जीवन मंत्र life changingi idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले

  जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले 


यदि आप भी लाइफ का आनंद नहीं ले पा रहे है, मन दुखी रहता है, जीवन को सुख और सुकून से जीना चाहते है,  हताशा  निराशा ने आपके मन को घेर रखा है,  सफलता असफलता के भी से दुखी  है , आर्थिक मानसिक शारीरिक समस्याओ  से ग्रस्त है,  जीवन जीने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है | क्योकि हम बताने जा रहे है   जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  | 


दोस्तों  मन  के अंदर से निकली हुई ख़ुशी और चेहरे पर दिखाई देने  वाली ख़ुशी में रात दिन का अंतर होता है | मन से निकली हुई ख़ुशी पूरे शरीर को तरो ताज़ा रखती है , उमंग से भरा रखती है, उत्साहित रखती है  और हमारे  हर अंग में नज़र आती है |  हमे चुस्त दुरुस्त रखने में मन के अंदर से निकली हुई ख़ुशी का महत्वपूर्ण योगदान होता है |  जो लोग सिर्फ चेहरे पर ख़ुशी प्रदर्शित करते हैं  उनके शरीर  के हर अंग में ताज़गी नहीं दिखाई देती  | मुहँ  में राम बगल में छुरी की कहावत ऐसे ही लोगो पर चरितार्थ होती है | ऐसे लोगों  के लिए कारगर है यह  जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  | 


                                         https://images.app.goo.gl/RYQV43wLKUHHgwVX7


  ऐसे लोग मन को नफरत, गुस्से ,अहंकार के बोझ तले दबाकर रखते है जिससे उनका मन  बीमार हो जाता  है |  चेहरे पर  चाहे वो कितनी भी ख़ुशी लाने की कोशिश करें,  बीमार  मन  चेहरे की ख़ुशी को  बनावटी साबित  कर देता  |  चेहरे की  बनावटी ख़ुशी  कुछ समय बाद स्वतः ही काफूर हो जाती है |

https://images.app.goo.gl/5k14g6EmoSxKCVHZ8

  
मन की  ख़ुशी लोगों का ध्यान आकृष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है |  जब इंसान मन से खुश होता है तो उसकी हरकते ही इस तरह की होती है  कि  लोग उसे  देखे बिना रह ही नहीं सकते |  जो लोग अपने मन में गांठे पाले रखते हैं वो अपने मन की ख़ुशी को ताले लगाकर रखते  हैं और उसे बाहर  निकलने से रोके रखते हैं जिससे चेहरा दुखी और उदास नज़र आता है | ऐसे लोगों  के लिए कारगर है यह  जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  

https://images.app.goo.gl/GGfPkeVh15QaES4i8


                                   मन पर लगाए  हुए तालों की वजह से हम जीवन में आये ख़ुशी के मौकों पर भी खुश रहना भूल जाते हैं  | इसलिए जीवन को जीना चाहते हैं , खुश रहना चाहते हैं, तनाव मुक्त रहना चाहते हैं, सफलता को गले लगाना चाहते  है, सुख शांति और सुकून से जीवन जीना चाहते है  तो अपने मन के अंदर लगाए तालों को खोलकर रखें |  सिर्फ चेहरा ही नहीं शरीर का हर अंग खुशियों से  झूम उठेगा|  जीवन को आसान बनाने का इससे सस्ता और अच्छा तरीका कोई और नहीं है | मन के ताले - कुंठा ,द्वेषता, अहंकार और  नफरत है |  मन की चाबी सहनशीलता, विनम्रता,  प्रसन्नता और त्याग है | चाहें तो आज से ही अपनाये ये  जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है