रिश्तो में प्रेम | रिश्ते कोट्स | Rishte 10 motivational quotes in hindi


 रिश्तो में प्रेम | रिश्ते कोट्स |

 Rishte10 motivational quotes in hindi

रिश्तों  का अंकुरित होना बहुत ही जरूरी है और उसके लिए जरूरी है 'प्रेम' ;बिना प्रेम के रिश्ते कभी भी अंकुरित नहीं हो सकते | आज हम देख रहे है भाई- भाई में प्रेम खत्म होता जा रहा है, पति - पत्नि एक दूसरे से खुश नहीं है प्रेम |  नहीं होने ,खुश नहीं होने की वजह से एक दूसरे की सही बातो को मानना  भी मुश्किल हो जाता है |जहाँ प्रेम होता है वहाँ  एक दूसरे की बात मानकर गलतियों को भी सुधारा जा सकता है | प्रेम नहीं होने से आपसी बातचीत बंद होना स्वाभाविक है|  संवादहीन रिश्ते बेजान हो जाते है|  न एक - दूसरे की मन स्थिति पता चलती है, ना ही संवेदनाओं का पता चल पाता है, इसी  वजह से भावनात्मक लगाव खत्म हो जाता है|  एक -दूसरे के दुःख -दर्द  लगाव नहीं होने की वजह से महसूस नहीं किये जा सकते | दुःख दर्द महसूस करने के लिए रिश्तो का अंकुरित होना बहुत जरूरी है  रिश्तों  में प्रेम बना कर  ही रिश्तो को अंकुरित किया जा सकता है | रिश्तों पर ये  10  motivational quotes in hindi आपको  बता सकते है सकते है रिश्तों  में प्रेम के बारे में|



https://images.app.goo.gl/hJkRpqBZBv7NeXae9


 रिश्ते कोट्स | Rishte 10  motivational quotes in hindi 




  1  जीवन में ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं है | 
     जो रिश्ते है, उनमे जीवन होना जरूरी है  | 

  2  यदि किसी को देखने से या स्पर्श करने  से, 
     सुनने से या बात करने से, ह्रदय द्रवित हो तो
     इसे स्नेह भी  कहा जाता है, रिश्ता भी  | 


  3 रिश्ते अंकुरित होते है प्रेम से, जिन्दा रहते है संवाद से, 
     महसूस होते है संवेदनाओं  से, जिए जाते है दिल  से, 
     मुरझा जाते है गलत फ़हमियों से, मर जाते है अहंकार से, 

  4 रिश्ते कभी - भी कुदरती मौत नहीं मरते, 
     इन्हे इंसान ही कत्ल करता है
     कभी नफरत से तो कभी नजरंदाजी से| 
https://images.app.goo.gl/weK4pnAsVhihVcRR8


  5 रिश्ते वो होते है जिसमे 
     शब्द कम तथा समझ ज्यादा हो, 
     आशा कम पर विश्वास ज्यादा हो, 
     तकरार कम और प्यार ज्यादा हो,
     भले ही धरम  कम हो पर करम अच्छे हो|  


  6 हीरे  को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो, 
     धूप  में तो कांच के टुकड़े भी चमकते है|  
     रिश्तों  को परखना है तो वक्त का इंतजार करो, 
     वक्त बताएगा रिश्ते कांच के टुकड़े निकले या कोहिनूर | 

   7 समस्या परेशानी दुःख में भी यदि 
      दुखी होना भूल जाओ तो समझना 
       रिश्ता मजबूत है |
https://images.app.goo.gl/3pt55hx8W9AVS5EUA


  8 रिश्ते इलेक्ट्रिक करंट की तरह होते है, 
     गलत जुड़ जाएँ तो झटके ही झटके; 
    सही जुड़ जाये तो जीवन में उजाला ही उजाला | 

  9 सीमेंट से ही सीख लो रिश्तों  की मजबूती, 
     जोड़ने के लिए नर्म और जुड़े रहने के लिए सख्त | 

  10 रिश्ते दिल से होने चाहिए शब्दों से नहीं ,
       नाराजगी शब्दों में होनी चाहिए दिलो में नहीं | 


यदि आप रिश्तो का महत्व समझते है तो इन रिश्ते कोट्स  Rishte 10  motivational quotes in hindi को अमल में  लाये क्योकि जीवन की सफलता व असफलता इन्ही पर टिकी  हुई है|  चाहे आप कितनी भी मेहनत कर ले, कितना ही परिश्रम कर ले, कितने ही धरम कर्म कर  लें, जब तक आपके रिश्तो में मजबूती नहीं है, प्यार- मोहब्बत नहीं है आप धन - दौलत  कमा कर भी सुकून का जीवन नहीं जी पाएंगे|  



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है