कोशिश करने  वालों की हार  नहीं होती चीटियां हमे हमेशा यही सन्देश देती हैं |  चीटियां न जाने कितनी बार दीवार पर चढ़ती है और गिरती है लेकिन  कभी हार नहीं मानती |  बार- बार कोशिश करते रहने से ही सफलता मिलती है ये सीख हमें  चीटियों के जीवन  से ही मिलती है |
  चीटियों के जीवन से  हम अनुशासन में रहना सीख सकते हैं |  इतने बड़े समूह में भी चीटियां लाइन बनाकर चलती हैं |  हम इंसानो से चीटियां बेहतर है  इतनी संख्या में होकर भी अनुशासित रहती है |  बड़े वजन  को चीटियां एक दूसरे की सहायता से मिलजुल कर एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाती देखी जा सकती है |

इससे हम मिलजुल  कर रहना , एक दूसरे की मदद करना सीख सकते है |   नैतिकता सीख सकते हैं आत्म विश्वास सीख सकते हैं अनुशासन सीख सकते हैं लगातार चलते रहना सीखा सकते मेहनत के मामले में चीटियों से कोई मुकाबला नहीं किया जा सकता  |
जिस तरह का सामाजिक जीवन चीटियां जीती है यदि हम भी उनका अनुसरण करें तो निश्चित रूप से सफलता की सीढ़ियां चढ़  सकते हैं | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें