Mandakini | all time block buster bollywood movie of 1985 facts | सुशांत सिंह राजपूत की कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी

  mandakini all time block buster bollywood  movie of 1985 facts

     सुशांत सिंह राजपूत की कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म

                            राम तेरी गंगा मैली की कहानी  

 आज हम इस पोस्ट  में  हम आपको बताने वाले है mandakini all time block buster bollywood  movie of 1985 facts   सुशांत सिंह राजपूत की  कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी  1985  की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म राम तेरी गंगा मैली  एक ऐसी मूवी जिसने 1985  की सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉड अपने खाते  में दर्ज कराया |

  इस फिल्म ने ना सिर्फ  सबसे ज्यादा कमाई की बल्कि 1986  के फिल्म फेयर समारोह में भी तहलका मचा दिया |  और किन-  किन फिल्मो ने की थी 1985 में  ज्यादा कमाई ? 

 कौन- कौन सी फिल्मे हुई थी 1986 के  33  वे फिल्म फेयर समारोह में नॉमिनेट ? कौनसी  हिंदी  फिल्म बनी थी 1986  की सर्वश्रेष्ठ मूवी ? बताएंगे कैसे  सुशांत सिंह राजपूत की  कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी   ? बताएंगे  फिल्म  राम तेरी गंगा मैली से जुडी बहुत सी बातें  बने रहिये हमारे साथ | 


फिल्म राम तेरी गंगा मैली रिलीज डेट , स्टार कास्ट, गीत, संगीत
 
फिल्म राम  तेरी गंगा मैली रिलीज हुई थी हुई थी 25  जुलाई 1985  को  फिल्म के निर्माता  रणधीर कपूर |  डायरेक्टर थे स्व ० राजकपूर  फिल्म में संगीत दिया था रवींद्र जैन  ने | 

फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर थे राज कपूर के पुत्र  राजीव कपूर , मंदाकिनी, दिव्या राणा |  सहायक भूमिका में थे  सईद  जाफरी , रजा मुराद , सुषमा सेठ, टाम आल्टर ,कुलभूषण खरबंदा,  ऐ  के हंगल ,

 यदि गानों  की बात की जाये तो  सुन साहिबा सुन ,एक राधा एक मीरा ,तुझे बुलाये ये मेरी  और एक दुखियारी  कहे बात ये रोते  रोते  को अपनी मधुर आवाज दी थी स्वर कोकिला  लता मंगेशकर जी  ने | 

हुस्न पहाड़ो का , यारा ओ  यारा को स्वर बद्द  किया था  लता जी और सुरेश वाडेकर ने | राम तेरी गंगा मैली  हो गई  और में ही में हूँ को  आवाज दी थी सुरेश वाडेकर ने  रविंद्र जैन के बेहतरीन संगीत और हसरत जयपुरी के गीतों ने राम तेरी गंगा मैली  के गीतों को सुपर हिट बना कर लोगों  को गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया था | 

https://images.app.goo.gl/4HxhLBfrLt9yFAZG9


 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, स्टोरी  bollywood block buster  movie  Ram teri ganga maili 

बात की जाये फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो साल 1985  में 9  करोड़ 50  लाख की कमाई के साथ  bollywood block buster  movie  Ram teri ganga maili   कमाई के मामले में सबसे ऊपर रही थी | 

  जबकि कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर रही थी अमिताभ बच्चन अमृता सिहं  की फिल्म मर्द जिसने 8 करोड़ की कमाई की थी | तीसरे नंबर पर रही थी मिथुन चक्रवर्ती  पद्मनी कोल्हापुरे की फिल्म  प्यार झुकता नहीं | 

  बात करते है फिल्म की स्टोरी की तो स्टोरी एक ऐसी लड़की ( मंदाकिनी ) की है जो एक शहरी लड़के ( राजीव कपूर ) को  अपना समझ कर उसे दिल दे बैठती है और उसके बच्चे की माँ बन जाती है  | 

परिस्थितिया इस तरह की पैदा होती है की  राजीव कपूर के परिवार वाले उसकी शादी कही  और  तय  कर देते है उधर मंदाकिनी अपने बच्चे को जन्म देती है  और राजीव कपूर  की तलाश में मंदाकिनी कलकत्ता शहर के लिए निकल पड़ती है | 

 जहां उसे इंसानी चेहरों पर लगे मुखोटों  का आभास होता है  जिस पर भी वह थोड़ा बहुत विश्वाश करने की कोशिश करती है वही उसके साथ विश्वाश घात  करते है चाहे कोई महिला हो  पुरुष | इतनी बड़ी दुनिया में उसे कोई भी शरीफ इंसान नहीं मिलता  | 

 सभी उसकी मजबूरी का फायदा उठाते है उसके साथ वो सभी घटनाये घटित होती है जो  इंसानियत को शर्मसार करती  है |  कोई उसे आश्रय देने के नाम पर सहानुभूति दिखा कर उसका शोषण करता है |  कोई उसे अँधा बन कर उसका विश्वाश जीत लेता है और एक मजबूर लड़की की मजबूरी का फायदा उठा कर उसे वेश्यालय  तक पहुंचा देता है | कोई उसके बच्चे की मजबूरी का फायदा उठता है | 

साफ सुथरे  शरीफ दिखने वाले अधिकतर लोगों  असली चेहरे जब उसके सामने आते है तो उसका दुनिया पर से विश्वाश उठ जाता है |  अंत में वह उस जगह पहुंचा दी  जाती है जहां शराफत का चोला पहने हुए समाज के प्रतिष्ठित लोग  राजीव कपूर की शादी  में शरीक होते है | जब  उनके मुखोटे उतरते है है सच्चाई  सामने आती है तो परिवार के लोगों  को शर्मिंदगी महसूस होती है  |
https://images.app.goo.gl/ZPm2k36xxqcBQg5H6


 सुशांत सिंह राजपूत की  कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी 

 आज भी हमारे समाज में ऐसे ही मुखोटे लगाए हुए सफेद पॉश लोग घूम रहे है जिनसे बचने और सावधान रहने की आवश्यकता है  |  जैसा आज बॉलीवुड में सुशांत सिहं राजपूत केस के बाद दिन प्रति  दिन नए नए खुलासे हो रहे है बॉलीवुड  के  चर्चित चेहरेों जिनकी जनता फैन  है उन्हें मान सम्मान देती है  आज उन्ही की सच्चाई  जनता को दांतो तले ऊँगली दबाने पर मजबूर कर रही है |  मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी में भी सफेद पॉश लोगो के चेहरे पर से मुखोटे  उतरते नजर आते हैं  और समाज का असली चेहरा नजर आता   है | ठीक उसी तरह से सुशांत सिंह राजपूत की  कहानी में भी  सफेद पॉश लोगों  के चेहरे से मुखोटे उतरते  नजर आ रहे है |  बॉलीवुड की जिन फिल्मों  को देखकर लोग अपने चहेते अभिनेता  अभिनेत्रियों के फैन  बन जाते है  सामाजिक संदेशो से प्रेरित होते है आज आम  जनता विश्वाश ही नहीं कर पा रही है कि बॉलीवुड की फिल्मों  के किन संदेशो को माने  किन को नहीं ?  यदि इसका जबाब आपके पास हो तो हमे कमेंट जरूर करें 

 Mandakini all time block buster bollywood  movie of 1985 facts

1  फिल्म राम तेरी गंगा मैली  राज कपूर की आखरी फिल्म थी और रणधीर कपूर की निर्माता के रूप में पहली फिल्म थी 

2 इस फिल्म में अभिनय के  लिए अनुपम खेर भी राज कपूर के पास गए थे यह अनुपम के संघर्ष का दौर  था राज कपूर ने उन्हें फिल्म में विदेशी का रोल ऑफर किया था परन्तु अनुपम ने अपने आप को इंडियन बताते हुए रोल करने से मना कर दिया था |  

3  33  वे फिल्म फेयर समारोह में राम तेरी गंगा मैली को 10  नॉमिनेशन मिले थे जबकि कमल हासन  डिम्पल कापड़िया की फिल्म सागर को भी दस नॉमिनेशन मिले थे  ऋषि कपूर रति अग्नि होत्री  की फिल्म तवायफ को 7  नॉमिनेशन मिले थे |

4  सर्वश्रेष्ठ फिल्म , सर्वश्रेष्ठ निर्देशक  सर्वश्रेष्ठ संगीतकार , सर्वश्रेष्ठ कला निर्दशक और सर्वश्रेष्ठ सम्पादन 5 केटेगिरी में अवार्ड जीत  कर  राम तेरी गंगा मैली 1985  की सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी |

5  फिल्म सागर 4 अवार्ड जीतकर 33 वे फिल्म फेयर समारोह में दूसरे नंबर पर रही जबकि फिल्म तवायफ 3  अवार्ड जीतकर तीसरे नंबर पर रही |

 Mandakini | all time block buster bollywood movie of 1985 facts | सुशांत सिंह राजपूत की  कहानी से जुडी है मंदाकिनी की फिल्म राम तेरी गंगा मैली की कहानी  पर यह पोस्ट  





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है