Success Mantra नीचे से ऊपर उठना | Life Mantra पानी तथा जीवन हो मीठा और शीतल

 inspirational article manvta bada dharm

 मानवता सबसे बड़ा धर्म है 

 मानवता सबसे बड़ा धर्म है  लेकिन आज मानवता  रसातल में जा रही है  | नदी   का पानी ऊपर से नीचे की  तरफ आता है | नीचे  आते- आते उसमे गंदगी शामिल हो जाती है जो उसे मैला कर देती है  |  इसके विपरीत कुँए   का पानी नीचे से ऊपर की तरफ आता है इसलिए मीठा होता है | लोग  नदियों के पानी की तरह ऊपर से नीचे आ रहे है |  इसलिए  नदी के पानी  की तरह मैले  होते जा रहे हैं | यही  वजह है की धर्मों  की अंधभक्ति  में मानवता  बड़ा धर्म डायनासॉर की तरह विलुप्त होने के कगार पर है | यदि मावता जैसा धर्म लुप्त हो गया तो बाकि सभी धर्मों   का वजूद खत्म  हो जायेगा क्योंकि  यह शायद बहुत कम लोग जानते है की सभी धर्मों  का मूल सार तो मानवता ही है धर्म के जितने भी ठेकेदार  जो बिना मानवता दिखाए धार्मिक संस्थाए चला रहे है उनके लिए यह बात जानना निहायत आवश्यक है  |  


https://images.app.goo.gl/TN97KUXKQCP6gP5s9
हम यांत्रिक और रासायनिक उपायों का सहारा लेने लगे है

 आज  न कोई ऊपर उठना चाहता है न कोई ऊपर उठने देना चाहता हैं |  यही वजह है की आज  जिस  कुओं के मीठे शुध्द  पानी की तलाश हम कर रहे हैं वो मीठा पानी हमे नहीं मिल पा रहा है |  हम पानी को मीठा  बनाने के लिए यांत्रिक और रासायनिक उपायों पर निर्भर  हो चुके हैं |  उसी प्रकार  जीवन को मीठा बनाने के लिए भी हम यांत्रिक और रासायनिक उपायों का सहारा लेने लगे है | इन यांत्रिक और रासायनिक उपायों को अंजाम देने के लिए हम सबसे बड़े मानवीय धर्म की बली  देने से भी नहीं  चूक रहे है | 




  Success Mantra  पानी तथा  जीवन हो मीठा और  शीतल  

 यह तो हम जानते है की पानी और जीवन दोनों का मीठा और शीतल होना बहुत ही जरूरी है |  इसलिए हम  पानी को शुध्द करने के उपाय ढूंढ़ने लगे है | जिस प्रकार हम पानी को शुध्द करने के उपाय ढूंढ रहे है ठीक उसी   प्रकार हमे अपने जीवन को शुध्द करने के उपाय ढूढ़ना भी जरूरी है  |

https://images.app.goo.gl/KNcK4NtYh8uQaN7k9


   Success Mantra नीचे से ऊपर उठना  बहुत जरूरी है  


प्राकृतिक उपाय विनम्रता, मानवता ,भावनाएं, एहसास लुप्त होते जा रहे हैं जीवन में   ऊपर उठने और उठाने  के लिए  नीचे से ऊपर उठना  बहुत जरूरी है |  तब ही हम शुध्द रह पाएंगे |  वरना ऊपर से नीचे  आते- आते तो न जाने कितने लोग अपनी गंदगी भी हम में डाल  कर हमे मैला कर ही रहे है  | और हम रोज नहा धो कर साफ सुथरे धुले हुए कपड़े पहन कर neat and clean  दिखने की गलत फहमी पाले हुए है |जीवन जीना  चाहते है  तो क्रोध, कुंठा, द्वेषता, अहंकार छोड़ कर विनम्र बने मीठा बोले मन को शीतल रखे  सफलता पाना चाहते है तो नीचे से ऊपर उठना  बहुत जरूरी है

                              Life Mantra        पानी तथा जीवन हो मीठा और शीतल   

                             Success Mantra    नीचे से ऊपर उठना  बहुत जरूरी है  




लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें