की सफलता को आसान बना दिया वहीँ  सुभाष घई  का गजब का निर्देशन फिल्म की गति को बनाये रखने में अति महत्वपूर्ण रहा है | 

                                   
                                       


dilip kumar shammi kapoor movie unknown facts


1 शम्मी  कपूर और दिलीप कुमार ने इतने सालों  तक फिल्म इंडस्ट्री में काम किया यह पहला  अवसर था जब  विधाता फिल्म में  दिलीप कुमार और शम्मी कपूर एक साथ नजर  आये | 

2 इस फिल्म के लिए  दिलीप कुमार के  डायलॉग कादर खान ने लिखे थे | 

3  संजयदत्त ड्रग के इतने  आदि थे की सुभाष घई  को विधाता मूवी  बनाने में बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ा |  उसके बाद सुभाष घई  ने संजय दत्त के साथ 10  वर्षो तक कोई फिल्म नहीं की |  10  वर्षो बाद दोनों एक साथ फिर खलनायक में नजर आये |  

4  विधाता फिल्म की अधिकतर शूटिंग ताज नगरी आगरा में हुई थी |  दिलीप कुमार का जो सुंदर सा घर दिखाया  गया है वो आगरा की मुग़ल शेरेटन होटल का है  | 

5 इस फिल्म के लिए संजय दत्त वाले रोल के लिए पहले अमिताभ बच्चन को एप्रोच किया गया था | 

6  1982  में दो बड़े बैनर की फिल्मे रिलीज हुई थी जिसमे एक थी विधाता और दूसरी स्वामी दादा  विधाता फिल्म से   सुभाष घई  को पहचान मिली थी उसके बाद उन्होंने जैकी श्रॉफ के साथ  हीरो  बनाई जो भी हिट हुई   | 

7  1968  में संघर्ष  फिल्म के बाद दिलीप कुमार और संजीव कुमार  विधाता में एक साथ नजर आये | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है