कैसे बनाएँ अपने दिन को प्रेरणादायक


यदि आप अपने हर दिन को प्रेरित करना चाहतें हैं तो कुछ न कुछ काम प्रतिदिन ऐसे करने होंगे जिनसे आपका उत्साहवर्धन हो, आपका मान- सम्मान बढे, लोग आपकी तारीफ करें, आप पर गर्व करें ताकि आप ऊर्जावान बने रहें | आपका दिन खुशियों और प्रसन्नता से गुजरे |  

https://goo.gl/images/JJ1arV
 1. बुजुर्गों का ख्याल रखें उनसे प्रतिदिन आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें | 
2. किसी से गलती होने पर उसे गुस्से से नहीं बल्कि प्यार से समझाएं | 
3. अपशब्दों का प्रयोग बिलकुल नहीं करें | 

https://goo.gl/images/iXVv2F

4. किसी के मान- सम्मान को ठेस नहीं पहुंचने दें | 
5. पर्यावरण के प्रदूषण को रोकने में मदद करें | 
6. बिजली के उपकरणों का प्रयोग कम से कम करें आवश्यक होने पर ही बिजली का यूज़ करें | 
7 . पानी का दुरूपयोग नहीं करें बूँद- बूँद पानी बचाएं | 

https://goo.gl/images/3hVn9F
8. बेटियों और महिलाओं के प्रति लोगों की सोच बदलने का प्रयास करें | 
9. अपने घर- परिवार, आस- पड़ोस ,कार्यस्थल पर सुख शान्ति बनाए रखने में पूर्ण सहयोग करें | 
10. अपने आस- पास के वातावरण को स्वच्छ और साफ- सुथरा बनाये रखने का प्रयास करें | 
11. असहाय निशक्त और अस्वस्थ लोगों की हर संभव मदद करें | 
12. पैसों को यूज करें मिसयूज नहीं | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें