परिवार को स्वस्थ रखने के लिए तम्बाकू उत्पादों को निषेध करने का संकल्प लें
विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा 31 मई को तम्बाकू निषेध दिवस घोषित किया गया है | बीड़ी, सिगरेट, जर्दा ,गुटखे के सेवन से हो रही जान लेवा बीमारियों तथा इनके दुष्परिणामों से सावधान करने के लिए तम्बाकू निषेध दिवस मनाने की आवश्यकता महसूस की गई | इस दिवस पर लोगो को तम्बाकू का सेवन नहीं करने के बारे में जागरूक किया जाता है | तम्बाकू के सेवन से होने वाले मुँह के कैंसर दांतो व पेट की बीमारियों के बारे में बताया जाता है |
https://goo.gl/images/efDrqm
तम्बाकू उत्पाद का सेवन करने से मुँह के कैंसर के रोगियों के चित्र देख कर दिल दहल जाता है | बावजूद इसके लोग अपने शोक के लिए अपनी जान खतरे में डाल देते है | अपने परिवार को मुसीबत के दिन दिखा देते है | घातक बीमारी के कारण न जाने कितने लोग जान से हाथ धो बैठते है | तम्बाकू का सेवन परिवारों में आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानी का कारण तो बनता ही है कई बार बच्चे भी बड़ों की देखा देखी इस लत का शिकार हो जातें हैं |
https://goo.gl/images/2uBYcH
तम्बाकू की वजह से कई बार परिवारों की प्रतिष्ठा धूमिल हो जाती है | पुरुषों की इस लत की वजह से कई बार समाज में उनके बच्चों और स्त्रियों को लज्जित होना पड़ता है \ जिससे बच्चों व स्त्रियों में हीन भावना विकसित हो जाती है |
https://goo.gl/images/oTxzHu
पैसों की बर्बादी के कारण परिवारों में विवाद होना आम बात हो जाती है घर की सुख शांति और समृद्धि भंग हो जाती है आज विश्व स्वस्थ्य दिवस के अवसर पर अपने और परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखने हेतु परिवार में तम्बाकू उत्पादों को निषेध करें | परिवार की सुख समृद्धि के लिए यह एक लाभदायक कदम होगा |
बीड़ी सिगरेट और शराब
तन मन धन को करते ख़राब
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।