anil kapoor biography | anil kapoor life story and history in hindi

anil kapoor biography in hindi |anil kapoor life story and history

 तो ये  है अनिल कपूर की जिंदगी का काला  सच  जो बहुत कम  लोग जानते है 

यह पोस्ट अनिल कपूर की लाइफ स्टोरी लव लाइफ बॉलीवुड मूवीज तथा  अनिल कपूर की फैमिली के सच  बारे में है  | 


                                                          google image

anil kapoor  life story and history in hindi

 आज अनिल कपूर एक लक्ज़री लाइफ जी रहे है अरबों  की सम्पति के  मालिक है परन्तु संघर्ष हर व्यक्ति के जीवन में होता है आज भले ही अपनी मेहनत और संघर्ष के बल पर अनिल कपूर ने एक मुकाम हासिल किया है परन्तु  उनका बचपन  भी मुसीबतो और गरीबी में बिता है  |

कहा  जाता है बचपन में अनिल कपूर को  कभी पहनने के लिए जूते  तक नसीब नहीं हुए नंगे पैर रह कर भी उन्हें अपने बचपन के दिन गुजारने पड़े | उनके पिता  सुरेंद्र कपूर की माली हालत ठीक नहीं थी  | उन्हें राज कपूर साहब के  चेम्बूर वाले गेराज में दिन गुजरने पड़े | 

1980 के   दौर  में फिल्मो में आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा | अपनी प्रेमिका को डेट पर ले जाने तक के लिए उनके पास पैसे  नहीं हुआ करते थे | 11 साल तक वो अपनी पत्नी सुनीता को आश्वासन देते रहे | 

आखिर  1984  में मशाल फिल्म की सफलता ने उनके आश्वासन  को उस वक्त विश्वाश में बदल दिया जब मशाल फिल्म की सक्सेस पार्टी में उन्हें फिरोज खान की जांबाज और सुभाष घई  की  मेरी जंग फिल्में  साइन करने का अवसर मिला |  

उसी रात  अनिल कपूर  अपनी  11  साल से इंतजार कर रही प्रेमिका सुनीता भगनानी को शादी के लिए प्रपोज करने   पहुंचे और 19  मई  1984   सादे समारोह में शादी के  बंधन में बंध गए | 


                                                                       
                                                                           google image

anil kapoor  bollywood journey movies awards

अनिल कपूर का जन्म 24  दिसंबर 1956  को मुंबई में एक पंजाबी हिन्दू फेमिली में हुआ था | इनके दो बेटियां व  एक बेटा है | सोनम कपूर ,रेहा  कपूर तथा हर्षवर्धन कपूर | 

हिंदी सिनेमा में अनिल कपूर  ने अपना डेब्यू 1979  उमेश महरा की फिल्म हमारे तुम्हारे में एक छोटे से रोल से किया था | अनिल कपूर जी ने हिंदी फिल्मो के साथ साथ अन्य भाषा जैसे कन्नड़ , तेलुगु आदि  फिल्मो में भी काम किया है |

1983 पद्मनी कोल्हापुरे के साथ आई  फिल्म वो सात दिन में निभाए किरदार से उन्हें पसंद किया गया | सन 1984  में आई फिल्म मशाल में किये गए टपोरी के एक्शन रोल ने उन्हें बॉलीवुड के नए एंग्री हीरो कि पहचान दिलाई | 

 फिल्म मशाल के  लिए अनिल कपूर  को पहला फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर अवार्ड मिला था | इसके बाद 1988 में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म तेज़ाब में अपने ज़बरदस्त प्रदर्शन के लिए उन्हें पहला फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवार्ड दिया गया |


                                                                         google image

 फिल्म तेजाब ने अनिल कपूर को सुपर स्टार बना दिया 1989 माधुरी दीक्षत के साथ राम लखन जबरदस्त सफल फिल्म रही  | सन 1990 में आई माधुरी के साथ  फिल्म बेटा के लिए उन्हें  एक बार फिर शानदार अभिनय के  लिए दूसरी बार फिल्म फेयर बेस्ट एक्टर  के अवार्ड से नवाजा गया |     

 अनिल कपूर ने हिंदी सिनेमा में लगातार एक से बढ़कर एक शानदार व सफल फिल्मे दी हैं | फिल्मो में झकास शब्द उनकी फिल्मो में बोला जाने वाला उनका तकिया क़लाम बन गया  वैसे तो अनिल कपूर ने कई अभिनेत्रियों  साथ भी दर्शको ने उन्हें पसंद किया  

 काम किया परन्तु माधुरी दीक्षित के साथ बनी फिल्मों  ने सफलता के सारे  रिकॉड तोड़े श्री देवी और जूही चावला के साथ कुछ फिल्मे हैं - मेरी जंग , युद्ध , कर्मा , जांबाज़ , आप के साथ , mr . इंडिया , घर हो तो ऐसा , आवारगी , बेनाम बादशाह , विरासत जिनके लिए उन्हें फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर दिया गया था | 

 इसके अलावा 1999 में ताल फिल्म के लिए उन्हें दूसरा फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड दिया गया था | 2000 में फिल्म पुकार के लिए उन्हें नेशनल फिल्म अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर दिया गया तथा सन 2005 में आई फिल्म नो एंट्री  शानदार कॉमिक अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट स्पोर्टिंग एक्टर फिल्म फेयर के लिए नॉमिनेट किया गया  , 

तथा 2015 में आई फिल्म दिल धड़कने दो के लिए उन्हें तीसरा फिल्मफेयर बेस्ट  स्पोर्टिंग एक्टर अवार्ड दिया गया |हिंदी फिल्मो के अलावा अनिल कपूर ने कई इंटरनेशनल फिल्मो में भी अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया है | 

जिसमे से स्लम डॉग मिलेनिअर उनकी बेस्ट अवार्ड विनिंग  इंटरनेशनल फिल्म है | इसके आलावा  अनिल कपूर  की बेस्ट फिल्म्स हैं -  - मेरी जंग , युद्ध , कर्मा , जांबाज़ , आप के साथ , mr . इंडिया , घर हो तो ऐसा , आवारगी , बेनाम बादशाह , 1942 a लव स्टोरी , लोफर , जुदाई , हम आपके दिल में रहते हैं , विरासत , नायक  वेलकम , रेस 2 ,|

                                    
                                                                         google image

फिल्म में एक्टर और प्रोडूसर के अलावा अनिल कपूर ने सिंगर के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई है । उन्होंने चमेली की शादी , वो  सात दिन , हमारा दिल आपके पास है  आदि फिल्मो के कुछ गानों में अपनी आवाज़ दी है  | 

anil kapoor birthday and family

अनिल कपूर का जन्म 24  दिसंबर 1956  को मुंबई में एक पंजाबी हिन्दू फेमिली में हुआ था | अनिल कपूर की पत्नी का नाम सुनीता भगनानी है  इनके दो बेटियां व  एक बेटा है | सोनम कपूर ,रेहा  कपूर तथा हर्षवर्धन कपूर | 

  बात करते है  अनिल कपूर के फ़िल्मी रिलेशंस के बारे में अनिल कपूर के पिता सुरेंद्र कपूर खुद फ़िल्मी निर्माता  रहे है उनके बड़े भाई  बोनी कपूर भी  फिल्म निर्माता रहे है | जबकि बोनी कपूर की पत्नी श्री देवी अनिल कपूर की कई फिल्मो में उनकी हीरोइन रही है  |



                                                                     google image

 दोनों की कई  फिल्मे सुपर हिट रही है जिसमे मि इण्डिया को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई है  | अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी बॉलीवुड एक्टर  और प्रोडूसर है |  उनकी बेटी  सोनम कपूर जानी  मानी  अभिनेत्री है  | बेटा हर्षवर्धन भी फिल्मों  में एंट्री कर चूका है  |

  वहीँ  अर्जुन कपूर  अनिल कपूर के भतीजे है   ,जहान्वी कपूर  अनिल कपूर की  भतीजी  है |   जाने  माने अभिनेता रणबीर सिहं अनिल कपूर की साली के लड़के है | 

   

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है