यदि आप भी जीवन साथी के रूप में जॉब वाली लड़की को प्राथमिकता देते है तो इसे अवश्य पढ़े

 जीवन साथी के चुनाव की जब  बात आती है तो  कई  बातो को ध्यान में रखते हुए जीवन साथी  का चयन किया जाता है | यदि लड़के के लिए लड़की का चुनाव करना हो  खास कर रंग रूप हाइट हेल्थ पढ़ाई  लिखाई घर गृहस्थी के काम काज आज कल तो लड़की यदि जॉब में है तो सोने पर सुहागा महंगाई को देखते हुए घर गृहस्थी चलना आसान काम नहीं रहा आधुनिक जीवन शैली में हमारी आवश्यकताये इस कदर बड़  गई है की  पति पत्नि दोनों की कमाई भी कम पड़ने लगी है परिवार वाले भी जॉब करने वाली लड़की को प्राथमिकता देते है  आज कल लड़कियाँ भी चाहती है की खुद आत्मनिर्भर   बने और परिवार की तरक्की में उनका भी योगदान हो |
https://images.app.goo.gl/pMDwGhsky4jWCREF7

 गलत भी नहीं है लेकिन  समस्या तब आती है जब पारिवारिक रिश्तो में अहम टकराते है जब लड़की जब जॉब  करती है तो परिवार के लोगो की जिम्मेदारी बनती है की घर के काम काज में उसका हाथ बँटाये उसकी परेशानियो को भी समझे  परन्तु ऐसा बहुत कम सम्भव हो पाता  है अक्सर जब लड़की जॉब करती  है तो  गृहस्थी के काम काज को लेकर परिवार में गृह  क्लेश शुरू हो जाते है फिर या तो लड़की को जॉब  छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ता है या    परिवार वालो को सास बहू  के और पति  पत्नि  के झगड़ो को निपटना पड़ता है जो परिवार की सुख शांति को आये दिन भंग करते  है |
https://images.app.goo.gl/kCxhs4CXaoQQgVZk9

 परन्तु यदि समझदारी से काम लिया जाये तो न जॉब छोड़ने की जरूरत पड़े ना  घर की सुख शांति प्रभावित हो बस जरूरी  है अहम वहम को छोड़ना जरूरी है रिश्तो को अपनाना जरूरी है हौसला अफजाई करना जरूरी है एक दूसरे को मान सम्मान देना जरूरी है सास बहू  के रिश्तों  में मधुरता बनाये रखना जरूरी है पति   पत्नि के बीच  तालमेल होना |  आज लड़कियाँ  पढ़  लिख कर अपनी योग्यता  चाहती है यदि उसमे ससुराल वालो सहयोग  उन्हें मिले तो  वो भी परिवार की आय बड़ा कर परिवार की खुशहाली में योगदान देना चाहती है अपने आप को तथा परिवार को खुश रखना चाहती है आवश्यकता है प्यार मोहब्बत के साथ-साथ हौसला बढ़ाने की  |
https://images.app.goo.gl/PBjgPer6HYoPncce7

वहीं  लड़कियों को भी चाहिए की यदि उन्हें ऐसा जीवन साथी मिल रहा है जो उन्हें योग्यता साबित करने में सहयोग प्रदान करना चाहता है  तो ऐसे परिवार में  आवश्यकता पड़ने पर तालमेल बैठाने का भरसक प्रयास करें  शादी विवाह दो आत्माओं  के साथ साथ दो परिवारों का भी मिलान है जिसमे न जाने कितने रिश्ते जुड़े होते है हर रिस्तेदार की यही कामना होती है की शादी के बाद लड़का लड़की खुश रहे तथा परिवार की सुख शांति बनी रहे  साथी के रूप में ऐसे साथी   चयन करें जो परिवार को निभा कर चल सके अभवो में जीवन जी सके पारिवारिक समस्याओं को  बिना तनाव  के  हेंडल कर सके  |
https://images.app.goo.gl/ufbJEZ1Q5LArokEY7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें