top movies of 1968 kishore mehmood padosan से जुड़े रोचक किस्से

Top movies of 1968 | mehmood kishore kumar movie

padosan comedy movie से जुड़े रोचक किस्से 

padosan comedy movie

                                                               

आज हम बात कर1968  रिलीज हुई फिल्मों  में से एक फिल्म   जो 60s  के दशक  की कल्ट कॉमेडी फिल्म है |  जिसके गानोे   और कॉमेडी  के आम   दर्शक  ही नहीं  बल्कि  महान भारतीय और विदेशी क्रकेटर तक दीवाने है |  बॉलीवुड के  कई अभिनेता अभिनेत्रियां आज भी इस फिल्म के प्रशंशक है |  जी हाँ हम बात कर  रहे है रोमांटिक कल्ट क्लासिकल कॉमेडी फिल्म पड़ोसन के बारे में यदि जानना  चाहते है वो कौन  कौन सी प्रमुख हस्तियाँ  है जिन्होंने अपनी पसंदीदा फिल्मो में सुपर हिट मूवी  पड़ोसन को जगह दी है तो बने रहिये हमारे साथ 

                                         comedy film  padosan  star  cast 

रिलीज डेट                         29  नवंबर 1968 

निर्माता                              मेहमूद  एन  सी सिप्पी 

निर्देशक                            ज्योति स्वरूप 

कलाकार                           मेहमूद, किशोर कुमार ,सुनील दत्त , सायरा बानू  

                                         केस्टो मुखर्जी ,ओम  प्रकाश , मुकरी ,आगा ,सुन्दर 

संगीतकार                         आर  डी  बर्मन 

गायक                               किशोर कुमार ,लता मंगेशकर , आशा भोसले ,मन्नाडे , आर डी  बर्मन 

padosan comedy songs
Google image

                                                                      

फिल्म के सुमधुर गीत जिन्होंने आज भी संगीत के प्रेमियों के दिलों  में जगह बनाई हुई है वो है | मैं चली मैं  चली  .....  , कहना है कहना है ...... , भाई बद्दूर भाई बद्दूर अब जायेंगे कितनी  ..... ,  मेरी प्यारी बिंदु  ....  और सबसे ज्यादा फेमस होने वाले गीत है मेरे सामने वाली खिड़की में  ...... और एक चतुर नार बड़ी  ..... की कॉमेडी को तो  लोग  शायद ही कभी भूल  पायेंगे  | 


पड़ोसन Movie के बारे में रोचक जानकारियाँ -- Watch on Youtube



 top  highest  grossing  movies 1968 

साल 1968  में पड़ोसन  के अलाव रिलीज होने वाली और भी फिल्मे थी  नील कमल ,ब्रह्मचारी ,साथी ,सरस्वती चन्द ,रात और दिन ,संघर्ष ,  आँखे ,आदमी , साधु और शैतान , शिकार ,मझली दीदी, इज्जत , मेरे  हमदम मेरे दोस्त ,हसीना मान जाएगी ,झुक गया आसमान  ,  दो कलियाँ  ,कन्यादान  | 

कमाई के मामले में  no 1  पर रही थी  धर्मेंद्र  माला सिन्हा की फिल्म आँखे  | no  2 पर  थी विश्जीत माला सिन्हा की फिल्म दो कलियाँ  |  वहीं  no  3 पर थी राज कुमार ,मनोज कुमार ,वहीदा रहमान की फिल्म नील कमल | 

 फिल्म पड़ोसन का बजट  लगभग 54  हजार रूपये था |  भारत में  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1  करोड़ 40  लाख रूपये  था 

संयोग की बात है इन तीनो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में मेहमूद भी कॉमेडियन की भूमिका में थे |  और कहा  जाता है की मेहमूद का फिल्मों  में होना  फिल्म की सफलता की  पहली सीडी थी और इसी लिए मेहमूद का मेहनताना फिल्म के प्रमुख हीरो के बराबर तक होता था | 

 kishore  mehmood padosan   से जुड़े रोचक किस्से 

  • 1983 में   वर्ल्ड कप जितने वाली टीम के कई  खिलाड़ियों की पसंद थी फिल्म पड़ोसन पूर्व  भारतीय क्रिकेट टीम  के कप्तान  कपिल देव तथा वेस्ट इंडीज टीम के कप्तान  क्लाइव लॉयड  ने  पड़ोसन  फिल्म को एक साथ देखा था सन फिल्म | 

  • फिल्म में सीधे सादे अल्हड़  भोला की भूमिका निभाने वाले  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता स्व  सुनील दत्त साहब ने भी अपने एक इंटरव्यू में फिल्म पड़ोसन  से जुड़े अनुभव शेयर किये |  उन्होंने बताय की जब तक किशोर दा  जिन्दे रहे वो   मुझे फिल्म  पड़ोसन के  किरदार भोला के  नाम से बुलाया  करते  थे और मैं  उन्हें गुरु के  नाम से बुलाता था | 

  • अपने समय की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की पसंदीदा फिल्मों में  फिल्म पड़ोसन शामिल  है उन्होंने अपने एक इंटरव्यू  में बताया है की जब भी वो टेंशन में होती है या बोरियत महसूस करती है वो फिल्म पड़ोसन देखती है | फिल्म पड़ोसन  देखने से उनकी  बोरियत  और टेंशन दूर हो जाती है इस फिल्म में   किशोर कुमार मेहमूद और सायरा बानू  की जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग उन्हें बहुत पसंद आई | 

  • वहीं हिंदी और साउथ इंडियन  फिल्म अभिनेता  कमल हासन  ने भी अपनी 70  पसंदीदा फिल्मो में कॉमेडी फिल्म पड़ोसन को जगह दी है |  खबरों  की माने  तो  कमल हासन ने  अपने एक इंटरव्यू में महमूद साहब के बारे में बताया कि जब पड़ोसन फिल्म    रिलीज   हुई थी तो वो इसके विरोध में शामिल होने गए थे  | उन्हें बताया गया था की इस फिल्म में दक्षिण भारतीयों का मजाक उड़ाया गया है परन्तु जब किशोर कुमार और मेहमूद के  प्रशंषको को मुस्कुराते  हुए  मेहमूद साहब की नकल करते देखा तो आंदोलन का इरादा बदल दिया | 

mehmood kishore kumar padosan comedy
Google image

पड़ोसन फिल्म के Comedian मेहमूद के बारे में जाने | Biography -  Watch on Youtube

  • किशोर कुमार और मेहमूद गहरे दोस्त बन गए थे |  परन्तु उस वक्त मेहमूद मुकाम हासिल करने के लिए संघर्ष कर  रहे थे और किशोर कुमार फेमस हो गए थे |  कहा  जाता है मेहमूद ने किशोर कुमार की फिल्म में  एक भूमिका के लिए उनसे मदद मांगी और  किसी बात को लेकर दोनों में तूतू  मेमें  हो गई | 

उस वक्त  मेहमूद ने हंस कर  कह दिया की एक दिन वो बड़े फिल्म निर्माता बनेंगे और किशोर कुमार को उनकी फिल्मों  में   ले कर ही  रहेंगे  | आखिर वो दिन आ गया   फिल्म पड़ोसन के बनने का इस फिल्म में  मेहमूद अपने मित्र  किशोर कुमार को  लेना   चाहते थे | 

परन्तु किशोर कुमार किसी भी रूप में यह फिल्म नहीं करना चाहते थे कहा  जाता है की  मेहमूद ने  किशोर कुमार के घर के आगे तम्बू लगा दिया और  किशोर कुमार को फिल्म में काम करने के लिए राजी करके ही माने | 

फिल्म  प्यार किये जा में मेहमूद ने ओम  प्रकाश , किशोर कुमार तथा फिल्म के अभिनेता  शशि कपूर  से भी ज्यादा पैसे लिए थे  जिसका बदला किशोर कुमार ने मेहमूद के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म पड़ोसन में डबल पैसे लेकर पूरा किया  | 

  • फिल्म में पहले सुनील दत्त द्वारा  अभिनीत  रोल  वाला रोल  उस वक्त के मशहूर अदाकार गुरु दत्त साहब निभाने वाले थे परन्तु फिल्म की कागजी कारवाही के समय  ही वो इस दुनिया को अलविदा कह गए | उसके बाद मेहमूद ने सुनील दत्त को कहा  और सुनील दत्त ने ये रोल बखूबी निभाया  | 

परन्तु सुनील दत्त को  किशोर कुमार की वजह से हमेशा डर बना रहा कि   किशोर कुमार उन पर भारी  नहीं पड़  जाये  हालांकि  सुनील दत्त के भोला वाले रोल को भी पसंद किया गया परन्तु फिल्म में मेहमूद और किशोर कुमार की कॉमेडी को ज्यादा पसंद किया गया | 

  •  वैसे तो फिल्म के सभी गाने अच्छे थे परन्तु सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा फिल्म पड़ोसन का किशोर कुमार मन्ना डे  मेहमूद द्वारा गाया  गया गाना एक चतुर नार बड़ी होशियार। ....   इस गाने की  कॉमेडी  ने फिल्म को आज भी चर्चा में बना रखा है | 

  •  आपको बता दे यह  गाना  1941  में आई किशोर कुमार के भाई अशोक कुमार की फिल्म झूला के लिए कम्पोज किया गया था उसकी कुछ लाइने  इसमें यूज़  की गई थी बाद में फिल्म पड़ोसन के लिए इसे आर डी  बर्मन ने कम्पोस किया और इसका श्रेय आर दी बर्मन को मिला परन्तु आर   बर्मन ने भी इस बात को स्वीकार किया की यह गाना  मुख्य रूप से किशोर कुमार का ही आइडिया था जो  फिल्म झूला के  लिए कम्पोज किया गया था  | 

  •  फिल्म पड़ोसन  1952  में आई बंगला भाषा की  फिल्म पाशार  बारी का रीमेक है  है जिस पर तमिल, तेलगु ,कन्नड़   भाषा में फिल्म बनी है  और सभी भाषाओं  में यह फिल्म हिट  रही है |   हिंदी भाषा में बनी फिल्म पड़ोसन भी सुपर हिट है |  फिल्म  के कई  सीन वृंदावन गार्डन  मैसूर में मिल्माये गए थे | 
   


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बेटी हिंदुस्तान की

आधुनिक और प्राचीन जीवन का असमंजस

मनुष्य एक प्राकृतिक उपहार है लेकिन मशीनी होता जा रहा है