Life changing idea | जीवन को तलाशे नहीं बल्कि तराशे | Life thought in hindi
Copyright Holder: Nainika Life changing idea हर व्यक्ति कुछ-न-कुछ तलाश रहा है| कोई सुख की तलाश में है, कोई पैसे की, किसी को ईमानदार लोगों की तलाश है, किसी को अच्छे दोस्तों की, कोई भगवान की तलाश में है, कोई भक्तों की, किसी को छाया की तलाश है, किसी को धूप की | मालिक को तलाश है अच्छे कर्मचारियों की, कर्मचारियों को तलाश होती है अच्छे मालिक की, लड़के को अच्छी लड़की की तलाश है, लड़की को अच्छे लड़के की, मां बाप को बच्चों के भविष्य की तलाश है, जनता को अच्छे नेता की तलाश है, नेताओं को अच्छे कार्यकर्ता की | लिस्ट इतनी लंबी है कि सारी उम्र हम तलाशने में ही निकाल दें तो भी हमारी तलाश जारी ही रहती है | कभी पूरी ही नहीं हो पाती है | किसी को भी संतुष्टि मिल ही नहीं पाती है ? लेकिन यदि हम थोड़ा नजरिया बदल ले तलाशने की जगह हम यदि तराशने का कार्य करें तो कुछ हद तक हम इस तलाश की समस्या का हल ढूंढ सकते हैं | यह एक life changing idea है एक दूसरे को तराश कर हर ...