पैसा बहुत कुछ है परन्तु सब कुछ नहीं
पैसा बहुत कुछ होता है सब कुछ तो नहीं | इस बात के समर्थन में लोग हामी जरूर भरते देखे जा सकते है लेकिन वास्तविकता इससे कुछ और ही है | आज हर किसी के लिए पैसा सब कुछ ही हो गया है तभी तो लोग अपने फायदे के लिए रिश्ते नातों तथा व्यवहारिकता को भूल कर दूसरों को नुक्सान पहुंचाते वक्त ये साबित कर देते है की पैसा ही सब कुछ है | परन्तु ऐसी सोच रख कर व्यक्ति दूसरों का तो नुक्सान कर रहा है अपना भी कोई फायदा नहीं कर रहा है | जिस तरह से आप अपने फायदे के लिए किसी और को नुक्सान पहुंचा रहे है उसी प्रकार कोई और अपने फायदे के लिए आपको नुक्सान पहुंचा रहा है | और आप अपने आप को यह कह कर समझदार साबित करने में लगे हुए है कि पैसा ही सब कुछ है | यकीन मानिये ये आपकी बहुत बड़ी गलत फहमी है | आप सिर्फ नुक्सान नुक्सान खेल रहे है | क्योँकि जो लोग पैसो का फायदा देखते है वो सिर्फ अपने बैंक बेलेंस और धन सम्पदा के केलकु...