संदेश

life style लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है

चित्र
Raksha bandhan tips in corona देश काल परिस्थिति के अनुसार परिवर्तन ही जीवन में बदलाव का एक प्रयास है   वैसे तो त्यौहार हमारी परम्पराओं और संस्कृति का प्रतीक होते है परन्तु हर त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई लॉजिक होता है, तर्क होता है| राखी यानि रक्षा बंधन का त्यौहार मनाने के पीछे भी लॉजिक छिपा है | राखी यानि रक्षा सूत्र  इस बात  का प्रमाण है कि बहन के द्वारा भाई की कलाई पर बांधा गया धागा इस कामना के साथ बांधा  जाता है कि यह धागा भाई की हर मुसीबत में रक्षा करेगा | वहीं भाई भी बहन द्वारा बांधे गए धागे का सम्मान रखते हुए बहन की हर मुसीबत में रक्षा करने, हर मुसीबत में उसके साथ खड़ा रहने का वचन देता है |  परन्तु आज के युग में रक्षा बंधन का यह त्यौहार परम्परा और वचन का मोहताज नहीं है बल्कि आज भले ही यह करोना काल की वजह से उत्साह वर्धक न हो लेकिन कोरोना काल के पहले से ही यह त्यौहार हर त्यौहार की तरह अपने मूल उद्देश्य को शायद खो चुका है | https://images.app.goo.gl/KwgPZBMEiDM3DS3y8 raksha-bandhan-tips-corona  जिस...

motivational life changing mantra एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra

चित्र
एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग एक समय था जब महिलाओं  की  स्थिति वास्तव में दयनीय थी | परिवार में, समाज में महिलाओं  को अबला समझा जाता था | पढ़ाई,  लिखाई , स्वास्थ्य ,  खान - पान में महिलाओं  को दोयम दर्जा प्राप्त होता था | किसी भी कार्य को करने की स्वतंत्रता पुरुषों  के मुकाबले नगण्य थी | परन्तु इसके बावजूद स्त्री को अहिंसा , त्याग, दया, प्रेम, प्यार, मोहब्बत, विनम्रता, सहनशीलता  की देवी कहा  जाता था | नारी ने  दुःख - दर्द,  उत्पीड़न सहकर  भी अपने  मूल स्वभाव   यथा अहिंसा , त्याग ,दया, प्रेम, विनम्रता ,सहनशीलता  को बनाये रखा  और  संघर्ष की लड़ाई जारी रखी | motivational life changing mantra    एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra  https://images.app.goo.gl/7XFE4xtwAF4iyjTJ7  ना जाने कितने कष्ट उठाने के बाद, बलिदान देने के बाद पुरुष प्रधान समाज ने नारी को शिक्षा ,स्वास्थ्य   तथा परिवार में मान सम्मान की  स्वतंत्रता  ...

motivational life changing idea सोच बदलो स्वर्ग पाओ

चित्र
     motivational life changing idea   सोच बदलो स्वर्ग पाओ  यदि आप भी चाहते है अपनी life  change  करना  तो इस   motivational life changing idea   सोच बदलो स्वर्ग पाओ को एक बार जरूर पूरा पढ़े   निश्चित रूप से स्वर्ग के द्वार आज से ही आपका इंतजार करेंगे  |  कहा  जाता है घर एक मंदिर होता है और मंदिर में  ही इंसान को सुख शांति मिलती है | घर ही ऐसा मंदिर होता है जहां हमारी भावनाये पल्लवित होती है , फलती फूलती है | भावनाओं  का घर की सुख शांति में महत्व पूर्ण रोल होता है |   भावनायें  हमारे जीवन से जुडी होती है | कहीं  वो बचपन से जुडी होती है, कहीं रिश्तों से, अतः परिवार के हर सदस्य की जिम्मेदारी बनती है कि एक दूसरे की भावनाओं  को समझे, उनकी कद्र करें, एक दूसरे से जुडी भावनाओं  की कद्र  करना बहुत जरूरी होता है |  अक्सर घर परिवार में भावनाओं  की अनदेखी कर दी जाती  है |  याद  रखें    घर  वही    स्व...

जीवन मंत्र life changingi idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले

चित्र
   जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  यदि आप भी लाइफ का आनंद नहीं ले पा रहे है, मन दुखी रहता है, जीवन को सुख और सुकून से जीना चाहते है,  हताशा  निराशा ने आपके मन को घेर रखा है,  सफलता असफलता के भी से दुखी  है , आर्थिक मानसिक शारीरिक समस्याओ  से ग्रस्त है,  जीवन जीने का कोई उपाय नहीं सूझ रहा तो निराश होने की आवश्यकता नहीं है | क्योकि हम बताने जा रहे है    जीवन मंत्र life changing idea मन की चाबी से खोल दो मन के ताले  |  दोस्तों  मन  के अंदर से निकली हुई ख़ुशी और चेहरे पर दिखाई देने  वाली ख़ुशी में रात दिन का अंतर होता है | मन से निकली हुई ख़ुशी पूरे शरीर को तरो ताज़ा रखती है , उमंग से भरा रखती है, उत्साहित रखती है  और हमारे  हर अंग में नज़र आती है |  हमे चुस्त दुरुस्त रखने में मन के अंदर से निकली हुई ख़ुशी का महत्वपूर्ण योगदान होता है |  जो लोग सिर्फ चेहरे पर ख़ुशी प्रदर्शित करते हैं  उनके शरीर  के हर अंग में ताज़गी नहीं दिखाई देती ...