motivational life changing mantra एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra

एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग

एक समय था जब महिलाओं  की  स्थिति वास्तव में दयनीय थी | परिवार में, समाज में महिलाओं  को अबला समझा जाता था | पढ़ाई,  लिखाई , स्वास्थ्य ,  खान - पान में महिलाओं  को दोयम दर्जा प्राप्त होता था | किसी भी कार्य को करने की स्वतंत्रता पुरुषों  के मुकाबले नगण्य थी |


परन्तु इसके बावजूद स्त्री को अहिंसा , त्याग, दया, प्रेम, प्यार, मोहब्बत, विनम्रता, सहनशीलता  की देवी कहा  जाता था | नारी ने  दुःख - दर्द,  उत्पीड़न सहकर  भी अपने  मूल स्वभाव   यथा अहिंसा , त्याग ,दया, प्रेम, विनम्रता ,सहनशीलता  को बनाये रखा  और  संघर्ष की लड़ाई जारी रखी | motivational life changing mantra    एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra 


https://images.app.goo.gl/7XFE4xtwAF4iyjTJ7

 ना जाने कितने कष्ट उठाने के बाद, बलिदान देने के बाद पुरुष प्रधान समाज ने नारी को शिक्षा ,स्वास्थ्य   तथा परिवार में मान सम्मान की  स्वतंत्रता  देकर नारी को बंधनो, रूढ़ियों से मुक्त करने हेतु अपनी सोच बदलनी शुरू की|  इस बदलती सोच  ने बेटियों के जन्म पर खुशियाँ  मनाने से लेकर  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ तथा महिलाओं को खेल - कूद, बिजनेस , नौकरी,  मनोरंजन के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान भी किये  | 


और यह नजर भी आने लगा कि  पुरुषो के मुकाबले शिक्षा के क्षेत्र में, खेल-कूद, राजनीती, व्यवसाय में महिलाओ ने परचम लहराने शुरू किये |  हो सकता है पुरुष प्रधान समाज में कुछ पुरुषो को यह बात नागवार गुजरी हो | परन्तु इसमें उन पुरुषों  के योगदान को भूलना न्याय नहीं होगा जब किसी पुरुष ने अपनी बेटी के जन्म पर सबसे पहले खुशी  मना कर अपनी बेटियों के प्रति अपनी बदलती सोच जाहिर की होगी | motivational life changing mantra    एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra 


https://images.app.goo.gl/PgRvXu3srAbWWFDV8

  उस पुरुष के योगदान को नहीं भूलना चाहिए जब किसी पुरुष ने अपनी बेटी को पढाने के लिए स्कूल के दरवाजे उसे दिखाये |  वह भी एक पुरुष ही होगा जिसने किसी महिला  को खेल कूद, मनोरंजन, राजनीति  या व्यवसाय में आगे बढ़ने में उसकी मदद की होगी |  चाहे वो किसी का पिता  हो सकता है किसी का भाई हो सकता है किसी का पति भी हो सकता है |

  जब पुरुष महिलाओं  को स्वतंत्रता दिलाने में  आगे बढ़ने में उनकी मदद को तैयार है तो फिर क्यों आज भी पुरुष प्रधानता का यह मुद्दा हावी है | कुछ गिने चुने असामाजिक तत्वों कि वजह से क्यों सम्पूर्ण पुरुष समाज को दोषी ठहरा कर बेवजह हर पति,  हर पिता,  हर बेटे, हर भाई को कानूनों की जद में बांध कर उन्हें हताश , निराश होने पर मजबूर किया जाता है |  motivational life changing mantra    एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra



मुद्दा यह है  कि प्रधानता चाहे पुरुष की हो या स्त्री की फिर भी एक दूसरे के सहयोग के बिना न घर चल सकता है ना समाज | एक दूसरे पर दोषारोपण करके, एक दूसरे को कष्ट पहुंचाकर  कभी भी समजा या परिवार का भला नहीं हो सकता |  परिवार का भला करने के लिए, समाज का भला  करने के लिए जरूरत है - अहिंसा , त्याग, दया, प्रेम, प्यार, मोहब्बत, विनम्रता, सहनशीलता की | 

जो स्त्री पुरुष दोनों को एक दूसरे के प्रति  दिखानी जरूरी है  | चूँकि महिलाओ के पास यह गॉड  गिफ्टेड होती है | महिलायेँ  यदि चाहे तो  यही सोच पुरुषो को गिफ्ट देकर अहिंसा , त्याग, दया, प्रेम, प्यार, मोहब्बत, विनम्रता, सहनशीलता , सिखा  सकती है |

https://images.app.goo.gl/dZx7rcXakErbWKV6A

 एक पत्नी, पति  की सोच बदल सकती है | वो चाहे तो बुराइयों को अच्छाइयों में बदल दे, वो चाहे  तो असफलता को सफलता में बदल दे ,उसी के चाहने से अच्छाइयाँ  भी बुराइयों में तब्दील हो सकती है उसी के चाहने से सफलता असफलता में बदल जाती है |

 स्त्री चाहे तो सच को झूठ बना दे ,वह चाहे तो  झूठ को सच बना दे  |  एक बेटी अपने पिता की  गलत  आदतों को बदलने  पर मजबूर कर सकती है  |  एक माँ चाहे तो  अपने बेटे की बुराइयों को दूर करने में महत्व पूर्ण भूमिका निभा सकती है  |

 एक बहन अपने भाई को सच्चाई ईमानदारी नेक नियति की राह पर चलना सिखा सकती है | वहीं  एक प्रेमिका  अपने प्रेम प्यार मोहब्बत  के जरिये प्रेमी के  घर में आये  तूफान को रोकने  में सहायक हो सकती है  |  यदि महिलाऐ  अपना स्त्रीत्व दिखाना  चाहे तो क्या सम्भव नहीं है ?

 जब बिना पढ़ाई  लिखाई  के बिना आजादी के अबला नारी उत्पीड़न सहकर  भी अपने परिवार को, अपने घर को स्वर्ग बना  कर रख सकती थी  तो आज बदलती सोच और शिक्षा के नए- नए अवसरों के साथ तो घर को स्वर्ग बनाना और भी आसान है  |

 यह एक अवसर है क्योकिं  अभी पुरुषो ने महिलाओ के प्रति अपनी सोच बदलने की शुरुआत की है | लोहा गर्म है, जिस शेप में चाहो ढाला जा सकता है | motivational life changing mantra    एक महिला बना सकती है घर को स्वर्ग jeevan mantra

लेख आपको कैसा लगा अपने अमूल्य सुझाव हमे अवश्य दे आर्टिकल यदि पसंद आया हो तो like , share,follow करें 







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है