सफल पारिवारिक जीवन के 10 सर्वश्रेष्ठ सुविचार | motivational quotes | jeevan mantra |

            सफल   पारिवारिक जीवन के 10 सर्वश्रेष्ठ सुविचार  

                motivational quotes  jeevan mantra  


आज हर व्यक्ति समाज में नैतिक गिरावट महसूस कर रहा है |  सामाजिक गिरावट महसूस कर रहा है |पारिवारिक गिरावट महसूस  कर रहा है  |  बातें सभी बड़ी- बड़ी कर लेते है परन्तु जब नैतिकता के पतन के मुख्य कारण सामने आते   है, उन पर चर्चा करने की बारी आती है तो  हर व्यक्ति किसी न किसी तरह से उस चर्चा में शामिल होने से बचना चाहता है |  कारण यह नहीं है कि  समय की कमी है बल्कि कारण यह होता है कि उसे पता है कि  कहीं  न कहीं  वह खुद भी नैतिकता  के पतन के कारणो के लिए जिम्मेदार है  | चाहे कोई  इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं करे |   हम में से अधिकतर लोग दिन भर में कोई न कोई काम ऐसा कर ही देते है जो अमानवीय होता है, निंदनीय होता है ,समाज हित  में नहीं होता है |पारिवारिक हित  में नहीं होता  होता है   परन्तु इसे मानने  के लिए कोई तैयार नहीं होता है |आज हम आपके  लिए  लाये हैं  सफल पारिवारिक जीवन के  10 सर्वश्रेष्ठ सुविचार quotes इन्हे आजमाकर जीवन को सरल, आसान बनाया है| ये family  quotes सामाजिक और पारिवारिक गिरावट को दूर करने में jeevan mantra  का काम करेंगे|  ये कुछ साधारण बातें  है  जिनमे से कुछ न कुछ हमारी दिनचर्या में शामिल हो ही जाते  है |  परन्तु हम उन्हें नजरंदाज कर जाते है  |  यही वजह सामाजिक और नैतिक गिरावट बन जाती है | कुछ ऐसी  ही दैनिक जीवन की बातें, जिन्हे हम चाहे तो   सफल   पारिवारिक जीवन के 10 सर्वश्रेष्ठ  सुविचार में बदल सकते है  बहुत आसान है | आवश्यकता है थोड़ा सा अमल करने  की
https://images.app.goo.gl/NmPonDS3ys2TWXRH9

 1- पैसा कमाने की अंधी दौड़ ना  लगाएं  |
    quotes सुविचार 

 धन को एकत्रित करना सहज है ,लेकिन संस्कारो को एकत्रित करना कठिन है |
 धन को लूटा जा सकता है, लेकिन संस्कारो के लिए समर्पित होना पड़ता है  |


 2 बुजुर्गो के मान सम्मान को ठेस ना  पहुँचाना  | 

झुकने का अर्थ यह कदापि नहीं होता है कि आप ने अपना सम्मान खो  दिया
हर कीमती वस्तु को उठाने के लिए झुकना ही पड़ता है
भले ही वो बुजुर्गो का आशीर्वाद ही क्यों ना हो | 

 3 स्त्रियों के सम्मान का ध्यान  रखना  | 

उस परिवार, उस घर, उस समाज,उस देश
 की तरक्की तब तक सम्भव नहीं है साहब
जहाँ लड़ाई दो मर्दों की हो और गाली माँ बहन को दी जाती हो | 

 4 नशीले पदार्थो का सेवन ना  करना  |

motivational quotes

बीड़ी, सिगरेट, ड्रग्स,, शराब
तन, मन, धन को करते खराब |


 5 नफरत, द्वेषता ,कुंठा पाल कर ना  रखना  | 

नफरत कुंठा द्वेषता पालने  का सही अर्थ है
 आप अपने खिलाफ काम कर रहे है |
https://images.app.goo.gl/22ci1bcec4AFqgDD7

  6  विनम्रता ,अहिंसा के सिद्वान्तो  को अमल में  लाना | 

दो हाथ से हम ज्यादा से ज्यादा  10 -20 लोगों को मार सकते है
परन्तु दो हाथ जोड़कर हजारों - लाखों  लोगों  का दिल जीत  सकते है |  

  7 पर्यावरण के प्रति सावधानी  बरतना | 

  jeevan mantra

 कोविड - 19  भी डूबते का सहारा है
2000  वर्षों से बिगड़े पर्यावरण को 2 माह में सुधारा है |

  8 शिक्षा का व्यवसायीकरण होना  | 

व्यवसाय से जुडी चीज हमेशा स्वार्थ और लालच पर टिकी  होती है
जिसका उद्देश्य कभी सामाजिक और पारिवारिक  नहीं हो सकता
शिक्षा का उद्देश्य समाज का निर्माण करना होता है
जो इस व्यापारिक शिक्षा से संभव नहीं है |

   9  स्वतंत्रता का दुरूपयोग ना  करना

स्वतंत्रता का सदुपयोग आजादी का असली स्वाद है
इसका दुरूपयोग चाहे स्त्री करे या पुरुष, परिवार और समाज का सबसे बड़ा  विवाद है |

10 अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए कानूनों का दुरपयोग ना  करना |

 कानूनों का दुरूपयोग नए - नए कानूनों की धाराएं  जुड़वाता है
  कानूनों का सदुपयोग जीवन को आसान बनता है | 

सफल  पारिवारिक जीवन के 10 सर्वश्रेष्ठ  सुविचार  motivational quotes  jeevan mantra क्या इन्हे  जीवन में उतारने की   आवश्यकता है ? यदि हाँ तो उतारिये  रोका किसने है |   जीवन  थोड़ा सरल और आसान बना   लीजिये  और यदि आपका उत्तर ना में है तो हमे इस नाराजगी का कारण जरूर comment  करके बताये हम आपकी नाराजगी दूर करने का प्रयास जरूर करेंगे | 

लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है