tention free life tips in hindi | Motivational artical for stress free life तनाव मुक्त जीवन

tention free life tips in hindi | Motivational artical 

for stress free life तनाव मुक्त जीवन


आज हर व्यक्ति मानसिक शांति के उपाय ढूंढ रहा है | तनाव मुक्त जीवन जीना चाहता है | टेंशन दूर करने के मंत्र ढूंढ  रहा है | इससे यह तो साफ जाहिर है की  जीवन में तनाव ने अपनी गहरी पेठ  बना ली है जो उसे और भी ज्यादा परेशान कर रही है | और इसी वजह से मनुष्य फिजूल की समस्याएं ,परेशानियाँ  मोल लेता रहता है |

 वास्तव में हम यह नहीं समझ पा रहे है कि  यह तनाव है क्या ?तनाव कैसे होता है ? तनाव  होता क्यों है ? इसलिए पहले इसे समझना बहुत जरूरी है |   तनाव का मुख्य कारण समस्याएं, परेशानियाँ नहीं है, बल्कि तनाव का प्रमुख कारण लोगो का अपना स्वभाव है जो तनाव का कारण बन कर समस्याओ के हल नहीं निकालने देता है  |

 यदि आप घर परिवार पास पड़ोस  समाज की घटनाओं  पर गौर करेंगे  तो तनाव की मुख्य वजह तक बहुत आसानी से पहुँच  पाएंगे  विनम्रता , सहनशीलता का अभाव, क्रोध और कुंठा का स्वभाव मनुष्य को जिन्दा लाश बना कर रख देते है |  यही अधिकतर लोगों के  तनाव का मुख्य कारण होता है |

  यही वजह है की आज अधिकतर लोग जीवन तो जी रहे है परन्तु जिन्दा लाश बन कर |   कोई खुद  जिन्दा लाश बन कर घूम रहा है तो कोई किसी के द्वारा बना हुआ है |  रिश्तो की डोर कमजोर हो चुकी है,  समय का लोगो के पास आभाव हो चुका है |

 हर इंसान चकरी की तरह घूम रहा है  |  जिंदगी जीने के लिए नए- नए जतन कर रहा है परन्तु एक पल की जिंदगी भी  जिन्दा रहने के लिए नहीं  जी पा  रहा है |   जो समस्याएं आज है ही नहीं उनके डर से जीते जी मर रहा है  और  जो है  उन्हें नजरंदाज कर रहा है |  यही वजह है कि  जिन्दा दिल, प्रसन्नचित  इंसानो का अभाव साफ़ दिखाई देने लगा है  |


google  image 


 आज लोक डाउन में लोगो को कई  समस्याओं  का सामना करना पड  रहा है |  परन्तु सोच कर देखे क्या समस्याएं पहले कभी नहीं आई या आगे नहीं आएँगी ? क्या  परेशानियाँ पहले भी थी आगे भी आएँगी  |पहले भी हेंडल किया था आज भी हेंडल करना ही समाधान है आगे भी हेंडल ही करना पड़ेगा | वो भी तनाव मुक्त होकर |

 दोस्तों  जीवन में समस्याएं कितनी भी आ जाये जीवन जीना कभी बंद नहीं करना चाहिए |   जो लोग समस्याओ की वजह से हंसना मुस्कुराना छोड़ देते है वो अपने रिश्ते नाते बिगाड़ कर अपना और दूसरो के  जीवन का  आनंद खत्म कर देते है |वो   अपने आप[ को एक जिन्दा लाश बना देते है |

 मरे हुए व्यक्ति को लाश कहा जाता है और उसका अंतिम संस्कार बड़े दुःख के साथ किया जाता है  |  उसके नहीं रहने का दुःख भी झेलना पड़ता है |  उसकी यादो को भुलाया भी नहीं जा सकता परन्तु एक जिन्दा व्यक्ति  हंसना मुस्कुराना छोड  दे ,  गुमसुम उदास और परेशान रहे , तो दूसरे लोग भी उसकी उदासी से परेशान होते है  |

  किसी भी व्यक्ति के चेहरे से उसकी हताशा, निराशा,  कुंठा नफरत  साफ़ जाहिर हो जाती है   जो परिवार के अन्य लोगो को भी दुखी करती है ,रिश्तो में खटास पैदा करती है , नकारात्मक ऊर्जा देती है,  दूसरो के हौसले को पस्त  करती है  | दूसरों  को भी जिंदगी जीना भुला देती है |


                               google image



 इसलिए जीवन को जिन्दा लाश बन कर नहीं  जिए एक दूसरे की हौसला अफजाई कर एक दूसरे के दिलों  में उतर कर ज़िंदा रहने का सबूत पेश करें    |  यह जीवन गॉड गिफ्ट है |  भूत,  भविष्य की चिंताओं से मुक्त होकर वर्तमान में किस तरह से खुश रहा जा सकता है उस पर मनन करने की आवश्यकता है |

  खुश न रहकर इंसान खुद तो तनाव  और अवसाद का शिकार होता ही है दूसरो के  तनाव और अवसाद का कारण भी बन जाता हैं |  जीवन की  अधिकतर  समस्याओ के हल आपकी मुस्कुराहट में   छिपे है | जो लोग मुस्कुराना जानते है उनमे अपनी समस्याओं  के हल तो निकालने की काबिलियत तो होती ही है |  वो दूसरो की समस्याओ के हल भी बहुत ही विनम्रता और सहजता से निकाल  देते है |



  जो लोग  मुस्कुराना नहीं  जानते उनकी दुविधा देखकर भगवान भी दुविधा में पड़  जाते है  तो फिर इंसान के तो बस की बात ही कहाँ  होगी ? इंसान के जीवन की सबसे बड़ी सफलता तब होती है जब उसने अपने  आस पास  के माहौल को खुशनुमा बना रखा हो | उसके साथ उठने बैठने वालो को  उसका चेहरा देखने मात्र से ख़ुशी मिलती हो |

life tips 

 जाते जाते  खास लाइफ  टिप्स जिंदादिली का माहौल बनाना पड़ता है यह किसी को भी बना बनाया नहीं मिलता है |  इसे अपने व्यवहार,  स्नेह, प्रेम, प्यार ,मोहब्बत से  बनाया जाता है | जीवन को यदि सफल बनाना चाहते है तो  अपने आप को जिन्दा दिल बनाये  जिन्दा लाश नहीं |  फिर देखें आपकी किस्मत, सुख शांति के साथ साथ धन दोलत  के रास्ते भी खोल देगी | यदि तनाव मुक्त जीवन जीना चाहते है तो आस पास के माहौल को खुशनुमा बनाने का हर सम्भव प्रयास करें |  



 लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें | 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

सौंदर्य प्रतियोगिताओ के बारे में जानने योग्य बातें