दुनिया में आज पैसा इस कदर हावी हो चुका है की किसी भी बात का सही और गलत होने का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया है | पैसों की वजह से कब कोई ईमानदार व्यक्ति बेईमान साबित हो जाये पता नहीं | कब कोई बेईमान अपने आप को ईमानदार साबित कर दे कहा नहीं जा सकता | इसी असमंजस की वजह से हर कोई पैसा बटोर लेना चाहता है | हर कोई गलत फहमी में है की कब मुसीबत आ पड़े और हम उस मुसीबत का हल पैसों से निकाले | लोंग इल
 |
| https://images.app.goo.gl/pMQi9YXPxVCKxr1g7 |
यही हमारी गलत धारणा बन गयी है हम हर मुसीबत के हल पैसे से निकालना चाहते हैं | हमारे इसी स्वार्थ और लालच की वजह से नियमों कानूनों को ताक पर रखकर भी पैसा कमाने का जुगाड़ ढूंढते हैं | किसी को भी धोखे में रखकर नुकसान पहुंचाकर भी पैसा कमाने के लिए तैयार हो जाते हैं | पैसे के लेन देन में हम मरने मारने पर उतारू हो जाते हैं | पैसा कमाने की इसी चाह में घर की सुख शांति को दाँव पर लगा देते हैं |
 |
| https://images.app.goo.gl/z6Kk5SGmD6TDFjkJ9 |
पैसे की चाह हर व्यक्ति रखता है लेकिन कितने लोग हैं जो पैसों से खुशहाल ज़िंदगी जी पाते हैं सारा जीवन भागते दौड़ते कमाते हैं और हर पल अपने आप को उसी पैसे की वजह से मुसीबत में घिरा पाते हैं | इसलिए पैसा कमाए अवश्य परन्तु उसका सदुपयोग भी करना सीखे | पैसों की वजह से अनावश्यक दुश्मनी मोल नहीं ले तनाव नहीं ले स्वास्थ्य को प्रभावित नहीं होने दें | पैसा होने का घमंड नहीं करेंऔर न ही पैसा न होने की वजह से अपने आप को हीन महसूस करें | अमीर बनने के लिए कोई शॉर्टकट नहीं अपनाए | अमीर लोगअपना फर्ज समझ कर गरीबों की हर संभव मदद करें | गरीब लोग ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन महनत धैर्य और लगन से करें | इतिहास इस बात का गवाह है कई गरीब लोग ईमानदारी और महनत के दम पर अमीर बने है | अमीरी और गरीबी के इस असमंजस को ख़त्म कर तनाव मुक्त होकर जीवन का परम आनंद प्राप्त किया जा सकता है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।