बारिश को हम रोक तो नहीं सकते लेकिन बचने के लिए हम छतरी का उपयोग कर सकते है

यदि आपके पास जीवन जीने की कला है तो आप मुसीबतों  अभाओ  में भी प्रसन्नता पूर्वक आसानी से जी लेंगे | यदि आपको जीवन जीना ही नहीं आता तो आप सुख सुविधाओं के होते हुए भी अपने आप को दुखी करते रहेंगे जीवन का आनंद नहीं ले पाएंगे | आज अधिकतर लोग जीवन को समझे बिना इसे जी रहे है | यही वजह है की छोटी छोटी बातो में हताश हो जाते है निराश हो जाते है | लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते है | दूसरो को दोष देते रहते है | जीवन जीने का सबसे बड़ा हथियार होता है |
https://images.app.goo.gl/SwyPSGKk8XsUEQTU7

 आपकी सोच यदि आपकी सोच पॉजिटिव  है यानी आप कितनी भी परेशानी आ जाये कितनी भी बड़ी बात हो जाये उसे हेंडल करने के लिए पॉजेटिव  सोचते है तो आपके पास समस्याओं  को हल करने के कई  विकल्प होंगे और उनमे से  कोई न कोई समाधान आप अवश्य निकल लेंगे | और आप प्रसन्नता पूर्वक आगे का जीवन जारी रखेंगे |
https://images.app.goo.gl/AVwZShA2yJJ5hGsZ8

 यदि आप नेगेटिव सोच रखते है तो आपके पास समस्याओ को हल करने के विकल्प ही नहीं होंगे क्योंकि आपकी नकारात्मक सोच  उस  एक ही पहलू की तरफ ध्यान आकर्षित करेगी जो  आपने सोच रखा है | नेगेटिविटी आपको अन्य विकल्पों को सोचने के नजदीक ही नहीं जाने देगी | सही और गलत में उलझ कर आप चौराहे पर ही खड़े रहेंगे | समस्याओं  के हल नहीं निकल पाएंगे |  अपने जीवन को  रोक कर जीवन भर  दुखी होते रहेंगे |

https://images.app.goo.gl/Eu2MSja2pa5fTHTR6



 याद रखें जीवन में परेशानियाँ  समस्याऐ कभी ख़त्म नहीं होंगी जिस तरह समय को हम रोक नहीं सकते उसी तरह समस्याओं  को हम आने से नहीं रोक सकते इनका हल निकल कर हम इन्हे इन्हे काम ही कर सकते है |  जिस तरह बारिश को हम रोक  तो नहीं सकते लेकिन बचने के लिए  हम छतरी का उपयोग कर सकते  है | गर्मी को पड़ने से हम रोक नहीं सकते परन्तु पंखे कूलर ऐसी का यूज कर उसे काम कर सकते है राहत पा  सकते है सर्दी के मौसम में हम गरम  कपड़ो का उपयोग करके ही सर्दी से राहत पाते है तो फिर क्यों हम समस्याओं  परेशनियो के विकल्प नहीं खोज पाते है | सीधी सी बात है हम पोजेटिव सोचते ही नहीं है यदि हम पोजेटिव सोचे तो ऐसी कोई समस्या नहीं है जिसके हल नहीं निकले जा सके |
https://images.app.goo.gl/5mYw4bkF5vwZs6ww6
लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है