आसमान छूने की ललक पहुँचा सकती है पाताल में

हर व्यक्ति  आसमान छूना चाहता है आसमान छूने की इस ललक में  कई लोग  पाताल  में पहुँच जातें हैं ऊंचा उठना उड़ान भरने की इच्छा रखना बुरा नहीं है लेकिन यदि हम ऊपर उठने की चाह  में नीचे गिर जाते हैं तो हमे वापस उठना भी सीखना चाहिए असफल वो नहीं होता जो गिर जाता है असफल वो होता है जो गिरने के बाद उठने से इंकार कर देता है यदि आसमान को नहीं छू सके उसके रहस्यों को नहीं जान सके तो पातल  के रहस्यों को भी जाना जा सकता है |
https://goo.gl/images/v6DJgh

उसकी गहराइयों को भी  नापा जा सकता है रहस्य तो हर जगह मौजूद है कहने का अर्थ यह है की यदि हम किसी कारण वश लक्ष्य प्राप्ति में असफल रहते हैं तो इसका अर्थ यह नही है की हममे कोई योग्यता ही नहीं है एक या दो बार की असफलता किसी भी व्यक्ति का सम्पूर्ण आंकलन करने के लिए पर्याप्त नहीं है क्योंकि सफलता भी बिना असफलता के प्राप्त नहीं की जा सकती|
https://goo.gl/images/R1J1hd

 जिस सत्य  की खोज में मनुष्य अपना सारा जीवन गुजर देता है उस सत्य को वो जीवन भर में भी प्राप्त नहीं कर पाता है कारण  सिर्फ असफलता का डर  है जो असफल होने के डर से सच्चाई का ज्ञान होने से रोके हुए है असल में सच्चाई का ज्ञान करने के लिए कई बार गलतियां करनी पड़ती है और उन गलतियों से सीख लेकर उनमे सुधार करके सफलता की और कदम बढ़ाया जाता है और सुधार करने पर ही सच्चाई सामने आती है |
https://goo.gl/images/PyLyoD

इसलिए गलती होने या असफल होने से घबराये नहीं बल्कि  असफलता के कारणों   को समझें उनमे सुधार करने का प्रयास करें सत्य की खोज करने का सबसे  आसान तरीका यही है क्योंकि हम सिर्फ कही सुनी बातों पे विश्वास नहीं कर पाते हैं जब तक हम पर नहीं बीतती तब तक हम  सच्चाई स्वीकार नहीं कर पाते हैं  जैसे ही हम पर बीतती है हमे सही  और गलत का आभास होता है यही सत्य की खोज है सत्य की खोज के लिए असफलता के डर को मन से निकाले नकारात्मक विचारों को सकारातमक बनाने का हर संभव प्रयास करें तब कहीं जाकर सत्य की खोज का मार्ग प्रशस्त होगा | आसमान छूने की ललक पहुँचा सकती है पाताल में 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है