अमिताभ बच्चन के संघर्ष पूर्ण जीवन से ली जा सकती है प्रेरणा


Third party image reference
अमिताभ बच्चन फिल्म इतिहास के एक मात्र ऐसे अभिनेता रहे हैं | जिन्होंने एक आम आदमी की तरह संघर्ष पूर्ण जीवन जिया है | बावजूद इसके की वे हर क्षेत्र में बचपन से मजबूत रहे हैं | 

Third party image reference
पिता हरिवंश राय बच्चन प्रसिद्द कवि रहे हैं | पर्व प्रधानमंत्री स्व ० राजीव गाँधी उनके मित्र रहे हैं | वह खुद सांसद रह चुके हैं | पारिवारिक पृष्ठ भूमि अच्छी रही है | राजनीति में पकड़ रही उसके बावजूद उन्हें जीवन भर संघर्ष करना पड़ा | 

Third party image reference
फिल्मो में आने के लिए भी उन्हें कठिन संघर्ष करना पड़ा | फिल्मों में सफल होने के बाद उनका पारिवारिक जीवन अभिनेत्री रेखा के साथ उनके रिश्तों की वजह से काफी उलझन में रहा | राजनीति में हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे कद्दावर नेता को मात देकर सफलता प्राप्त की | लेकिन राजनीती भी उन्हें रास नहीं आई|

Third party image reference
कुली फिल्म के दौरान हुई दुर्घटना में मौत को मात देकर अपने संघर्षशील जीवन में एक अध्याय और जुड़वाया | उसके बाद उनकी कंपनी के. बी. सी. के घाटे में जाने से उन्हें आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ा | 

Third party image reference
अमिताभ बच्चन ने बागबान , शोले , कालिया , जंजीर , सिलसिला , आन्नद , डॉन , लावारिस , त्रिशूल , दीवार , पिंक , पीकू , पा मुकद्दर का सिकंदर जैसी सफल फिल्मे दी है | अमिताभ बच्चन आर्थिक , मानसिक और शारीरिक तनाव झेलकर भी आज तक एक सफल अभिनेता के रूप में स्थापित है | उम्र के इस पड़ाव में यह एक प्रेरणादायक मिसाल है |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें