Kaise hogi jannnt nasib कैसे होगी जन्नत नसीब | जीवन को हथियारों से नहीं औजारों से जी कर देखो


बहनों भाइयो जीवन अमृत पर आपका स्वागत है हार्दिक अभिनन्दन है नमस्कार दोस्तों 


आज का हमारा टॉपिक है कैसे होगी जन्नंत नसीब ? कैसे मिलेगा स्वर्ग ? जीवन को  हथियारों से नहीं औजारों से जी कर देखो |   दोस्तों स्वर्ग या जन्नत में कौन  नहीं जाना चाहता ? कौन  नहीं चाहता की उसे मरने के बाद स्वर्ग नसीब हो ? परन्तु क्या कभी कभी आपने सोचा है कि  बिना मरे भी स्वर्ग का आनंद लिया जा सकता है  ?
यदि आप भी स्वर्ग और जन्नत का रास्ता ढूंढ  रहे है , जीते जी  स्वर्ग का  आनंद  लेना चाहते है ,मजा लेना चाहते है परन्तु  ले नहीं पा रहे है तो कन्फ्यूज मत होइये |  आपका इन्तजार बिल्कुल  खत्म हो चुका है | जन्नत के दरवाजे आपके लिए खुलने  जा रहे है | क्योकिं  हम आपको बताने जा रहे है स्वर्ग में जाने का रास्ता |  इस गोल्डन चांस को बिलकुल भी मिस मत कीजिये  | इस आर्टिकल को पूरा पढ़िये  क्योकिं इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद ही आप स्वर्ग की सीढ़ियों तक पहुंच पाएंगे | बहनो भाइयो यदि किसी से भी उसकी अंतिम इच्छा पूछी जाए तो वह  यही कहेगा की  बस किसी तरह  स्वर्ग मिल जाए या जन्नत नसीब हो जाए |  परन्तु मिलेगा कैसे  ये किसी को पता नहीं ? यह कोई नहीं जानता  और मरने के बाद स्वर्ग मिला या नर्क  ये आज तक किसी ने दोबारा धरती पर  आकर भी नहीं बताया जिससे हमे सच्चाई का पता चल सके |  तो फिर हम जानेंगे कैसे ? कैसे पता  करेंगें ?  परेशान मत होइए  उत्तर बहुत सिंपल है |  स्वर्ग की प्राप्ति के लिए हमे हथियार तथा औजार का फर्क  पता होना बहुत जरूरी है |  हथियार और औजार आखिर होते  क्या है यह जानना निहायत जरूरी है |  तो आइये सबसे पहले  जानते है क्या फर्क है हथियार और औजार में | 

क्या है  हथियार और औजार का फर्क


स्वर्ग और नर्क का सीधा संबंध होता है सुख और दुःख से  और हथियार और औजार का सीधा संबंध भी सुख और दुःख से ही होता है | सुख दुःख हर व्यक्ति के जीवन का हिस्सा होते है |   इसलिए जीवन जीने और स्वर्ग का आनंद लेने  के लिए हमे हथियार और औजार का अर्थ तथा फर्क  समझना जरूरी है | हथियार अशांति का प्रतीक है जबकि औजार शांति का  |  हथियारों से कभी भी किसी का भला नहीं हो सकता जबकि औजार किसी भी कार्य को आसान बनाने में मददगार होते हैं | इसीलिए  जीवन जीने के लिए हमे हथियारों का नहीं औजारों का प्रयोग करना   चाहिए ताकि हमारा जीवन आसान बन सके | औजारों के प्रयोग से आविष्कार का जन्म होता है | जबकि हथियारों के प्रयोग से हिंसा, नफरत ,अशांति, दुश्मनी पैदा होती है | जिस प्रकार कारपेंटर ,इलेक्ट्रिशियन ,मेकेनिक, मेसन अपने औजारों का सदुपयोग  कर हमारे जीवन को आसान बनाते है उसी प्रकार अपराधी, धोखेबाज ,लालची लोग हथियारों यानी बंदूक, तोप , तमंचे,गोला बारूद,  मिसाइल का दुरूपयोग कर लोगों  के जीवन को दुखी कर देते है | जो दुनिया के लिए बहुत ही खतरनाक हो जाते है | इन्ही से मिलते जुलते  कुछ खतरनाक हथियार हर व्यक्ति के पास होते है |  ये हथियार हमारे स्वर्ग या जन्नत के रास्ते में बहुत बड़ी बाधा होते है |   आइये इन खतरनाक बाधक हथियारो  के  बारे में भी जान लेते है |

https://images.app.goo.gl/NsMxdRLRPvJencVCA



 ये हैं हमारे जीवन जीने के खतरनाक हथियार  

 क्रोध ,गुस्सा ,  नफरत ,अहंकार , दुःख, हिंसा ,नकारात्मकता ,द्वेषता समय का कुप्रबंधन हमारे जीवन के प्रमुख हथियार हैं  | ये हथियार बहुत ही खतरनाक हथियार है  | इनमे से  कोई  ऐ.के. 47  का काम करता है ,कोई  मिसाइल का , अहंकार  परमाणु बम का काम करता है |  आपकी जानकारी के लिए बता देना उचित समझते है कि  जो व्यक्ति इनका प्रयोग करके जीवन जीना चाहते हैं वो  न खुद सुखी रह सकता   हैं न दूसरों  को सुखी रहने दे सकता  हैं | इसीलिए स्वर्ग या जन्नत के रास्ते उसके लिए खुल नहीं पाते है | अतः  मेरी सलाह पर गौर कीजिये | यदि जीते जी  स्वर्ग भोगना चाहते है या मरने के बाद स्वर्ग की कामना रखते है तो जीवन जीने के लिए कभी भी  इन खतरनाक हथियारों का प्रयोग बिल्कुल मत कीजिये   बल्कि इनको त्याग कर औजारों  का प्रयोग करना सीखिए |आइये जानते है जीवन को आसान बनाने के औजारों के बारे में |


https://images.app.goo.gl/MMbvSWJ2hYqHGt6h7

   ये हैं  हमारे जीवन को प्रसन्नता पूर्वक  जीने और आसान बनाने  के मुख्य औजार 


https://images.app.goo.gl/y1niHkpvgxweh1DVA

 विनम्रता ,  धैर्य , सहनशीलता , सकारत्मकता , लगन , मेहनत , इमानदारी, प्रेम, समय का प्रबंधन हमारे जीवन के मुख्य औजार हैं |  इनका उपयोग कर हम हमारे जीवन को सरल और आसान बना सकते हैं | यदि आपको औजारों का प्रयोग करना नहीं भी आता है तो घबराने की कोई बात नहीं है इन्हे सीखना भी बहुत ही आसान है  | बस इसके लिए आपको खुशमिजाज होना पड़ेगा प्रसन्नचित होना पड़ेगा |  क्योकि एक खुशमिजाज प्रसन्नचित  व्यक्ति इन औजारों का उपयोग बखूबी कर सकता है | इसीलिए जीवन को   हथियारों से नहीं औजारों से जी कर देखो |  कभी न कभी सफलता आपके कदम जरूर  चूमेगी |  जीवन में खुशियों का संचार होगा , सुख शांति मिलेगी, रिश्ते मजबूत होंगे, किस्मत बदल जाएगी , फिर  जन्नत  ही तो नसीब होगी |
https://images.app.goo.gl/GCDr1dqQctWcsQwT8

जो लोग अपने रिश्ते अच्छे रखेंगे ,अपना व्यवहार अच्छा रखेंगे, उनके लिए  स्वर्ग या जन्नत के दरवाजे खुले रहेंगे |  इसलिए  रिश्तेदारों, दोस्तों ,पड़ोसियों से अच्छा सलूक करना बहुत जरूरी है | यह  बात लगभग सभी धर्म ग्रंथो में बताई गई है |  इसलिए यदि स्वर्ग में जाना चाहते है,  जन्नत नसीब करना चाहते है तो जीवन के औजारों का सदुपयोग करें  हथियारों का दुरूपयोग नहीं |

जीवन को आसान बनाने या life से जुड़े अन्य विषयो पर  ब्लॉग पर लिखे इन आर्टिकल्स को जीवन में उतारें  ताकि समाज में बदलाव लाया जा सके और लोगों  के दुःख दर्द कम हो | धरती पर जन्नत का एहसास हो सके |


लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

best hindi movies list dilip kumar | दिलीप कुमार की फिल्मों के नाम | best hindi movies