हमे गलत फहमी है की समस्याएँ सिर्फ हमारे सामने खड़ी है समस्या हर व्यक्ति के सामने खड़ी है
जीवन में हर व्यक्ति को पग-पग पर परेशानी का सामना करना पड़ता है। हम सोचते हैं, समस्या परेशानी सिर्फ हमारे सामने ही है बाकी दुनिया सुख चैन से सो रही है।लेकिन ऐसा नहीं है, समस्या हर व्यक्ति के सामने खड़ी है। किसी के सामने आर्थिक समस्या है, किसी के सामने मानसिक समस्या है, किसी के सामने शारीरिक और किसी-किसी के सामने तो तीनों ही है | दुनिया में कहीं कोई चीज़ अपने आप में सम्पूर्ण नहीं होती ← clickto read कोई बेटे की समस्या से चिंतित है, कोई बेटी की पति ने पत्नी को टेंशन दे रखी है तो कहीं पत्नी ने पति को किसी घर में सास बहू की नहीं सुनती है तो किसी घर में बहु सास की नहीं बनती है कहीं दहेज देने की समस्या है, कहीं दहेज ना देने की, कोई पड़ोसी से परेशान है, कोई पड़ोसन से, कोई उधार मांगने वालों से परेशान है, तो कोई उधार लेने से, कोई रोज के रोने से परेशान है, तो कोई किसी के हंसने से दुखी है, किसी को मरने की फुर्सत नहीं है, किसी को जीने की, कोई काम ना मिलने से परेशानी में है, कोई काम मिलने से, किसी को देश की चिंता है, किसी को विदेश की, कोई अपने ...