जीवन में कई समस्याएं ऐसी होती है जिनके कोई समाधान नहीं होतें हैं | क्योंकि वो समस्याएं होती ही नहीं हैं | हम उन्हें बेवजह समस्याएँ मन लेते हैं | ज़रा सोचिये जो समस्याए है ही नहीं उनके समाधान कैसे निकले जा सकते हैं ? फिर भी लोग उनके समाधान खोजने में पूरी ज़िन्दगी लगा देतें हैं |
 |
| https://images.app.goo.gl/9zBDK3iiYoU8YRps5 |
कुछ समस्याएं मौसम कि तरह होती हैं | मौसम बदलने से कई बार हम परेशान होते रहते हैं | गर्मी के
मौसम में गर्मी नहीं पड़े तो परेशान होते हैं | ज़्यादा गर्मी पड़े तो परेशान, बरसात नहीं हो तो परेशान, बरसात हो जाये तो और ज़्यादा परेशान हो जाते हैं | यही स्थिति सर्दी की है सर्दी नहीं पड़ती है तो गर्मी से परेशान रहते है ज्योही सर्दी पड़ती है वो बर्दाश्त नहीं हो पाती है
 |
| https://images.app.goo.gl/FaqBwAVT7yxz3QtR7 |
जीवन में भी अक्सर लोगोँ को समस्याएं हो तो परेशानी होती है और न हो तो परेशानी जो समस्याएं नहीं हैं उनके समाधान पहले से ढूंढ लेते हैं जो समस्या है वो दिखती नहीं हैं जिस चीज़ पर पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं है उस पर व्यर्थ पैसा खर्च कर देतें हैं जिस पर पैसा खर्च करने की आवश्यकता है उस में कंजूसी करते हैं सुख प्राप्ति के लिए निकलते हैं तो दुःख साथ ले आते हैं जहाँ दुखों को छोड़ना होता है वहां सुखों को छोड़ आते हैं
 |
| https://images.app.goo.gl/Mzaa7Wi5F4NAsY2q6 |
गलतियां खुद करते हैं दोष दूसरों को देते हैं इन्ही स्वाभाविक क्रियाओं की वजह से हम अपने आप को दुखी करते रहतें हैं हमे इस तरह दुखी देखकर दूसरे भी दुखी हो जाते हैं और तब चारों तरफ दुःख का साम्राज्य हो जाता है ख़ुशी प्रसन्नता और उत्साह दूर दूर तक नज़र नहीं आता है रोज़मर्रा की छोटी छोटी बातें जो हर परिवार में होती है हर घर ग्रहस्थी में होती है आम जीवन में होती है उनसे दुखी होने की बजाये उनमे आनन्द खोजेें जब आप आनंदित होंगे तो परेशानियाँ स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी |दुःख खुद दुखी हो कर भाग जाएंगे यदि आनंद नहीं खोजोगे तो दुःख हावी हो जाएंगे दुखो के हावी होने की मुख्य वजह यही है |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
यदि आपको हमारा लेख पसन्द आया हो तो like करें और अपने सुझाव लिखें और अनर्गल comment न करें।
यदि आप सामाजिक विषयों पर कोई लेख चाहते हैं तो हमें जरुर बतायें।