nagin movie unknown facts in hindi | हिंदी फिल्म नागिन फैक्ट्स

nagin movie unknown facts in hindi |

 हिंदी फिल्म नागिन फैक्ट्स

 हिंदी फिल्म नागिन फैक्ट्स  | स्टार कास्ट  | अवार्ड्स  | सांग्स  | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  | कहानी | संदेश | दोस्तों फिल्में  सिर्फ मनोरंजन का साधन ही नहीं  है बल्कि फिल्में  समाज में पल रही बुराइयों को सामने लाने  और  समाधान देने का एक माध्यम भी है |  फिल्मों  के पॉजिटिव  संदेश हमारे परिवारिक और सामाजिक जीवन में  बदलाव  लाने  का  एक सशक्त जरिया भी है  | 

Nagin movie review
google image

इस लिए फिल्में  सिर्फ मनोरंजन की दृष्टि से ही नहीं देखनी चाहिए  बल्कि  इनमे दिए गए संदेशो को सकारात्मक रूप से समझ कर जीवन में बदलाव  लाना चाहिए |  इसीलिए जीवन में बदलाव सिनेमा से  लाओ का संदेश देकर आज हम बताने   जा  रहे  है 1976  में आई  फिल्म  नागिन बारे में  | 

 इस   फिल्म  की गिनती हिंदी सिनेमा की   बेहतरीन फिल्मो में  की जाती है  इस पोस्ट  में  बताएंगे   फिल्म के फैक्ट्स  | स्टार कास्ट  | अवार्ड्स  | सांग्स  | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  | कहानी | संदेश | के बारे में साथ ही बताएंगे 1976  में कमाई के मामले में कौन - कौन सी फिल्म थी  टॉप थ्री में  | 1976  में और भी कौन- कौन  सी प्रमुख हिट फिल्मे हुई थी रिलीज |  किस फिल्म ने जीता था 1977  में   बेस्ट फिल्म का फिल्म फेयर अवार्ड | यदि जानना चाहते है तो बने रहिये हमारे साथ  |
 
  नागिन मूवी   स्टार कास्ट  | अवार्ड्स  | सांग्स  | बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  | 

  हिंदी फिल्म नागिन  रिलीज हुई थी 19  जनवरी 1976 को  फिल्म के निर्माता,  निर्देशक है राज कुमार कोहली  |  फिल्म के  संवाद लेखक है इंद्र राज आनंद पटकथा लिखी है जग्गी रामपाल ने कहनी लिखी है राजेंद्र सिंह ने | फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आये थे | सुनील दत्त, जितेंद्र , कबीर बेदी , विनोद मेहरा,  फिरोज खान, संजय खान ,रीना रॉय ,रेखा नीतू सिंह ,मुमताज अनिल धवन  ,प्रेमनाथ ,प्रेमा नारायण ,जगदीप  | 

 बात करते है  फिल्म के गीत संगीत के बारे में फिल्म में संगीत का जादू बिखेरा था | लक्ष्मी कांत प्यारे लाल ने |  गीतों को स्वरबध्द किया था लता मंगेशकर ,आशा भोसले ,सुमन कल्यानपुर, मोहम्मद रफ़ी  ,किशोर कुमार , महेंद्र कपूर ने  | गीतों के बोल है  तेरे संग प्यार मैं  नहीं तोडना ,तेरे इश्क का मुझ पे हुआ ये असर,  तेरे मेरे मेरे तेरे मिल गए दिल दिल से | 
Nagin movie review
google image


  बात करते है 1976  में रिलीज हुई प्रमुख फिल्मो के बारे में |  1976  में रिलीज हुई प्रमुख फिल्मों थी दस नंबरी, कालीचरण, लैला मजनू,  नागिन, हेरा फेरी ,चरस ,फकीरा , कभी कभी  ,नहले पे दहला ,महबूबा, बैरागी , छोटी सी बात, चितचोर ,मासूम ,  

 बात करते है कमाई के मामले में टॉप 3 फिल्मों के  बारे में 1976 में  कमाई के मामले में नंबर 3 पर थी नागिन   फिल्म ने कमाए थे 3 करोड़ 50 लाख रूपये फिल्म सुपर हिट रही थी |  नंबर 2  पर थी  लैला मजनू  फिल्म ने कमाए थे 4 करोड़ 25 लाख रूपये फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी | नंबर एक पर रही थी मनोज कुमार हेमा मालिनी की फिल्म  दस नंबरी |  फिल्म की कमाई थी 4 करोड़ 50  लाख रूपये फिल्म ब्लॉक बस्टर रही थी | 

नागिन 1976  फिल्म    कहानी | संदेश |समीक्षा 

फिल्म नागिन एक ऐसी हॉरर फिल्म है जिसमे एक नाग नागिन को प्रेमी प्रेमिका के रूप में दिखाया गया है | मनुष्य रूप में उन्हें रीना रॉय और जितेंद्र के रूप में दिखाया गया है |  फिल्म नागिन  रीना रॉय के द्वारा अपने प्रेमी जितेंद्र की गोली लगने से मृत्यु हो जाने  का बदला  लेने कि  कहानी है |

  होता यूँ  है कि  सुनील दत्त अपने दोस्तों फिरोज खान, विनोद मेहरा,  संजय खान, कबीर बेदी तथा अनिल धवन को उसके द्वारा  देखे गए नाग नागिन के जोड़े के प्रेम प्रणय  नृत्य के बारे में बताता है  | जिस पर पाँचो  दोस्त विश्वास नहीं करते है  |

  सुनील दत्त उन्हें सच्चाई दिखाने  के लिए जंगल में ले जाता है |  जहां वापसी में लौटते वक्त  अनिल धवन की बंदूक की गोली से  नाग की मृत्यु हो जाती है | वहीं  से नागिन उन सभी से बदला लेने  कोशिश करती है |   नागिन से बचने के लिए  सभी  अपने अपने तरीके से उपाय करते है परन्तु सुनील दत्त को छोड़कर कोई नागिन से अपने आप को नहीं बचा पाता है | 
Nagin movie review
google image


अंत में सुनील दत्त संजय खान की लड़की को बचाने के लिए रस्सी के सहारे एक बहुमंजिला बिल्डिंग से दूसरी बहू मंजिला बिल्डिंग पर बच्ची को कंधे  पर लेकर जाता है | यह दृश्य  फिल्म का सबसे रोमांचक दृश्य बन पड़ा है |  इसी दृश्य में नागिन भी बदला लेने के लिए रस्सी पर चढ़ जाती है परन्तु ऊंचाई से गिरने से उसकी मृत्यु हो जाती है | 

मरने से पहले वह सुनील दत्त के सामने अपनी बदला लेने की भावना पर पछताती है | अपने आप को सुनील दत्त के साथियों  की मृत्यु का गुनहगार मानती है |  दोस्तों संदेश यही है कि  बदले की भावना से किये गए किसी भी कार्य के परिणाम अक्सर गलत ही होते है |  जिसका एहसास इंसान को अपने जीते जी कभी नहीं होता है  | परन्तु मरते वक्त उसे इस सच्चाई का एहसास जरूर होता है | 

अक्सर लोग अपने अंतिम समय में अपनी गलतियों के संदेश लोगो को जरूर देते है | परन्तु उसके बावजूद भी हम उन्ही गलतियों को दोहराते है जिन्हे हमे नहीं दोहराना चाहिये | यही संदेश फिल्म नागिन के माध्यम से दिया गया है  | |

नागिन  फिल्म  un known facts

 1 फिल्म नागिन  में पहले जितेंद्र को अनिल धवन वाला रोल ऑफर किया गया था परन्तु जितेंद्र को इस रोल में कोई दम  नजर नहीं आया |  तब फिल्म के डायरेक्टर राज कुमार कोहली ने नाग वाले रोल के लिए जितेंद्र  को कहा  जिसे जितेन्द ने स्वीकार कर लिया और रोल को बखूबी निभाया |  नागिन रीना रॉय के प्रेमी के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की | 

 2 फिल्म के लिए नागिन वाले रोल के लिए  नीतू सिंह, आशा पारीख ,वैजयंती माला, रेखा, योगिता बाली , सायरा बानो  को अप्रोच किया था लेकिन सभी ने  इमेज खराब होने डर से नेगेटिव रोल करने से मना कर दिया  | परन्तु  जब  फिल्म सुपर हिट हुई और रीना रॉय को फिल्म से जबरदस्त प्रसिद्दि मिली तो अधिकतर को  यह रोल नहीं करने का पछतावा हुआ | 

 3    70  के दशक में बनी फिल्म नागिन सम्भवतया बॉलीवुड की सभी मल्टी स्टारर फिल्मों  में सबसे बड़ी स्टार कास्ट वाली मूवी है  | 
Nagin movie review
google image


 4 रीना रॉय  को फिल्म नागिन के बाद से एक नई पहचान मिली |  फिल्म नागिन में उनके अभिनय की जबरदस्त प्रशंशा हुई  | राज कुमार कोहली ने उसके बाद रीना रॉय के साथ जानी दुश्मन ,राज तिलक ,मुकाबला ,नौकर बीबी का जैसी सफल  फिल्में  बनाई |  



 5  राज कुमार कोहली ने 1981-82 शत्रुघ्न सिन्हा ,ऋषि कपूर, कुमार गौरव ,राकेश रोशन, रीना रॉय तथा रंजीता को लेकर फिल्म नागिन का सीक्वल लोट आई नागिन नाम से बनाने की घोषणा की थी परन्तु फिल्म नहीं बन सकी | 

6 राज कुमार कोहली ने 2002  में इसी को  फिल्म अपने  बेटे अरमान कोहली को लेकर फिल्म जानी  दुश्मन एक अनोखी कहानी नाम से फिल्म मल्टी स्टारर फिल्म  बनाई परन्तु यह एक फ्लॉप फिल्म रही | 

 7   24 वें फिल्म फेयर समारोह में फिल्म कभी कभी को 13  केटेगिरी में मासूम को 8 तथा छोटी सी बात को 6 केटेगिरी में  नॉमिनेट किया गया था |  फिल्म मासूम को 1976  की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्म फेयर पुरस्कार दिया गया  था | 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है

action movie jodha akbar review in hindi | एक्शन फिल्म जोधा अकबर

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस