हमारे 'मन' को हमारे दिल को देखने के लिए हमारे पास क्या साधन है ?

आईना वह शख्स है,जो हमें हमारा अक्क्ष दिखाता है, प्रतिरूप दिखाता है, चेहरा दिखाता है, प्रतिबिंब दिखाता है| यानी हमारे चेहरे के ऊपरी भागों को दिखाता है| जिन्हें हम अपनी आंखों से नहीं देख पाते हैं| यदि हमें हमारे शरीर के अंदर के भाग देखने हैं तो वह हम एक्स-रे द्वारा देख सकते हैं| और उसके द्वारा हम डॉक्टर की सलाह से पता लगा सकते हैं| हमारा कौन सा अंग सही तरीके से काम कर रहा है, कौन सा काम नहीं कर रहा है| शरीर में कहां परेशानी है? क्या बीमारी है? आईना हमें चेहरे के बारे में सूचित करता है| हमारे चेहरे की बनावट दिखाता है| हमारे चेहरे की सुंदरता, भद्दापन, दर्शाता है| और हम ख़ुद आईना देखकर अपने चेहरे को सुंदर से सुंदर बनाने का प्रयत्न करते हैं| हमारे चेहरे के ऊपरी भाग को हम आईने के द्वारा देख सकते है और शरीर के अंदरूनी भागों को हम एक्सरे मशीन से देख सकते है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है हमारे 'मन' को हमारे दिल को देखने के लिए हमारे पास क्या साधन है जी हाँ हम खुद भी अपने मन की परख ठीक तरह से नहीं कर सकते हमारे मन को या तो भगवान परख सकता हैं या फिर हमारा कोई हितेष |
https://images.app.goo.gl/ijCJ3Qf5yvRVAxoA6

भगवान हमें बार-बार घटनाओं के माध्यम से बताता है सूचना देता है लेकिन हम समझ नहीं पाते हैं| हम खुद हमारे मन को देख सकते हैं लेकिन सामाजिक रीति रिवाजों, अंधविश्वासों, खोखले संस्कारों,(संस्कारों और खोखले संस्कारो में फर्क है ) हमारी जिद, कुंठा, एक दूसरे के प्रति अविश्वास, परंपराएं, समय का कूप्रबंधन रूपी काँटों ने हमारे दिल को घायल कर दिया है| या फिर इन कांटो के बीच हमने हमारे मन को उलझा दिया है यही वजह है कि ना तो हम हमारे दिल की सुन पाते हैं| ना दिल की कर पाते हैं ना दूसरों को सुन पाते हैं न सुना पाते हैं ऐसी स्थिति में जब दिल की सुन नहीं पाए , कर नहीं पाए, देख नहीं पाए, तब हमें हमारे दिल को चेक करना आवश्यक है, और इसके लिए दिल के डॉक्टर की सलाह आवश्यक नहीं है क्योंकि डॉक्टर सिर्फ यह बता सकता है क्या आपका दिल काम कर रहा है या नहीं| आपके दिल में क्या है? यह डॉक्टर कभी नहीं बता सकता| आपके दिल में जो चल रहा है वह या तो सिर्फ भगवान जानता है या आपका कोई परम हितैषी |
https://images.app.goo.gl/VSjhsukXApUt1UwP6


भगवान आपको घटनाओं के माध्यम से सावधान करते हैं बार-बार बताते हैं लेकिन हम उसे समझ नहीं पाते हैं इसलिए आपके दिल और मन के बारे में यदि कोई सही इलाज कर सकता है तो वह , वह व्यक्ति है जो आपको बार-बार सावधान कर रहा है| जो आपको मांगने पर सलाह दे रहा है| ( बिना मांगे सलाह देने वाले बहुत मिल जाएंगे) जो आपकी खुशी चाहता है, जिससे आप दिल खोलकर अपनी बात कह सकते हैं, जिस पर आप अटूट विश्वास कर सकते हैं, जो आपका बुरा नहीं सोच सकता है| लेकिन इतनी सारी खूबियों वाला इंसान लालटेन लेकर ढूंढने से भी मिलना मुश्किल है
https://images.app.goo.gl/PzgXbybDr2djcteAA



पड़ गए ना संकट में | ऐसा व्यक्ति ढूंढ पाना वास्तव में बहुत मुश्किल है संशय इसी बात का है | क्योंकि हर व्यक्ति को ऐसे ही व्यक्ति की तलाश होती है | दिल की जो बीमारी आपको है वही दूसरों को भी है वह भी आपकी तरह अपने दिल के डॉक्टर को ढूंढ रहा है और ऐसा नहीं है कि ऐसे व्यक्ति हैं नहीं| ढूंढकर देखिए ऐसे व्यक्ति आपके रिश्तों में, आपके दोस्तों में मिल जाएंगे फर्क सिर्फ इतना है कि हम झिझक महसूस करते है अपने मन को घायल किए बैठे हैं कांटों में उलझाए हुए बैठे हैं| गुलाब को देखिये कांटो के बीच खिलता है और जब कांटो से निकलता है तो लोगों में खुशबू बिखेर कर दिलों को खिला देता है और कमल हमेशा कीचड़ में खिला करता हे| अपने मन के जालों को साफ़ करें अहम् और वहम को त्यागकर पूर्वाग्रहों से बहार निकले | दुनिया में आज ऐसे बहुत लोग है जो अपने मन की बात किसी से नहीं कह पाते है और अपने मन को बोझिल किये हुए है | ढूंढ निकालिये ऐसे लोगो को जिनसे आप अपने मन की बात कह कर अपना मन हल्का कर सके और वह आप से उसके मन की बात कह सके | जब दो लोगो के मन हल्के होंगे तो न जाने कितनी समस्याओं के समाधान निकलेंगे दुनिया हल्की और बहुत सुंदर दिखने लगेगी | |


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है